NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट की गर्मी से हैं परेशान? राहत के लिए इन चीजों का करें सेवन
    अगली खबर
    पेट की गर्मी से हैं परेशान? राहत के लिए इन चीजों का करें सेवन
    पेट की गर्मी बढ़ने से पाचन क्रिया पर पड़ता है बुरा असर

    पेट की गर्मी से हैं परेशान? राहत के लिए इन चीजों का करें सेवन

    लेखन गौसिया
    Oct 14, 2023
    07:40 pm

    क्या है खबर?

    आजकल की बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण पेट संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं।

    इन्हीं समस्याओं में से एक पेट की गर्मी है, जो अक्सर गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बढ़ जाती है। इसके कारण मतली, सूजन, पाचन क्रिया में गड़बड़ी जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

    इनसे बचाव के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को ठंडक मिले।

    चलिए फिर आज हेल्थ टिप्स में इसी से जुड़े 5 चीजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    केला

    केला एक बेहद गुणकारी फल है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

    इसका सेवन पेट की गर्मी से राहत दिलाने और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है।

    इसमें पोटेशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

    इसके अलावा कच्चे केले का सेवन भी इन शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है।

    #2

    छाछ 

    छाछ का सेवन पेट की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है।

    यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है और पेट में जमी वसा को पिघलाने में मदद करता है।

    रोजाना एक गिलास छाछ के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या और पेट की गर्मी से राहत मिलती है।

    यह पेय प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का एक भी समृद्ध स्रोत है, जो आपके शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

    #3

    खीरा 

    पेट की गर्मी शांत करने के लिए खीरा भी एक बढ़िया विकल्प है।

    इसका सेवन पेट को ठंडा रखता है और कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

    इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह डिहाइड्रेशन के कारण पेट में होने वाली सूजन को रोकने में भी मदद करता है। इसके साथ ही इसे खाने से आप ऊर्जावान भी महसूस करते हैं।

    खीरे के सेवन से स्वास्थ्य को ये अन्य फायदे भी मिलते हैं।

    #4

    नारियल पानी 

    नारियल का पानी एक ऐसा प्राकृतिक पेय है, जो शरीर को ठंडक देने में मददगार है।

    यह पोटैशियम, मैंगनीज और अमीनो एसिड सहित खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं।

    इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्वों की मात्रा बहुत होती है, इसलिए यह गर्मी को प्रभावी ढंग से कम करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेज करता है।

    नारियल पानी से ये स्वादिष्ट पेय भी बनाएं।

    #5

    दही

    दही को प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

    यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पेट के लिए लाभदायक है।

    इसका सेवन पेट की गर्मी और सूजन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है और मल की आवृत्ति में सुधार करता है।

    आप चाहें तो दही से इन लजीज व्यंजनों को बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    गैस और पेट फूलने की समस्या है? राहत के लिए इन 5 योगासन का करें अभ्यास स्वास्थ्य टिप्स
    ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं ये 5 हाई फाइबर व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    डाइटिंग के दौरान इन 5 स्वस्थ पेय के विकल्पों को चुनें, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद वजन घटाना
    इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान इन 5 पेय का करें सेवन, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई फायदे स्वास्थ्य टिप्स

    स्वास्थ्य

    मस्कुलोस्केलेटल विकार से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन योगासन
    अजवाइन का तेल स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 लाभ  स्वास्थ्य टिप्स
    पाचन क्रिया में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत स्वास्थ्य टिप्स
    रात में सोने से पहले इन 5 सुपरफूड्स का करें सेवन, आएगी सुकून भरी नींद नींद

    स्वास्थ्य टिप्स

    मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके  मानसून
    शरीर के लचीलेपन के लिए 5 स्ट्रेचिंग योगासन, जानिए अभ्यास करने का सही तरीका  योग
    राजगिरा को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ  स्वास्थ्य
    हंसने के अलावा रोना भी सेहत के लिए हो सकता है फायदेमंद, जानिए कैसे  स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025