NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / 2025 में दुनिया के 11 अरबपतियों की घट गई दौलत, सूची में 5 भारतीय शामिल 
    अगली खबर
    2025 में दुनिया के 11 अरबपतियों की घट गई दौलत, सूची में 5 भारतीय शामिल 
    2025 में 5 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति घटी है

    2025 में दुनिया के 11 अरबपतियों की घट गई दौलत, सूची में 5 भारतीय शामिल 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Feb 22, 2025
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया के 11 सबसे धनी व्यक्तियों को इस साल की शुरुआत में तगड़ा झटका लगा है। उनकी दौलत में कमी आई है। इनमें 5 भारतीय अरबपति भी शामिल हैं।

    एलन मस्क दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं, लेकिन उन्हें शुरुआती 2 महीनों में 35.2 अरब डॉलर (करीब 3,046 अरब रुपये) का भारी नुकसान हुआ है।

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के 21 फरवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 397.3 अरब डॉलर (करीब 34,390 अरब रुपये) है।

    गौतम अडाणी 

    गौतम अडाणी की इतनी घटी संपत्ति

    इस साल जिन अरबपतियों की कुल संपत्ति में कमी हुई है, उनमें अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी दूसरे पायदान पर हैं, जिनकी संपत्ति में भी भारी कमी आई है।

    इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अडाणी समूह के शेयरों में पिछले दिनों आई 13 फीसदी की गिरावट है।

    इससे उनकी संपत्ति 12 अरब डॉलर (करीब 1,038 अरब रुपये) कम हो गई है। इसके चलते उनकी कुल संपत्ति घटकर 66.8 अरब डॉलर (करीब 5,782 अरब रुपये) हो गई है।

    HCL

    HCL के मालिक की भी घटी संपत्ति

    HCL टेक्नोलॉजीज के मालिक शिव नाडार इस साल संपत्ति खोने वाले दूसरे भारतीय और इस सूची में छठे पायदान पर हैं। उन्हें 4.5 अरब डॉलर (करीब 389 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है।

    इसके बाद उनकी कुल संपत्ति 38.6 अरब डॉलर (करीब 3,341 अरब रुपये) रह गई है।

    सातवें पायदान पर मौजूद रवि जयपुरिया की कुल दौलत 4.2 अरब डॉलर (करीब 363 अरब रुपये) की गिरावट के बाद 13.1 अरब डॉलर (करीब 1,133 अरब रुपये) हो गई है।

    जिंदल स्टील 

    जिंदल स्टील को भी हुआ नुकसान 

    9वें स्थान पर रही जिंदल इस्पात उद्योग से जुड़ी सवित्री जिंदल की संपत्ति 3.9 अरब डॉलर (337 अरब रुपये) नुकसान के साथ 28.4 अरब डॉलर (2,458 अरब रुपये) रह गई।

    सन फार्मा के मालिक दिलीप सांघवी गिरावट के मामले में 10वें नंबर पर हैं, जिनकी संपत्ति में 3.8 अरब डॉलर (328 अरब डॉलर) गिरकर 25.7 अरब डॉलर (2,224 अरब रुपये) रह गई।

    इसी प्रकार DLF के मालिक केपी सिंह को 3 अरब डॉलर (259 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है।

    अन्य 

    इन विदेशी उद्यमियों ने भी झेला नुकसान 

    नुकसान झेलने वाले अरबपतियों में तीसरे पायदान पर अमेरिका के माइकल साबेल हैं, जिन्हें 8.3 अरब डॉलर (718 अरब रुपये) का घाटा हुआ है।

    अमेरिका के ही रॉबर्ट पेंडर चौथे पायदान पर हैं, जिनकी संपत्ति 8.3 अरब डॉलर (718 अरब रुपये) घटी है।

    7.2 अरब डॉलर (623 अरब रुपये) के नुकसान के साथ इंडोनेशिया के प्राजोगो पंगेस्तु 5वें नंबर पर रहे, जबकि अमेरिका की अबीगैल जॉनसन 8वें नंबर पर हैं, जिनकी संपत्ति 4 अरब डॉलर (346 अरब रुपये) घटी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एलन मस्क
    गौतम अडाणी
    अडाणी समूह
    HCL टेक्नोलॉजीज

    ताज़ा खबरें

    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल

    एलन मस्क

    अमेरिका की USAID पर रोक से भारत के किन कार्यक्रमों पर पड़ सकता है असर? अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट रोका, टेस्ला ने भी उठाया था फायदा  डोनाल्ड ट्रंप
    एलन मस्क नहीं खरीदना चाहते हैं टिक-टॉक, इस तरह के सभी दावों को किया खारिज टिक-टॉक
    एलन मस्क ने लगाया 4.30 लाख करोड़ रुपये की ट्रेजरी धोखाधड़ी का आरोप अमेरिका

    गौतम अडाणी

    हिंडनबर्ग ने नई रिपोर्ट में SEBI प्रमुख माधबी बुच को लेकर क्या-क्या खुलासे किए हैं? SEBI
    हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर आई अडाणी समूह की प्रतिक्रिया, आरोपों को बताया निराधार हिंडनबर्ग रिसर्च
    गौतम अडाणी और उनका परिवार हुरून इंडिया की अमीरों की सूची में अव्वल, कितनी बढ़ी संपत्ति? अडाणी समूह
    अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग के स्विस बैंक फंड फ्रिज होने के आरोपों को बताया गलत अडाणी समूह

    अडाणी समूह

    #NewsBytesExplainer: हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है और यह किस तरह से काम करता है? हिंडनबर्ग रिसर्च
    गूगल ने स्वच्छ ऊर्जा के लिए अडाणी समूह के साथ की साझेदारी गूगल
    SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ीं, संसदीय समिति ने तलब किया SEBI
    गौतम अडाणी पर अमेरिका में लगा रिश्वतखोरी का आरोप, गिरफ्तारी वारंट जारी  गौतम अडाणी

    HCL टेक्नोलॉजीज

    HCL के फाउंडर शिव नाडार ने भारत में रखी कंप्यूटर इंडस्ट्री की नींव, जानिए उनकी संपत्ति बिज़नेस
    HCL की चेयरपर्सन रोशनी नाडार ने पिता के कारोबार बढ़ाया आगे, आज इतनी है उनकी संपत्ति बिज़नेस
    HCL की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा पिता के कारोबार को बढ़ा रहीं आगे, जानिए इनकी संपत्ति  दिल्ली
    तेलंगाना में स्थापित होगा AI डाटा सेंटर क्लस्टर, जानिए कितना आएगा खर्च  तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025