NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / लग्जरी क्रूज पर सवार 200 से अधिक यात्री नोरो वायरस की चपेट में आए
    अगली खबर
    लग्जरी क्रूज पर सवार 200 से अधिक यात्री नोरो वायरस की चपेट में आए
    लग्जरी क्रूज क्वीन मैरी 2 पर सवार 200 से अधिक यात्री नोरोवायरस की चपेट में

    लग्जरी क्रूज पर सवार 200 से अधिक यात्री नोरो वायरस की चपेट में आए

    लेखन गजेंद्र
    Apr 02, 2025
    09:15 am

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड से पूर्वी कैरिबियन जा रहे एक लग्जरी क्रूज में सवार यात्री और चालक दल के सदस्य नोरो वायरस नाम की गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए।

    यह जानकारी अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने दी। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के बीमार होने की सूचना तब मिली, जब 18 मार्च को क्रूज न्यूयॉर्क में रुका था।

    क्यूनार्ड लाइन्स का क्वीन मैरी 2 नामक क्रूज पर सवार 224 यात्री और 17 चालक दल संक्रमित हुए हैं।

    वायरस

    जहाज के न्यूयॉर्क पहुंचने पर उठाए गए एहतियात कदम

    क्यूनार्ड ने एक बयान में बताया कि न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद एहतियात कदम उठाए गए और जहाज की गहन सफाई की गई।

    कंपनी ने बताया कि संक्रमित और असंक्रमित यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    क्रूज लाइनर ने सफाई और कीटाणुशोधन प्रक्रियाओं को बढ़ा दिया है। साथ ही बीमार यात्रियों और चालक दल को अलग कर दिया है। उनके परीक्षण के लिए नमूने लिए गए हैं।

    जहाज पर 2,538 यात्री और 1,232 चालक दल के सदस्य सवार थे।

    यात्रा

    8 मार्च को रवाना हुआ था जहाज

    रिपोर्ट के अनुसार, क्वीन मैरी 2 अभी उत्तर पश्चिमी अटलांटिक महासागर में है, जो साउथेम्प्टन के रास्ते पर है।

    जहाज 8 मार्च को साउथेम्प्टन से पूर्वी कैरिबियन की 29 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुआ है, जो 6 अप्रैल को समाप्त होगी।

    क्रूज ने जब अपना पड़ाव न्यूयॉर्क में रखा, तो उसमें बीमारी फैलने की सूचना मिली। तब क्रूज को सेंट लूसिया द्वीप, बारबाडोस और डोमिनिका सहित अन्य स्थानों पर रुका था।

    बीमारी

    क्या है नोरोवायरस?

    नोरो वायरस एक जठरांत्र संबंधी बीमारी है। इसके लक्षण उल्टी-दस्त हैं। यह किसी उम्र के लोगों में तेजी से फैलता है।

    यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से, दूषित भोजन, दूषित पेय पदार्थ और दूषित जगहों को छूने से फैलता है। यह गैस्ट्रोएंटेराइटिस का भी कारण है।

    वायरस से बीमार व्यक्ति 2-3 दिन में ठीक हो सकता है, लेकिन फिर भी वे 2 हफ्ते तक संक्रमण फैला सकते हैं। इसे पेट फ्लू या पेट का बग भी कहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नोरो वायरस
    इंग्लैंड
    न्यूयॉर्क शहर

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    नोरो वायरस

    कोरोना के बीच इंग्लैंड में फैल रहा नोरो वायरस, छोटे बच्चों को चपेट में ले रहा इंग्लैंड
    केरल में सामने आया नोरो वायरस का पहला मामला, सरकार ने जारी की चेतावनी केरल
    केरल: नोरो वायरस ने फिर दी दस्तक, दो बच्चों को पाया गया संक्रमित केरल
    क्या है नोरो वायरस? जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय केरल

    इंग्लैंड

    मशहूर वैज्ञानिक इयान विल्मट का निधन, क्लोनिंग से बनाई थी पहली भेड़  टेक्नोलॉजी
    इंग्लैंड: महिला ने जीता करोड़ों रुपये का घर, लेकिन मिले सिर्फ 5 लाख रुपये; जानिए कारण अजब-गजब खबरें
    इंग्लैंड: प्रतियोगिता के लिए माली ने उगाया विशाल प्याज, 9 किलो है वजन गिनीज बुक
    इंग्लैंड की लाइब्रेरी में अमेरिका से सालों बाद वापस आईं किताबें, सभी हैरान  अमेरिका

    न्यूयॉर्क शहर

    अमेरिका: न्यूयॉर्क शहर में खुली गांजे की पहली वैध दुकान अमेरिका
    एयर इंडिया में महिला पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को कंपनी ने नौकरी से निकाला एयर इंडिया
    अमेरिकी अरबपति फाइनेंसर थॉमस ली ने 78 वर्ष की आयु में की आत्महत्या  अमेरिका
    न्यूयॉर्क-नई दिल्ली फ्लाइट में पुरुष सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी पर लगा प्रतिबंध  दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025