NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कौन हैं शिगेरु इशिबा, जो लेंगे जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ?
    अगली खबर
    कौन हैं शिगेरु इशिबा, जो लेंगे जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ?
    शिगेरु इशिबा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री (तस्वीर: एक्स/@PDChina)

    कौन हैं शिगेरु इशिबा, जो लेंगे जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ?

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 27, 2024
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    जापान को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेता शिगेरू इशिबा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीत लिया है।

    वह 1 अक्टूबर को देश के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। वह मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेंगे।

    किशिदा ने पिछले दिनों ही LDP के नेतृत्व के लिए होने वाले इस चुनाव से हटने की घोषणा की थी। इशिबा को इसका फायदा मिला है।

    मुकाबला

    साने ताकाइची और इशिबा के बीच था कांटे का मुकाबला

    चुनाव में इशिबा और कट्टरपंथी राष्ट्रवादी साने ताकाइची के बीच कड़ी टक्कर थी।

    इस चुनाव को दशकों में सबसे अप्रत्याशित नेतृत्व चुनावों में से एक माना जा रहा था, जिसमें 2 महिलाओं सहित रिकॉर्ड 9 उम्मीदवार मैदान में थे।

    चुनाव में LDP ने मतदान के जरिए इशिबा को तकनीकी रूप से पार्टी का नया नेता चुन लिया है। अब अगले सप्ताह संसद में प्रस्तावित मतदान में उनका प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना पूरी तरह से तय हो गया है।

    परिचय

    शिगेरु इशिबा कौन है?

    67 वर्षीय इशिबा जापान के एक वरिष्ठ सांसद और पूर्व रक्षा मंत्री हैं। वे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेता हैं, जिसने युद्ध के बाद के लगभग पूरे दौर में जापान पर शासन किया है।

    इशिबा किताबों के शौकीन हैं और एक दिन में 3 किताबें पढ़ते हैं।

    यह उनका पार्टी का नेतृत्व करने का 5वां प्रयास था। इससे पहले वह 4 बार असफल रहे, जिसमें 2012 में उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी शिंजो आबे की चुनौती भी शामिल है।

    जीवन

    कैसा रहा था इशिबा का शुरुआती जीवन?

    इशिबा का जन्म 4 फरवरी, 1957 को टोटोरी के सुदूर ग्रामीण इलाके में हुआ था। उनके पिता भी राजनीतिज्ञ थे और देश की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।

    उनका बचपन गांव में ही बीता था और शुरुआती पढ़ाई भी टोटोरी क्षेत्र में ही हुई थी।

    समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई की और फिर एक बैंकर के रूप में अपना करियर शुरू कर लिया, इसके बाद उनकी राजनीति में रुचि बढ़ गई।

    राजनीति

    29 साल की उम्र में पहली बार पहुंचे थे संसद

    इशिबा की गिनती देश के अच्छे बैंकरों में होती थी, लेकिन राजनीति में आने की उनकी प्रबल इच्छा ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए मजबूर कर दिया।

    उन्होंने 1986 में महज 29 साल की आयु में LDP के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर पहली बाद संसद पहुंचे थे।

    अपने 38 साल के राजनीतिक जीवन में मुख्य रूप से सुरक्षा मुद्दों और जापान के ग्रामीण समुदायों के पुनरुद्धार पर काम किया, जिससे लोगों में उनके अच्छी छवि बनी।

    जिम्मेदारी

    इशिबा ने संभाली ये प्रमुख जिम्मेदारियां

    2 बच्चों के पिता इशिबा ने अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान LDP महासचिव और कृषि मंत्री सहित कई प्रमुख पदों पर काम किया है। वह रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

    इशिबा को कथित तौर पर निवर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने दरकिनार कर दिया था, जिसके बाद वह पार्टी में एक असहमतिपूर्ण आवाज बन गए थे।

    उन्होंने परमाणु ऊर्जा के बढ़ते उपयोग सहित नीतियों पर विद्रोह किया और अपनी ही पार्टी की आलोचना भी की।

    समर्थन

    सामाजिक रूप से प्रगतिशील नीतियों के समर्थक रहे हैं इशिबा

    रॉयटर्स के अनुसार, इशिबा कुछ सामाजिक रूप से प्रगतिशील नीतियों का समर्थन करते हैं, जैसे विवाहित जोड़ों को अलग-अलग उपनाम रखने की अनुमति देने के लिए कानून में बदलाव करना, जिसका ताकाइची और अन्य रूढ़िवादी LDP सांसदों ने विरोध किया है।

    इशिबा ने चीन और उत्तर कोरिया से खतरों का मुकाबला करने के लिए NATO सुरक्षा ब्लॉक के एशियाई संस्करण का आह्वान किया है। हालांक, उन्होंने चीन के संबंध में बहुत सावधानी से बात की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    जापान राजनीति
    फुमियो किशिदा

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    जापान

    क्या रामेन खाना आपके लिए अच्छा है? जानिए इससे मिलने वाले शारीरिक फायदे  डाइट
    ताइवान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप; 4 की मौत, 50 से ज्यादा घायल ताइवान
    ताइवान के बाद जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप भूकंप
    जापान: व्यक्ति ने 24 घंटे में किए लगभग 9,000 पुलअप्स, बनाया विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक

    जापान राजनीति

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली जापान
    कैसा रहा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का सफर, जिनकी हत्या कर दी गई? जापान

    फुमियो किशिदा

    आज भारत आ रहे जापान के प्रधानमंत्री, 42 बिलियन डॉलर के निवेश का करेंगे ऐलान जापान
    शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने जापान पहुंचे मोदी, किशिदा से की द्विपक्षीय मुलाकात जापान
    जापानी प्रधानमंत्री की सलाहकार बोलीं- गिरती जन्म दर से खत्म हो सकता है देश का अस्तित्व जापान
    जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पहुंचे भारत, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025