NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / शेयर बाजार: 700 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये 
    अगली खबर
    शेयर बाजार: 700 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये 
    शेयर बाजार में 700 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स (तस्वीर: फ्रीपिक)

    शेयर बाजार: 700 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Feb 03, 2025
    10:10 am

    क्या है खबर?

    बजट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

    बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा गिरकर 76,791 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 एक प्रतिशत गिरकर 23,246 पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई।

    BSE-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ रुपये घटकर 419 लाख करोड़ रुपये रह गया, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ।

    वजह

    आज बाजार में क्यों देखने को मिल रही गिरावट? 

    बाजार में गिरावट इसलिए देखने को मिल रही है, क्योंकि कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के फैसले से व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इससे एशियाई बाजारों में गिरावट आई, जिसमें जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी 3 प्रतिशत तक गिर गए।

    भारतीय शेयर बाजार भी इस दबाव में आ गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

    डॉलर 

    डॉलर की मजबूती और रुपये में गिरावट

    डॉलर इंडेक्स में उछाल के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई और यह पहली बार 87 रुपये प्रति डॉलर के पार पहुंच गया। इससे विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली बढ़ गई, जिससे बाजार पर दबाव पड़ा।

    जब डॉलर मजबूत होता है, तो निवेशक उभरते बाजारों से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों में निवेश करते हैं। इस वजह से भारतीय बाजार में बिकवाली तेज हुई और शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।

    सतर्कता

    RBI की नीति को लेकर निवेशकों में सतर्कता

    बजट के बाद अब निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर है।

    उम्मीद की जा रही है कि RBI ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस फैसले से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है।

    बजट में किए गए बदलावों का असर देखने और RBI के फैसले का इंतजार करने के कारण बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स
    निफ्टी
    निफ्टी 50

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    शेयर बाजार समाचार

    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बड़ी बढ़त, 1,436 अंक चढ़ा सेंसेक्स सेंसेक्स
    शेयर बाजार: 600 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, जानिए क्या है गिरावट की वजह सेंसेक्स
    शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 720 अंक टूटकर हुआ बंद  सेंसेक्स
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,500 अंक तक लुढ़का, जानिए क्या है गिरावट की वजह  सेंसेक्स

    सेंसेक्स

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 502 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स 1,100 अंकों से अधिक टूटा, इस वजहों से बाजार में देखने को मिल रही गिरावट शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में आज 964 अंक टूटकर सेंसेक्स हुआ बंद, निफ्टी 247 अंक फिसला शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन बड़ी गिरावट, जानिए क्या है वजह शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 370 से अधिक अंक टूटा, इस वजह से आई गिरावट शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में आज भी गिरावट: 1,176 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    हफ्तेभर बाद शेयर बाजार में आज आई तेजी, जानिए क्या है वजह  शेयर बाजार समाचार
    आज शेयर बाजार में दर्ज हुई बढ़त, 498 अंक चढ़ा सेंसेक्स शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी 50

    शेयर बाजार में सेंसेक्स 500 अंक टूटा, जानिए क्यों आई आज गिरावट शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 843 अंक की बढ़त, निफ्टी 24,768 पर बंद शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: 800 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, क्या है इस गिरावट की वजह? शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 1,064 अंक फिसलकर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025