NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, BCCI सचिव जय शाह ने दी जानकारी
    अगली खबर
    IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, BCCI सचिव जय शाह ने दी जानकारी
    IPL 2022 का आयोजन भारत में होगा

    IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, BCCI सचिव जय शाह ने दी जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 21, 2021
    02:25 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला संस्करण भारत में ही आयोजित किया जाएगा।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने शनिवार को इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। बता दें IPL 2021 का दूसरा चरण कोरोना महामारी के कारण UAE में खेला जाएगा।

    इसके अलावा शाह ने दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद का भी स्वागत किया है।

    इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    नई टीमों के शामिल होने से लीग और अधिक रोमांचक होगी- जय शाह

    चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा, "मुझे पता है कि आप सभी CSK को चेपॉक में खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह क्षण दूर नहीं है और IPL का 15वां सीजन भारत में होगा और नई टीमों के शामिल होने से यह और अधिक रोमांचक होगा। हमारे पास IPL के लिए एक बड़ी नीलामी होने वाली है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नए संयोजन में खिलाड़ी और टीम कैसे दिखती हैं।"

    आयोजन

    IPL 2020 और 2021 का UAE में हुए है आयोजन

    IPL 2020 का पूरा सीजन कोरोना महामारी के बीच 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में खेला गया था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने रिकॉर्ड पांचवां IPL खिताब जीता था।

    वहीं IPL 2021 का पहला चरण भारत में खेला गया जबकि कोरोना के दूसरा चरण UAE में स्थान्तरित कर दिया गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खिताब पर कब्जा जमाया था।

    मैच

    IPL 2022 में खेले जाएंगे कुल 74 मैच

    BCCI ने साफ किया है कि IPL 2022 में कुल 74 मैच होंगे। इससे पहले आठ टीमों के बीच हुए IPL 2021 में कुल 60 मैच खेले गए थे। ऐसे में पहले के मुकाबले अगले सीजन में 14 मैच ज्यादा होंगे।

    IPL 2022 में भी प्रत्येक टीम लीग के दौरान 14 मैच खेलेगी, जिसमें सात मैच घर में और सात मैच घर से दूर होंगे। प्रत्येक टीम के लिए मैचों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

    नई टीम

    IPL 2022 में हिस्सा लेंगी दो नई टीमें

    पिछले महीने RPSG ग्रुप और CVC कैपिटल ने दो नई IPL फ्रेंचाइजी के स्वामित्व अधिकार हासिल किए थे।

    RPSG ग्रुप ने लखनऊ स्थित फ्रैंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं CVC कैपिटल ने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी पर 5,166 करोड़ रुपये की बोली लगाकर कब्जा किया था। अडानी ग्रुप ने भी 5,000 करोड़ रूपये के करीब की बोली लगाई थी।

    2011 के बाद यह पहला मौका होगा, जब IPL में 10 टीमें खेलती हुए नजर आएंगी।

    रिटेंशन नियम

    मौजूदा टीमें रिटेन कर सकेंगी अधिकतम चार खिलाड़ी

    मौजूदा आठ टीमें तीन भारतीय और एक विदेशी या दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल चार खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार (रिटेन) कर सकती हैं। इस बार मौजूदा आठ टीमों को नीलामी में 'राइट टू मैच' (RTM ) कार्ड की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    बता दें, 2018 की मेगा नीलामी में RTM कार्ड का विकल्प मौजूद था। इसमें टीमें किसी दूसरी टीम द्वारा लगाईं गई बोली की रकम पर खिलाड़ी को अपने पास रख सकती थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    अक्टूबर में हो सकती है IPL की नई टीमों की नीलामी क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: विराट कोहली और डेविड वार्नर का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना विराट कोहली
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2021: क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना क्रिस गेल

    क्रिकेट समाचार

    इंडिया-A के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए साईराज बहुतुले बने गेंदबाजी कोच- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप की टीम में नहीं चुने जाने पर मायूस थे चहल, खुद बताई ये बात भारतीय क्रिकेट टीम
    महंगी घड़ियों के कारण मुसीबत में फंसे हार्दिक पंड्या ने जारी किया बयान, कही ये बातें हार्दिक पांड्या
    ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में होंगे 2022 टी-20 विश्व कप के मैच, मेलबर्न में होगा फाइनल ऑस्ट्रेलिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025