NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: बीते दिन देशभर में सामने आए 89,129 मामले, 714 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: बीते दिन देशभर में सामने आए 89,129 मामले, 714 मरीजों की मौत

    कोरोना वायरस: बीते दिन देशभर में सामने आए 89,129 मामले, 714 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 03, 2021
    09:52 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 89,129 नए मामले सामने आए और 714 मरीजों की मौत हुई है। ये पिछले छह महीनों में एक दिन में मिले सर्वाधिक मरीज हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,23,92,260 हो गई है। इनमें से 1,64,110 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,58,909 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 44,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 44,202 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,15,69,241 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.68 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,46,605 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 24.70 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 29,04,076 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 55,379 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,29,890 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,646 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 10,06,229 मामलों और 12,591 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,04,548 मामलों और 7,225 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 47,827 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 202 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण हालात बिगड़ रहे हैं।

    इसी तरह केरल में 2,508 लोगों को संक्रमित पाया गया और 14 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 1,288 नए मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 4,991 मामले सामने आए और छह मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 7,30,54,295 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 30,93,795 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 13 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 13 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 28.36 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.54 लाख लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.29 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.28 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    भारत में एक और लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज A-क्लास लिमोसिन ने ली एंट्री, जीनें फीचर्स ऑटोमोबाइल
    कल किसानों का 12 घंटे के लिए भारत बंद का आह्वान, इन चीजों पर पड़ेगा असर किसान
    वीवो ने भारत में लॉन्च किए X60 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स, शुरुआती कीमत 37,990 रुपये एंड्रॉयड
    BMW ने भारत में लॉन्च की 42 लाख रुपये कीमत की बाइक, जानिए खासियत ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    देश के 18 राज्यों में मिला कोरोना का डबल म्यूटेंट वेरिएंट- स्वास्थ्य मंत्रालय भारत की खबरें
    कोरोना: पंजाब से तमिलनाडु तक, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले पंजाब
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 53,476 नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने आए लगभग 32,000 मामले भारत की खबरें
    कोरोना: पुणे और मुंबई में रिकॉर्ड मामले, दोनों शहरों में बीते दिन मिले लगभग 12,000 मरीज मुंबई

    केरल

    देश में पिछले 24 घंटे में मिले 11,649 कोरोना संक्रमित, लगातार तीसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,121 मामले, 81 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    बहुत खूबसूरत हैं भारत के ये द्वीप, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    केरल: भाजपा में शामिल होंगे 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन, 21 फरवरी को लेंगे सदस्यता दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 56,211 नए मामले, 271 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: पूर्ण लॉकडाउन के आसार कम, लोगों की आवाजाही पर लग सकती हैं कड़ी पाबंदियां महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए फारूक अब्दुल्ला, बीमारी के हल्के लक्षण जम्मू-कश्मीर
    महाराष्ट्र: अमरावती के गांवों में पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण, मिल रहे शहरों से अधिक मामले महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025