NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अब दुर्घटना वाली जगहों की पहले से होगी जानकारी, लॉन्च हुई नई नेविगेशन ऐप
    अगली खबर
    अब दुर्घटना वाली जगहों की पहले से होगी जानकारी, लॉन्च हुई नई नेविगेशन ऐप
    सरकार ने लॉन्च की मूव नेविगेशन ऐप

    अब दुर्घटना वाली जगहों की पहले से होगी जानकारी, लॉन्च हुई नई नेविगेशन ऐप

    लेखन सोनाली सिंह
    Dec 20, 2021
    11:00 am

    क्या है खबर?

    परिवहन मंत्रालय ने IIT मद्रास और डिजिटल टैक कंपनी मैपमायइंडिया के साथ मिलकर एक ऐप लॉन्च की है जो सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं के खतरों के बारे में सेफ्टी अलर्ट देती है।

    इस ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के लिए संभावित खतरों का पता लगाकर इससे होने वाले दुर्घटनाओं को कम से कम करना है।

    तो आइए इस ऐप से जुड़ी बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    सर्विस

    किस तरह की जानकारी देगी यह ऐप?

    इस नेविगेशन ऐप को मूव ऐप नाम दिया गया है और यह एक इंटीग्रेटेड रोड एक्सिडेंट डेटाबेस (iRAD) मॉडल है जिसे मैपमायइंडिया ने बनाया है।

    मूव एक फ्री टू यूज नेविगेशन ऐप है जिसमें ड्राइवर को ऑडियो और विजुअल के जरिए दुर्घटना संभावित क्षेत्र, स्पीड ब्रेकर्स, खतरनाक मोड़ और खराब रास्ते जैसे खतरों की जानकारी दी जाएगी।

    इसके अलावा इसका इस्तेमाल नागरिक और अथॉरिटीज दुर्घटना की जानकारी और ट्रैफिक की समस्या के बारे में जानने के लिए भी कर सकेंगे।

    जानकारी

    IIT मद्रास ने ऐप को बनाने में की है मदद

    मूव नेविगेशन ऐप को IIT मद्रास के रिसर्चर्स ने तैयार किया है और पिछले महीने सड़क मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से इसका इस्तेमाल करना शुरू किया है।

    साथ ही इस ऐप से मिले डाटा का निरीक्षण IIT मद्रास द्वारा किया जाएगा।

    इस डाटा की मदद से मैपमायइंडिया भविष्य में खराब सड़कों को ठीक करने के लिए और सरकार को जानकारी देने में इस्तेमाल करेगी। उम्मीद है कि इसकी मदद से सरकार के साथ-साथ बाकी यूजर्स को सहूलियत मिल सकेगी।

    लक्ष्य

    2030 तक 50 प्रतिशत दुर्घटना कम करने का है लक्ष्य

    IIT मद्रास की टीम ने 2030 तक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने और सड़क यातायात दुर्घटनाओं एक भी मौत नहीं होने का लक्ष्य रखा है।

    इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है इसमें मदद करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

    साथ ही इसमें सुधार करने के लिए 32 से अधिक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस डेटाबेस मॉडल का उपयोग करेंगे।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    क्या है मैपमायइंडिया?

    मैपमायइंडिया दिल्ली में स्थित भारत की एक हाई क्वालिटी डिजिटल मैप, नेविगेशन, ट्रैकिंग और लोकेशन सर्विस देने वाली कंपनी है जिसकी शुरुआत 1995 में हुई थी।

    खास बात यह है कि इसने 2020 में सरकार के आत्मनिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज को जीता था, जिसके बाद सरकार ने इसके साथ इस ऐप को बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

    मैपमायइंडिया का दावा है कि उसके द्वारा बनाया गया मैपमायइंडिया ऐप पूरे भारत के लिए सबसे व्यापक, सटीक, विश्वसनीय ऐप है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुरक्षा
    कार दुर्घटना
    परिवहन मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    सुरक्षा

    जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, मूसा के करीबी समेत छह आंतकियों को किया ढ़ेर जम्मू-कश्मीर
    बिना किसी ऐप के स्मार्टफोन में प्राइवेट फोटो, वीडियो छिपाने के लिए अपनाएं यह आसान तरीका एंड्रॉयड
    प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटाने जा रही है गूगल, यह है कारण गूगल
    जम्मू-कश्मीर भेजे गए 10,000 अर्धसैनिक, गृह मंत्रालय ने दिया तत्काल रवानगी का आदेश गृह मंत्रालय

    कार दुर्घटना

    हरियाणाः कोहरे के कारण झज्जर में आपस में टकराईं 50 गाड़ियां, 7 की मौत, कई घायल हरियाणा
    बनिहाल कार धमाके के आरोपी का कबूलनामा, कहा- CRPF काफिला उड़ाने का मिला था आदेश CRPF
    दिल्ली: पहले सब इंस्पेक्टर ने महिला को कार से मारी टक्कर, फिर भागने के लिए कुचला दिल्ली पुलिस
    श्रीलंकाई क्रिकेटर कुशल मेंडिस की कार से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार क्रिकेट समाचार

    परिवहन मंत्रालय

    मांग बढ़ने पर किराया नहीं बढ़ा सकेंगी ऐप-आधारित टैक्सी कंपनियां, सरकार ने कसी लगाम उबर
    #NewsBytesExclusive: 20 सालों से परिवहन नियमों को तोड़ रही राजस्थान सरकार राजस्थान
    इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट, जल्द जारी हो सकते हैं नियम भारत की खबरें
    दिल्ली सरकार महिला चालकों को कर रही प्रोत्साहित, ई-ऑटो परमिट में मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण दिल्ली सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025