JEE Main 2020: जनवरी में होने वाली परीक्षा के लिए ऐसे करें रिवीजन
क्या है खबर?
भारत में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) देश के टॉप तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे लोकप्रिय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। JEE में दो स्तर मेन और एडवांस्ड शामिल हैं।
JEE मेन 2020 का आयोजन नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) द्वारा 06 से 11 जनवरी, 2020 के बीच आयोजित किया जाएगा।
इस लेख में बचे हुए समय में JEE मेन पाठ्यक्रम का रिवीजन करने के लिए कुछ टिप्स दी गई हैं।
#1
रिवीजन करने के लिए एक स्ट्रेटजी बनाएं
JEE मेन पाठ्यक्रम का रिवीजन शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को बचे हुए समय के अंदर पूरे पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए योजना बनानी चाहिए।
उम्मीदवार के पास रिवीजन करने के लिए एक स्मार्ट स्ट्रेटजी होनी चाहिए और सभी विषयों के प्रत्येक टॉपिक को अधिकतम दक्षता के साथ रिवीजन करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए।
छात्रों को टाइम टेबल का पालन करना चाहिए और पूरे पाठ्यक्रम का रिवीजन करने के लिए अपने समय का सही उपयोग करना चाहिए।
जानकारी
मजबूत और कमजोर क्षेत्रों की पहचान करें
रिवीजन से पहले उम्मीदवारों को अपने मजबूत और कमजोर क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए। उन्हें उन विषयों/अध्यायों का रिवीजन करना चाहिए, जिनमें वे मजबूत हैं। इसके साथ-साथ उन्हें उनका भी रिवीजन करना चाहिए, जिसमें वे कमजोर हैं। इससे पूरे पाठ्यक्रम का रिवीजन हो जाएगा।
#3
किसी भी विषय को अनदेखा न करें
JEE मेन पाठ्यक्रम में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन विषयों में से किसी को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। उन्हें सभी विषयों का अच्छी तरह से रिवीजन करना चाहिए।
हालांकि उन्हें उन विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिनमें से अधिक नंबर का पूछा जाता है। छात्रों को हर दिन महत्वपूर्ण फॉर्मूले, प्रमेयों और प्रतिक्रियाओं का रिवीजन करना चाहिए।
उम्मीदवारों को कन्फ्यूजन से बचने के लिए नए कॉन्सेप्ट का अध्ययन करने से बचना चाहिए
जानकारी
खुद के शॉर्ट नोट्स बनाएं
JEE के उम्मीदवारों के पास पाठ्यक्रम के रिवीजन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं हो सकता है। वे जल्दी और अच्छे रिवीजन के लिए मदद ले सकते हैं। उन्हें रिवीजन करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं को एक अलग से शॉर्ट नोट्स में लिखना चाहिए।
#5
मॉक टेस्ट दें
अध्याय अनुसार JEE मेन प्रैक्टिस पेपर को हल करना और मॉक टेस्ट देना भी पूरे पाठ्यक्रम का रिवीजन करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।
एक नियमित आधार पर मॉक टेस्ट देने से परीक्षा पैटर्न के साथ खुद को परिचित करने में मदद मिल सकती है।
उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का विश्लेषण भी कर सकते हैं, अपनी गलतियों को पहचान सकते हैं और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रेटजी बना सकते हैं