LOADING...
कुशल पाल सिंह ने सेना की नौकरी छोड़ DLF में शुरू किया था काम, जानिए संपत्ति
कुशल पाल सिंह वर्ष 1961 में DLF में शामिल हुए (तस्वीर: ट्विटर/@_BizBites)

कुशल पाल सिंह ने सेना की नौकरी छोड़ DLF में शुरू किया था काम, जानिए संपत्ति

Mar 20, 2023
05:45 pm

क्या है खबर?

DLF इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कुशल पाल सिंह भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक हैं। सिंह का जन्म 15 अगस्त, 1931 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मेरठ से विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद वह एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग का अध्ययन करने ब्रिटेन चले गए। ब्रिटेन से आने के बाद उन्हें भारतीय सेना में नौकरी मिल गयी।

संपत्ति

कुशल पाल सिंह की संपत्ति

सिंह ने 1961 में DLF में शामिल होने के लिए भारतीय सेना के कैवेलरी रेजिमेंट से इस्तीफा दे दिया। DLF में शामिल होने के बाद सिंह ने शोपीस टाउनशिप, DLF सिटी और बूम सिटी गुरूग्राम का निर्माण किया। आज DLF के पास लगभग 10,000 एकड़ का लैंड बैंक है, जिसके माध्यम से कई सारे प्रोजेक्ट चल रहे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, सिंह की कुल संपत्ति आज लगभग 8.7 अरब डॉलर (लगभग 718 अरब रुपये) है।