
अमेरिकी रक्षा विभाग से 60,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी
क्या है खबर?
अमेरिकी रक्षा विभाग करीब 50,000-60,000 नागरिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है।
यह ट्रंप प्रशासन की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें संघीय कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है। पेंटागन हर महीने 6,000 पद खत्म करेगा, जिससे कुल 5-8 प्रतिशत तक कमी होगी।
इस फैसले से चिंता है कि सेना के सदस्यों को खाली पद भरने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन रक्षा सचिव ने कहा कि इससे सैन्य तैयारियों पर असर नहीं पड़ेगा।
भर्ती
नई भर्तियों पर लगाईं गई रोक
रक्षा विभाग 3 तरीकों से कर्मचारियों की संख्या घटा रहा है, जिसमें स्वैच्छिक इस्तीफे, कर्मचारियों की छंटनी और खाली पदों को न भरना शामिल है।
अब तक 5,400 परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को निकाला गया, लेकिन एक अदालत ने इस पर रोक लगा दी। अधिकारी ने कहा कि निकाले गए कर्मचारियों का प्रदर्शन खराब था या उनके खिलाफ शिकायतें थीं।
हालांकि, सभी कर्मचारियों के मामले एक जैसे नहीं थे, इसलिए कुछ को छूट भी दी जा सकती है।
योजनाएं
सेना पर असर और भविष्य की योजनाएं
पेंटागन ने कहा कि कटौती से राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर नहीं पड़ेगा। कई कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया, लेकिन सभी को मंजूरी नहीं मिली।
सैन्य शाखाओं और विभागों को जरूरत के हिसाब से छूट देने का अधिकार दिया गया है। हर साल करीब 70,000 नए लोग भर्ती होते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस बार कितनी नौकरियां हटाई जाएंगी।
अधिकारी ने कहा कि सेना की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।