Page Loader
मैनचेस्टर टेस्ट: ऋषभ पंत के पैर में लगी गंभीर चोट, रिटायर्ड हर्ट हुए 
बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए पंत (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

मैनचेस्टर टेस्ट: ऋषभ पंत के पैर में लगी गंभीर चोट, रिटायर्ड हर्ट हुए 

Jul 23, 2025
10:06 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए। उनके दाएं पैर में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मैदान छोड़ने से पहले पंत 48 गेंदों में 37 रन बनाकर उम्दा बल्लेबाजी कर खेल रहे थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

घटना 

क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हुए पंत 

पंत भारत की पारी के 68वें ओवर की चौथी गेंद पर चोटिल हो गए। दरअसल, इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की नीचे रहती हुई फुलटॉस गेंद पर पंत ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की और इस प्रयास में गेंद हल्का सा बल्ले का किनारा लेते हुए उनके पैर में लग गई। पंत की चोट इतनी गंभीर की थी कि वह अपने पैरों पर चलकर मैदान से बाहर नहीं गए। उन्हें गोल्फ कार्ट के सहारे बाहर ले जाया गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो 

उपलब्धि 

पंत ने हासिल की ये उपलब्धि 

इस दौरान पंत ने इंग्लैंड में अपने 1,000 टेस्ट रन पूरे किए। पंत पहले ऐसे विदेशी विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में 1,000 टेस्ट रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड में 13 टेस्ट की 24 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। किसी भी अन्य मेहमान विकेटकीपर ने इस मामले में 800 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में 778 टेस्ट रनों के साथ पंत से पीछे हैं।