NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022: मुंबई की टीम में रहाणे किए गए शामिल, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2022: मुंबई की टीम में रहाणे किए गए शामिल, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी
    अजिंक्य रहाणे

    रणजी ट्रॉफी 2022: मुंबई की टीम में रहाणे किए गए शामिल, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 08, 2022
    07:14 pm

    क्या है खबर?

    इस महीने शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम की घोषणा की गई है, जिसमें अजिंक्य रहाणे को शामिल किया गया है। सलिल अंकोला की अगुवाई वाली चयन समिति ने पृथ्वी शॉ को टीम का कप्तान बनाया है।

    बता दें मुंबई को एलीट-D ग्रुप में सौराष्ट्र, ओडिशा और गोवा के साथ रखा गया है। इस ग्रुप के सभी मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाने हैं।

    इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    रहाणे के लिए खराब रहा 2021-22 का दौर

    रहाणे ने 2021 में 13 मैचों में 20.82 की औसत से 479 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 67 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ सिर्फ दो अर्धशतक लगाए। उन्होंने इस साल दो टेस्ट में सिर्फ 17.00 की निराशाजनक औसत से 68 रन बनाए हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में उन्होंने 22.66 की औसत से 136 रन बनाए थे। रहाणे के उस सीरीज में स्कोर 48, 20, 0, 58, 9 और 1 रहे।

    जानकारी

    पिछले दो सालों में शतक नहीं लगा सके हैं रहाणे

    रहाणे ने दिसंबर 2020 में मेलबर्न में 112 और 27* रन बनाए थे। तब से उन्होंने 15 मैचों में 20.25 की औसत से 547 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं और 11 बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं।

    अन्य खिलाड़ी

    इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

    रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए मुंबई ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को मिलाकर मजबूत टीम का चुनाव किया है।

    मुंबई की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी चुने गए हैं। दूसरी तरफ युवा अर्जुन तेंदुलकर भी दल में शामिल किए गए हैं।

    पृथ्वी के नेतृत्व वाली टीम में आदित्य तारे और हार्दिक तमोर के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को चुना गया है।

    इनके अलावा शिवम दूबे और यशस्वी जायसवाल भी टीम का हिस्सा हैं।

    जानकारी

    ऐसी है मुंबई की टीम

    पृथ्वी शॉ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे, हार्दिक तमोर, शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी , तनुश कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अटारडे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्तान डायस और अर्जुन तेंदुलकर।

    इतिहास

    रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम है मुंबई

    रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई है, जिन्होंने 41 बार खिताब जीता है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन वसीम जाफर (12,038) ने बनाए हैं जबकि सर्वाधिक विकेट राजेंदर गोयल (640) ने लिए हैं।

    सौराष्ट्र टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में प्रवेश करेगा। उन्होंने 2019-20 के फाइनल में बंगाल को हराकर 69 वर्षों में अपना पहला खिताब जीता। इसके अलावा सौराष्ट्र तीन बार उपविजेता भी रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी
    अजिंक्य रहाणे

    ताज़ा खबरें

    कार के गियर फिसलने के पीछे क्या हैं कारण? मिलते हैं ये संकेत  कार
    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लिश ऑलराउंडर टिम ब्रेसनेन ने लिया क्रिकेट से संन्यास, लंबे समय से नहीं मिला था मौका इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सचिन बनाम कोहली: 257 वनडे के बाद कैसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन? विराट कोहली
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 सीरीज में मैदान में आ सकेंगे 75 प्रतिशत दर्शक भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC वनडे रैंकिंग: दूसरे स्थान पर पहुंची मिताली राज, स्मृति छठे स्थान पर बरकरार मिताली राज

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी में 12,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने वसीम जाफर क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे ये खिलाड़ी भारतीय टीम में बना सकते हैं जगह क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: 13 साल बाद फाइनल में पहुंचा बंगाल, सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराया क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी फाइनल नहीं खेल पाएंगे रविंद्र जडेजा, सौरव गांगुली ने किया मना क्रिकेट समाचार

    अजिंक्य रहाणे

    SENA देशों में लगातार बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL: राजस्थान रॉयल्स की ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    #BirthdaySpecial: भारतीय टीम के सबसे अंडररेटेड बल्लेबाजों में से एक हैं, जानिए कैसे टेस्ट क्रिकेट
    वनडे में किसी भी पोजीशन पर खेलने के लिए तैयार हूं- अजिंक्या रहाणे क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025