NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / इस आसान तरीके से बनवाएं फास्टैग का मंथली पास
    अगली खबर
    इस आसान तरीके से बनवाएं फास्टैग का मंथली पास
    इस आसान तरीके से बनवाएं फास्टैग का मंथली पास

    इस आसान तरीके से बनवाएं फास्टैग का मंथली पास

    लेखन रोहित राजपूत
    Dec 24, 2021
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    आजकल वाहन चलाने वालों के लिए फास्टैग बहुत जरूरी हो गया है। साथ ही समय-समय पर रिचार्ज भी करते रहना है नहीं तो टोल टैक्स पर आपको ज्यादा समय देना पड़ सकता है।

    इसी झंझट को कम करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक मंथली पास की स्कीम लेकर आया है। इसमें आप मंथली पास बनवाकर कई तरह के झंझटों से बच सकते हैं।

    आइए जानते हैं मंथली पास बनवाने का सबसे आसान तरीका क्या है।

    जानकारी

    क्या है फास्टैग?

    फास्टैग टोल प्लाजाओं पर इलेक्टॉनिक माध्यम से टोल भुगतान करने का एक माध्यम है। इसे सबसे पहले 2016 में पेश किया गया था।

    यह एक स्टीकर की तरह होता है, जो वाहन की विंडस्क्रीन पर लग जाता है। इसमें अलग-अलग वाहन के लिए अलग-अलग कोड होता है और टोला प्लाजा पर वह कोड स्कैन होकर अपने आप वाहन के अनुसार टोल कट जाता है।

    इसे खरीदने के लिए लोगों को उनके वाहन के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों की जरूरत होती है।

    तरीका

    फास्टैग का मंथली पास बनवाने का तरीका

    चार स्टेप के माध्यम से आप मंथली पास बनवा सकते हैं।

    सबसे पहले आप www.ihmcl.co.in पर विजिट करें। फास्टैग मंथली पास पर क्लिक करें।

    किसी भी पास के टोल प्लाजा का नाम देखकर चुनें।

    इसके बाद आपको बैंक से संबंधित कार्रवाई के बाद गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

    अब पास की स्कीम को चुनें और दी गई पेमेंट को जमा कर दें।

    इन स्टेप्स के बाद आपका मंथली पास बन जाएगा।

    रिचार्ज

    फोन-पे के माध्यम से भी होता रिचार्ज

    अगर आप फोन-पे का इस्तेमाल करते हैं तो आप इससे भी फास्टैग का मंथली पास बनवा सकते हैं।

    इसके लिए आपको फोन-पे के ऐप पर रिचार्ज और पे बिल्स विकल्प का चयन करना होगा।

    फास्टैग रिचार्ज पर क्लिक करें। लिस्ट में अपने फास्टैग बैंक को चुनना पड़ेगा।

    बैंक संबंधित कार्रवाई के लिए आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसको देखकर सावधानी पूर्वक भरें।

    पेमेंट करने के बाद आपका फास्टैग रिचार्ज हो जाएगा।

    बैलेंस

    फास्टैग का बैलेंस चेक करना

    फोन के माध्यम से आप फास्टैग का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

    सबसे पहले आप फोन-पे ऐप पर 'रिचार्ज और भुगतान बिल' विकल्प को चुनें।

    फास्टैग रिचार्ज विकल्प पर क्लिक करें। जिस बैंक अकाउंट से आपने फास्टैग के लिए पेमेंट की है उस बैंक को चुनें।

    इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन दर्ज करना पड़ेगा।

    इसके बाद आपकी स्क्रीन पर फास्टैग अकाउंट संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी। इसमें फास्टैग की शेष राशि भी दिखाई देगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में 24 अक्टूबर 2021 तक 4.06 करोड़ फास्टैग जारी हुए हैं। वहीं मार्च 2020 तक की रिपोर्ट के अनुसार देश में 566 टोल प्लाजा मौजूद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नितिन गडकरी
    फास्टैग
    काम की बात

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    नितिन गडकरी

    लॉकडाउन: आपात सेवाओं को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल भारत की खबरें
    नितिन गडकरी ने लॉकडाउन को अवसर में बदलने का बनाया प्लान, शुरू करेंगे हाईवे निर्माण कार्य भारत की खबरें
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- शर्तों के साथ जल्द शुरू किया जाएगा सार्वजनिक परिवहन नरेंद्र मोदी
    केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले, किसानों को मिलेगी फसलों की बेहतर कीमत नरेंद्र मोदी

    फास्टैग

    देश में 1 जनवरी से अनिवार्य होगा फास्टैग, जानिये कहां से खरीदें और कैसे करें रीचार्ज ऑटोमोबाइल
    सरकार ने आगे बढ़ाई फास्टैग अनिवार्य करने की तारीख, अब 15 फरवरी से होगा लागू ऑटोमोबाइल
    दिखने लगा फास्टैग अनिवार्य होने का फायदा, इसके जरिये टोल कलेक्शन में हुआ इजाफा ऑटोमोबाइल
    एक साल में हटाए जाएंगे सभी टोल प्लाजा, GPS तकनीक से कटेगा टोल- नितिन गडकरी लोकसभा

    काम की बात

    आधार कार्ड में जानकारियों को कितनी बार कर सकते हैं अपडेट? आधार कार्ड
    स्वास्थ्य बीमा योजना में क्या होता है वेलनेस प्रोग्राम और क्या हैं इसके फायदे? स्वास्थ्य
    ITR फाइल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो विभाग भेजेगा नोटिस व्यवसाय
    होम लोन बंद करने के बाद ये दस्तावेज लेना न भूलें, नहीं तो होगी परेशानी होम लोन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025