NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / चीन के साथ तनाव के बीच भारत और जापान ने हिंद महासागर में किया नौसैनिक युद्धाभ्यास
    देश

    चीन के साथ तनाव के बीच भारत और जापान ने हिंद महासागर में किया नौसैनिक युद्धाभ्यास

    चीन के साथ तनाव के बीच भारत और जापान ने हिंद महासागर में किया नौसैनिक युद्धाभ्यास
    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 28, 2020, 06:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चीन के साथ तनाव के बीच भारत और जापान ने हिंद महासागर में किया नौसैनिक युद्धाभ्यास

    चीन के साथ तनाव के बीच शनिवार को भारत और जापान की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में युद्धाभ्यास किया। इस युद्धाभ्यास में भारत की ओर से INS राणा और INS कुलिश और जापान की तरफ से JS शिमायुकी, JS कासिमा और जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF) की ट्रेनिंग स्क्वाड्रन ने हिस्सा लिया। JMSDF ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस युद्धाभ्यास का लक्ष्य दोनों देशों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना था।

    हालिया वर्षों में मुख्य सहयोगी बनी हैं भारत और जापान की नौसेनाएं

    बता दें कि हालिया वर्षों में जापानी नौसेना भारतीय नौसेना की मुख्य सहयोगी बनकर उभरी है। भारत के नौसैनिक जहाज जापान के साथ द्विपक्षीय युद्धाभ्यास भी करते हैं और मालाबार अभ्यास में भी हिस्सा लेते हैं जिसमें अमेरिका भी शामिल रहता है। चीन के साथ चल रहे अपने विवाद के कारण जापान ने अपनी नौसेना को अपग्रेड भी किया है। उसके पास दुनिया की सबसे अच्छी गैर-परमाणु पनडुब्बियां हैं और वह हर तरह की पनडुब्बी की पहचान कर सकता है।

    युद्धाभ्यास के जरिए चीन को संदेश देने की कोशिश- वाइस-एडमिरल

    वैसे तो भारत और जापान साथ में नौसैनिक अभ्यास करते रहते हैं, लेकिन चीन के साथ दोनों देशों के मौजूदा तनाव को देखते हुए इस युद्धाभ्यास को अहम माना जा रहा है। नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन के महानिदेशक वाइस-एडमिरल प्रदीप चौहान ने कहा कि भारत इस युद्धाभ्यास का प्रयोग रणनीतिक संवाद के लिए कर रहा है और नौसेनाओं ने लड़ाई के उद्देश्य से नहीं बल्कि चीन को संदेश देने के ये युद्धाभ्यास किया।

    "चीनी नौसेना को हवाई सुरक्षा से वंचित कर सकती है भारतीय नौसेना"

    वाइस-एडमिरल चौहान ने कहा कि भारत को सभी जगहों पर चीन पर दबाव बढ़ाना चाहिए और ऐसे युद्धाभ्यास चीन को याद दिलाते हैं कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर में बेहद तेजी से चीनी नौसेना को हवाई सुरक्षा से वंचित कर सकती है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में चीन का कोई युद्धपोत तैनात नहीं है। वाइस-एडमिरल ने कहा कि चीन को पता होना चाहिए कि जापान के साथ तनाव बढ़ने पर अमेरिका के साथ भी तनाव बढ़ेगा।

    अन्य पड़ोसियों के खिलाफ भी आक्रामक रुख अपना रहा चीन

    भारत के साथ-साथ चीन ने जापान के खिलाफ भी आक्रामक रुख अपनाया है और हाल ही में चीन की एक पनडुब्बी जापान के जलक्षेत्र में आ गई थी जिसे उसने खदेड़ दिया। इसके अलावा चीन ने अन्य मोर्चों पर भी उकसाने वाला रुख अपनाया है। हालिया दिनों में उसके विमानों ने कई बार ताईवान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है, वहीं दक्षिण चीन सागर स्थित द्वीप समूहों पर कब्जे की कोशिशें भी तेज कर दी हैं।

    चीन ने भारतीय सीमा में घुसकर बनाए कैंप

    बता दें कि पिछले 5 मई से भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव बना हुआ है और चीन सैन्यबल के दम पर यथास्थिति बदलने की कोशिश कर रहा है। LAC पर कम से कम तीन जगहों पर चीनी सैनिकों ने भारतीय इलाके में घुसकर कैंप और पोस्ट बना लीह हैं। 15 जून को ऐसे ही एक टेंट को हटाने समय दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हो गई थी जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    जापान

    चीन समाचार

    अमेरिका की समिति ने की भारत को NATO प्लस समूह में शमिल करने की सिफारिश अमेरिका में मोदी
    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक अजब-गजब खबरें
    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? कोरोना वायरस
    उत्तराखंड के पास LAC से 11 किलोमीटर दूर गांवों का निर्माण कर रहा चीन- रिपोर्ट भारत-चीन संबंध

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    जापान

    क्वाड देशों का बिना नाम लिए चीन पर हमला, बोले- हिंद महासागर में बदलाव बर्दाश्त नहीं क्वाड
    प्रधानमंत्री मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    #NewsBytesExplainer: क्या है G-7 समूह, जिसके शिखर सम्मेलन में शामिल होने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी? G-7 शिखर सम्मेलन
    G-7 शिखर सम्मेलन: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिल सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी वोलोडिमीर जेलेंस्की

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023