Page Loader
नवरात्रि: व्रत खोलने के लिए इन स्वस्थ खाद्य पदार्थों को चुनें, स्वास्थ्य रहेगा ठीक
व्रत खोलने के लिए स्वस्थ खाद्य पदार्थों को चुनें

नवरात्रि: व्रत खोलने के लिए इन स्वस्थ खाद्य पदार्थों को चुनें, स्वास्थ्य रहेगा ठीक

लेखन गौसिया
Oct 13, 2023
04:30 pm

क्या है खबर?

शरद नवरात्रि का त्योहार आने में अब बस 5 दिन बाकी है। इसमें लोग मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और मन को शुद्ध करने के लिए व्रत भी रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग व्रत खोलते समय तेल और चीनी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, जो उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ऐसे में आइये आज हम आपको व्रत खोलने के लिए 5 स्वस्थ खाद्य पदार्थों के विकल्प बताते हैं।

#1

साबूदाना खिचड़ी 

साबूदाना की खिचड़ी व्रत खोलने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, खनिज और आयरन की मात्रा अधिक होती है। हालांकि, साबूदाना में कैलोरी भी होती है, लेकिन इसमें वसा की मात्रा कम होती है। आप इसे मूंगफली, टमाटर और आलू जैसी कई चीजों से बना सकते हैं, जिसके यह अधिक पौष्टिक बन जाएं। हालांकि, आपको साबूदाना की पकौड़ी बनाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये तेल में डीप फ्राई होने की वजह से अस्वस्थ होती है।

#2

कुट्टू का डोसा

कई लोग व्रत खोलने के लिए कुट्टू के पकोड़े बनाते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसकी बजाय कुट्टू का डोसा बनाएं। इसका डोसा हल्का होता है, फिर भी इससे आपका पेट आसानी से भर जाता है। व्रत खोलने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इसे अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसके डोसा के अंदर आलू या पनीर भी डाल सकते हैं। कुट्टू से बनी चीजों के सेवन से ये स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

#3

फल और सब्जियां 

व्रत खोलने के लिए सबसे स्वस्थ और आम विकल्प फल और सब्जियां हैं। इसके लिए आप केला, संतरा, सेब, खीरा, टमाटर, पपीता, गाजर और पालक जैसे कई फल और सब्जियां खा सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें एक साथ काटकर इसमें नींबू, नमक और मसाला डालकर सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इसे अधिक स्वस्थ बनाने के लिए आप इसमें कुछ सूखे मेवे भी जरूर डालें।

#4

मखाने की खीर 

मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इनमें फाइबर की मात्रा भी मौजूद होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। इसके स्वास्थ्य लाभों के कारण आप व्रत के दौरान मखाने की खीर बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए दूध, मखाने, मेवे और गुड़ का इस्तेमाल करें। घर पर व्रत अनुकूल इन मीठे व्यंजनों की रेसिपी भी आजमाएं।