बिना खाना खाए महीनों जिंदा रह सकते हैं ये जानवर, जानिये इनकी खास बातें
क्या है खबर?
खाने के बिना जीवन की कल्पना करना नामुमकिन है।
कोई भी व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 2 दिन, 4 दिन या बहुत ज्यादा 21 दिनों तक बगैर कुछ खाए पीये रह सकता है, लेकिन इससे ज्यादा नहीं क्योंकि उसे जिंदा रहने के लिए कुछ न कुछ खाने के लिए चाहिए।
हालांकि, धरती पर ऐसे कुछ जानवर और जीव हैं, जो बिना कुछ खाएं महीनों तक गुजार सकते हैं।
आइये आज उन्हीं जानवर और जीव के बारे में जानते हैं।
#1
ऊंट
ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।
यह जानवर 2 महीने तक बिना खाना और पानी के आराम से गुजार सकता है। इससे उसकी सेहत पर कोई असर नहीं होता।
दरअसल, ऊंट की पीठ पर कूबड़ यानी उसके उठे हुए हिस्से में वसा जमा होती है। ऊंट इसका इस्तेमाल खाना और पानी की कमी होने पर पोषण के स्रोत के रूप में करते हैं।
भारत में राजस्थान में सबसे ज्यादा ऊंट पाए जाते हैं।
#2
गिला मॉन्स्टर
गिला मॉन्स्टर एक तरह की छिपकली है, जो काफी विषैली होती है।
यह भी महीनों तक बिना कुछ खाए-पीये जिंदा रह सकती है। इसका कारण है कि इसके अंदर भी वसा भरपूर मात्रा में जमा होता है, जो खाना न मिलने पर ऊर्जा में बदल जाता है।
यह छिपकली आमतौर पर दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी मैक्सिको में पाई जाती है।
इससे सभी को बचना चाहिए क्योंकि अभी तक इसके जहर के असर को खत्म करने के लिए दवा नहीं है।
#3
रेगिस्तानी कछुए
रेगिस्तानी कछुए लगभग 50 से 80 साल तक जिंदा रह सकते हैं।
ये अपने मूत्राशय में बहुत ज्यादा पानी जमा करके रख लेते हैं, जिससे ये महीनों तक बगैर कुछ खाए पीये जिंदा रह सकते हैं।
दरअसल, वे उसी एकत्र पानी को ऊर्जा में बदलकर खाने की जरूरत को पूरा कर लेते हैं। इसके कारण वे कई महीनों तक खुद को जिंदा रख पाते हैं।
इसके साथ ही उनका चयापचय भी धीमा होता है।
#4
पेंगुइन
पेंगुइन अंटार्कटिका जैसे ठंडे क्षेत्रों में पाई जाती है।
ये भी अन्य जानवरों की तरह महीनों तक बगैर भोजन के जिंदा रह सकती है क्योंकि ठंडे तापमान से इनकी भूख कम हो जाती है।
इसके अलावा मादा पेंगुइन शिकार करने के लिए बाहर निकल जाती हैं, लेकिन नर पेंगुइन अंडों की सुरक्षा अंटार्कटिका में रहकर ही सर्दी का सामना करते हैं।
इस दौरान वे कुछ भी नहीं खाते हैं।