NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिप्टोकरेंसी
    शेयर बाजार समाचार
    अर्थव्यवस्था समाचार
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / क्रेडिट सुइस बैंक के भारतीय मूल के CFO दीक्षित जोशी कौन हैं?
    बिज़नेस

    क्रेडिट सुइस बैंक के भारतीय मूल के CFO दीक्षित जोशी कौन हैं?

    क्रेडिट सुइस बैंक के भारतीय मूल के CFO दीक्षित जोशी कौन हैं?
    लेखन रजनीश
    Mar 20, 2023, 10:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्रेडिट सुइस बैंक के भारतीय मूल के CFO दीक्षित जोशी कौन हैं?
    क्रेडिट सुइस बैंक के भारतीय मूल के CFO दीक्षित जोशी कौन हैं?

    अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने से पैदा हुए बैंकिंग संकट की चपेट में स्विटजरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा बैंक क्रेडिट सुइस भी आ गया है। इसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) भारतीय मूल के दीक्षित जोशी हैं, जिन्होंने अक्टूबर, 2022 में डेविड मैथर्स की जगह यह पदभार संभाला था। आइये एक नजर डालते हैं हैं क्रेडिट सुइस के CFO दीक्षित जोशी के करियर और उनके अब तक के सफर पर।

    स्विटजरलैंड का सबसे बड़ा बैंक UBS खरीदेगा क्रेडिट सुइस 

    स्विटजरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने क्रेडिट सुइस को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। UBS अपनी प्रतिद्वंदी बैंक क्रेडिट सुइस को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत में खरीदेगा। CNBC के मुताबिक, UBS की डील से पहले दोनों बैंकों के अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि 2023 के अंत तक यह डील पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, दीक्षित को रिपोर्ट करने वाली टीमों के साथ मीटिंग में UBS द्वारा क्रेडिट अधिग्रहण का सौदा हुआ।

    दक्षिण अफ्रीका में हुआ दीक्षित का जन्म

    दीक्षित का जन्म दक्षिण अफ्रीका में 1971 में हुआ था। दीक्षित की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने एक्चुअरियल साइंस और स्टैस्टिटिक्स में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है। इनको बैंकिंग सेक्टर का व्यापक अनुभव है।

    दीक्षित का करियर

    क्रेडिट सुइस से पहले दीक्षित जोशी ने ड्यूश बैंक के समूह कोषाध्यक्ष के रूप में 5 वर्षों तक काम किया। इस बैंक के पुनर्गठन में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। इससे बैंक में निवेशकों का भरोसा बहाल हुआ था। अपने तीन दशकों के करियर में दीक्षित ने कई बड़े बैंकिंग पदों और अलग-अलग जगहों पर काम किया है। कई बिजनेस में मैनेजमेंट के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण पहलों में योगदान दिया।

    अफ्रीका में 1992 में स्टैंडर्ड बैंक से की थी शुरुआत

    दीक्षित ने 1995 से 2003 के बीच न्यूयॉर्क और लंदन में क्रेडिट सुइस में काम किया। बाद में उन्होंने बार्कलेज कैपिटल, डॉयचे बैंक और प्रथम में काम किया। प्रथम इंग्लैंड स्थित एक चैरिटी ऑर्गनाइजेशन है, जो भारत में शिक्षा के लिए काम करता है। दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में 1992 में स्टैंडर्ड बैंक से की थी। दक्षिण अफ्रीका की यूनिवर्सिटी ऑफ विटवाटरस्टैंड में उन्होंने पढ़ाई भी है।

    UBS ने क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण को लेकर क्या कहा?

    UBS ने क्रेडिट सुइस सौदे पर कहा, "यह अधिग्रहण स्विस फेडरल गवर्नमेंट, स्विस फाइनेंशियल मार्केट सुपरवाइजरी अथॉरिटी (FINMA) और स्विस नेशनल बैंक के समर्थन से संभव हुआ। यह सौदा वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करेगा और स्विस अर्थव्यवस्था की रक्षा करेगा।" द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, स्विस नेशनल बैंक और देश के शीर्ष नियामक FINMA ने अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों को बताया कि वे UBS के सौदे को क्रेडिट सुइस को डूबने से बचाने का एक मात्र विकल्प मनाते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्विट्जरलैंड
    बैंकिंग
    सिलिकॉन वैली बैंक
    बैंकिंग संकट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    PBKS बनाम RR: नवदीप सैनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    स्विट्जरलैंड

    दिवंगत ऑस्ट्रियाई अरबपति का ज्वैलरी कलेक्शन 1,612 करोड़ रुपये में बिका, बनाया विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया
    दुनिया की इन 5 खूबसूरत जगहों पर रहने के लिए मिलते हैं लाखों रुपये, जानिए कारण ग्रीस
    स्विट्जरलैंड: शोधकर्ताओं ने बनाया अनोखा उपकरण, कीबोर्ड और माउस से ऑफिस संबंधी तनाव का पता लगाएगा  तनाव
    क्रेडिट सुइस बैंक को खरीदने वाली UBS कंपनी 36,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी छंटनी

    बैंकिंग

    साइबर हमलावरों के निशाने पर इस साल रहे ये सेक्टर, भारत सहित दुनियाभर में बढ़े हमले साइबर हमला
    क्या है RRB क्लर्क  मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम? जानिए विषयवार तैयारी के टिप्स IBPS
    IBPS क्लर्क बनना चाहते हैं तो इस तरह करें प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी IBPS
    RBI ग्रेड B: मुख्य परीक्षा के लिए ऐसे करें आर्थिक और सामाजिक मुद्दे खंड की तैयारी भारतीय रिजर्व बैंक

    सिलिकॉन वैली बैंक

    #NewsBytesExplainer: दुनियाभर के बैंकों पर संकट, भारतीय बैंक कितने सुरक्षित?  भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने वित्तीय संकट में फंसे क्रेडिट सुइस का किया अधिग्रहण स्विट्जरलैंड
    सिलिकॉन वैली बैंक की पूर्व पेरेंट फर्म SVB फाइनेंशियल ने फाइल की बैंकरप्सी प्रोटेक्शन अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका के दो बड़े बैंक बंद, भारतीय बैंक कितने सुरक्षित हैं? भारतीय रिजर्व बैंक

    बैंकिंग संकट

    अमेरिका: सरकार ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को अपने नियंत्रण में लिया, जल्द जेपी मॉर्गन करेगी अधिग्रहण अमेरिका
    अमेरिका से यूरोप पहुंचा बैंकिंग संकट, क्रेडिट सुइस बैंक के शेयर 25 प्रतिशत गिरे  यूरोप

    बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Business Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023