NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के एक सीजन में एक ही टीम से पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी 
    अगली खबर
    IPL के एक सीजन में एक ही टीम से पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी 
    सुदर्शन को मिली ऑरेंज कैप (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के एक सीजन में एक ही टीम से पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 04, 2025
    12:13 pm

    क्या है खबर?

    बीते मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता।

    फाइनल में जीत के लिए मिले 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS की टीम 184/7 का स्कोर ही बना सकी।

    इस सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप और प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप मिली।

    इस बीच उन संस्करणों के बारे में जानते हैं, जब एक ही टीम के खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप जीती हैं।

    #1 

    माइकल हसी और ड्वेन ब्रावो (IPL 2013, CSK) 

    IPL 2013 में CSK से माइकल हसी को ऑरेंज कैप और ड्वेन ब्रावो को पर्पल कैप मिली थी।

    हसी ने उस सीजन में 17 पारियों में 52.35 की औसत और 129.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए थे।

    उस बीच उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए थे। दूसरी तरफ ब्रावो ने 18 पारियों में 15.53 की औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट के साथ 32 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा था।

    #2 

    डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार(IPL 2017, SRH) 

    IPL 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के डेविड वार्नर को ऑरेंज कैप और उनके साथी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पर्पल कैप मिली थी।

    उस सीजन में वार्नर ने 14 पारियों में 58.27 की औसत और 141.81 की स्ट्राइक रेट से 641 रन बनाए थे। उन्होंने 126 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।

    गेंदबाजी में भुवनेश्वर ने 14 पारियों में 14.19 की औसत से 26 विकेट चटकाए थे।

    #3 

    जोस बटलर और युजवेंद्र चहल (IPL 2022, RR) 

    IPL 2022 में RR के जोस बटलर ने सर्वाधिक रन और उनके साथी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक विकेट लिए थे।

    बटलर ने 17 पारियों में 57.53 की उम्दा के साथ 863 रन बनाए थे। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट लगभग 150 की रही थी। बटलर ने 4 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे।

    गेंदबाजी में चहल ने 17 पारियों में 19.51 की औसत से 27 विकेट लिए थे। उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल लिया था।

    #4 

    शुभमन गिल और मोहम्मद शमी (IPL 2023, GT) 

    IPL 2023 में ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस (GT) के शुभमन गिल ने और पर्पल कैप मोहम्मद शमी ने हासिल की थी।

    गिल ने 17 पारियों में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे। उन्होंने 129 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में शमी ने 18.64 की औसत और 8.03 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए थे।

    #5 

    साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा (IPL 2025, GT) 

    IPL 2025 में GT के सलामी बल्लेबाज सुदर्शन का खूब बल्ला चला।

    इस सीजन में सुदर्शन ने 15 मुकाबले खेले और इसकी 15 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 759 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और 1 शतक निकला।

    GT के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध ने अपनी टीम से सभी 15 मैच खेले, जिसमें 19.52 की उम्दा औसत और 8.27 की इकॉनमी रेट के साथ 25 विकेट झटके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2025
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL के एक सीजन में एक ही टीम से पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी  IPL रिकॉर्ड्स
    कार में ग्लव बॉक्स के हैं कई फायदे, जानिए क्या-क्या आता है काम  लेटेस्ट कार
    मध्य प्रदेश: झाबुआ में सीमेंट से लदा ट्रक वैन पर पलटा, 9 की मौत मध्य प्रदेश
    पंजाब से एक और यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा से संबंध आया सामने  पाकिस्तान समाचार

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL में सचिन तेंदुलकर की 5 बेहतरीन पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए ड्वेन ब्रावो
    IPL में शिखर धवन के नाम दर्ज हैं ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स शिखर धवन
    IPL में कगिसो रबाडा के नाम दर्ज हैं ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स  कगिसो रबाडा

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर

    IPL 2025

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 में खत्म हुआ LSG का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  IPL 2025
    IPL इतिहास में इन टीमों ने किया है सबसे बड़े लक्ष्यों का सफलतापूर्वक पीछा IPL 2025
    IPL 2025 प्लेऑफ में बारिश आई तो क्या होगा? IPL 2025
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025