LOADING...
TCS क्यों कर रही 12,000 कर्मचारियों की छंटनी? CEO ने बताई वजह
TCS कर रही 12,000 कर्मचारियों की छंटनी

TCS क्यों कर रही 12,000 कर्मचारियों की छंटनी? CEO ने बताई वजह

Jul 28, 2025
03:36 pm

क्या है खबर?

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 2 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है, जिससे करीब 12,000 लोगों की नौकरी जाएगी। कंपनी के CEO और MD के. कृतिवासन ने मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में इस फैसले की पुष्टि की है। इस फैसले को लेकर यह भी चर्चा हो रही है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण यह छंटनी हो रही है। कृतिवासन ने इन अटकलों पर भी इंटरव्यू में प्रतिक्रिया दी है।

कारण

क्या है छंटनी का कारण?

कंपनी प्रमुख कृतिवासन ने साफ कहा कि यह फैसला AI की वजह से नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि छंटनी की असली वजह यह है कि कुछ कर्मचारियों को कंपनी की नई जरूरतों के अनुसार दोबारा तैनात करना संभव नहीं हो पाया। CEO ने इसे अपने कार्यकाल का सबसे कठिन फैसला बताया और कहा कि यह निर्णय मुनाफे के दबाव या मार्जिन बढ़ाने के लिए नहीं लिया गया है।

प्रभाव

मध्यम और वरिष्ठ स्तर के कर्मचारी होंगे प्रभावित

छंटनी का असर मुख्य रूप से उन कर्मचारियों पर पड़ेगा जो मध्यम या वरिष्ठ स्तर पर हैं और जिनकी भूमिकाएं अब कंपनी की भविष्य की दिशा के अनुसार नहीं हैं। TCS ने यह भी कहा कि वह आने वाले समय में तकनीकी बदलावों को देखते हुए अपने वर्कफोर्स को फिर से तैयार कर रही है। इस बड़े स्तर के बदलाव का मकसद भविष्य में तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के अनुरूप काम करने की क्षमता विकसित करना है।