NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: विराट कोहली और डेविड वार्नर का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना
    IPL 2021: विराट कोहली और डेविड वार्नर का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2021: विराट कोहली और डेविड वार्नर का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 17, 2021
    12:54 pm
    IPL 2021: विराट कोहली और डेविड वार्नर का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना
    IPL में सफल रहे हैं वार्नर और कोहली

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीजन में उनकी कप्तानी में RCB अंक तालिका में फिलहाल तीसरे पायदान पर है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर लीग में निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह लीग में सर्वाधिक बार ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज हैं। दोनों बल्लेबाजों के आंकड़ों की तुलना करते हैं।

    2/6

    शानदार रहा है कोहली का IPL करियर

    IPL में कोहली ने 199 मैचों में 37.97 की औसत से 6,076 रन बनाए हैं। कोहली के पास दूसरे सबसे अधिक शतक (5) हैं और उनके नाम 40 अर्धशतक हैं। उन्होंने लीग में 524 चौके और 205 छक्के लगा लिए हैं। कोहली के नाम एक सीजन (2016) में सर्वाधिक रन (973) बनाने का रिकॉर्ड है। वह IPL के पहले सीजन से सिर्फ एक फ्रेंचाइजी (RCB) का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    3/6

    IPL में सफल रहे हैं डेविड वार्नर

    ऑस्ट्रेलिया के वार्नर ने 148 मैचों में 42.22 की औसत और 140.13 के स्ट्राइक रेट से 5,447 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने चार शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं। वार्नर ने लीग में 525 चौके और 201 छक्के लगाए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा तीन बार ऑरेंज कैप जीती है। विशेष रूप से वार्नर ने SRH को IPL 2016 का खिताब जीतने में मदद की थी। उन्होंने उस सीजन में 848 रन बनाए थे।

    4/6

    दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए 4,000 से अधिक रन बनाए हैं

    टूर्नामेंट की शुरुआत से RCB के लिए सभी मैच खेलने के चलते कोहली ने नाम एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। दूसरी तरफ वार्नर ने भी एक टीम के लिए 4,000 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम SRH की ओर से 50.78 की औसत से 4,012 रन हैं। SRH की टीम से उन्होंने दो शतक और 40 अर्धशतक भी लगाए हैं। बता दें SRH से पहले वार्नर दिल्ली से भी खेल चुके हैं।

    5/6

    ऐसी रही है दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी

    कोहली ने अब तक 132 IPL मैचों में RCB का नेतृत्व किया है और उनकी टीम ने 62 मैच जीते हैं। वह IPL में 60 या अधिक मैच जीतने वाले चार कप्तानों में से एक हैं। कोहली का जीत प्रतिशत 48.04 है। वार्नर को 2021 सीजन में SRH कप्तान के रूप में बीच में ही हटा दिया गया था। उन्होंने 69 मैचों में SRH की कप्तानी की है, जिसमें 35 में जीत और 32 में हार (दो टाई) मिली है।

    6/6

    दोनों बल्लेबाजों ने निरंतरता से बनाए हैं रन

    2014 से 2020 के बीच वार्नर ने लगातार छह मौकों पर 500 से अधिक रन बनाए। विशेष रूप से वह IPL 2018 में नहीं खेले थे। इस बीच उन्होंने 528, 562, 848, 641, 692 और 548 रन बनाए थे। IPL 2021 में उनके नाम फिलहाल 193 रन हैं। कोहली ने अपने करियर में पांच सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। आखिरी बार उन्होंने 2018 (530) में ऐसा किया था। उन्होंने मौजूदा सीजन में 198 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    डेविड वार्नर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    अक्टूबर में हो सकती है IPL की नई टीमों की नीलामी क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: ब्रार की गेंदबाजी से लेकर बटलर के शतक तक, पहले हाफ की यादगार चीजें मुंबई इंडियंस
    मुंबई इंडिंयस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कैसा रहा है IPL करियर? जानें आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा है इयोन मोर्गन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स

    विराट कोहली

    रोहित शर्मा को वनडे टीम की उप-कप्तानी से हटवाना चाहते थे कोहली- रिपोर्ट्स रोहित शर्मा
    विराट कोहली ने विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया क्रिकेट समाचार
    कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में कैसे रहे हैं कोहली और रोहित? रोहित शर्मा
    क्या टी-20 विश्व कप के बाद रोहित बनेंगे लिमिटेड ओवर्स में भारतीय टीम के कप्तान? रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें राजस्थान रॉयल्स
    भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा हुआ स्थगित, खेली जानी थी वनडे सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मैचों के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज से बाहर हुए चोटिल टॉम ब्लंडेल, मिचेल टीम से जुड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    डेविड वार्नर

    द हंड्रेड: टूर्नामेंट से हटे डेविड वॉर्नर, मोइसेस हेनरिक्स और न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी सोफी डिवाइन क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज-बांग्लादेश दौरे से हट सकते हैं वॉर्नर और स्मिथ- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    भारत में कोरोना की भयावहता पर बोले वॉर्नर, कहा- अंतिम संस्कार के लिए लगी थी लाइन इंडियन प्रीमियर लीग
    व्यस्त शेड्यूल के कारण द हंड्रेड से हट सकते हैं कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी- रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023