Page Loader
कार में क्यों लगवाना चाहिए रेन वाइजर? जानिए इसके फायदे 
कार में रेन वाइजर बारिश के पानी को अंदर आने से रोकता है (तस्वीर: एक्स/@cacaca_car_)

कार में क्यों लगवाना चाहिए रेन वाइजर? जानिए इसके फायदे 

May 19, 2024
06:57 pm

क्या है खबर?

ज्यादातर लोगों को गाड़ियों में तरह-तरह की एक्सेसरीज लगवाने का शौक होता है। रेन वाइजर इन्हीं में से एक आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज है। इसे विंड डिफ्लेक्टर या रेन गार्ड के रूप में भी जाना जाता है। ये पारदर्शी या अपारदर्शी प्लास्टिक से बने पार्ट्स होते हैं, जो कार की खिड़कियों के ऊपरी किनारे पर चिपके होते हैं। रेन वाइजर काले या क्रोम के विभिन्न रंगों में आते हैं। कार गाइड में जानते हैं कि रेन वाइजर के फायदे-नुकसान क्या हैं।

फायदा 

बारिश और धूप से करता है बचाव 

रेन वाइजर का उपयोग काफी आम हो गया है। इस कारण अब कार निर्माता कंपनियां भी अपनी ज्यादातर गाड़ियों को इस फीचर से लैस करके उतारती हैं। यह गाड़ी का लुक आकर्षक बनाने के साथ हवा, सूरज की धूप और बारिश के पानी को गाड़ी के केबिन में आने से रोकता है। रेन वाइजर से बारिश का पानी सीधा खिड़कियों पर गिरने की बजाय थोड़ा दूर होकर गिरता है, जिससे पानी अंदर जाकर इंटीरियर को खराब नहीं करता।

नुकसान 

धूप से उड़ जाता है रंग 

दावा है कि यह कार के एयरोडायनामिक में भी मदद करता है। फायदे के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। कई बार स्टिक-ऑन रेन वाइजर खराब फिटिंग के कारण कार के तेज गति से चलने के दौरान निकल जाते हैं। इसके अलावा धूप के कारण रंग उड़ जाने पर ये खराब लगने लगते हैं। ऐसे में बदलना जरूरी हो जाता है। ये 4 के सेट में आते हैं, जिससे एक बदलने के लिए भी पूरा सेट खरीदना पड़ता है।