Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मारिया एंड्रेजिक ने बच्चे के इलाज के लिए अपना ओलंपिक पदक किया नीलाम
खेलकूद

मारिया एंड्रेजिक ने बच्चे के इलाज के लिए अपना ओलंपिक पदक किया नीलाम

मारिया एंड्रेजिक ने बच्चे के इलाज के लिए अपना ओलंपिक पदक किया नीलाम
लेखन अंकित पसबोला
Aug 19, 2021, 12:21 am 2 मिनट में पढ़ें
मारिया एंड्रेजिक ने बच्चे के इलाज के लिए अपना ओलंपिक पदक किया नीलाम
मारिया ने टोक्यो में जीता था रजत

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पोलैंड की भाला फेंक खिलाड़ी मारिया एंड्रेजिक ने दिल जीतने वाला काम किया है। मारिया ने आठ महीने के पोलिश लड़के की दिल की सर्जरी के लिए 2020 ओलंपिक में जीते अपने रजत पदक की नीलामी की। पोलिश स्टोर श्रृंखला जब्का पोलस्का ने 1.25 लाख डॉलर की बोली के साथ नीलामी जीती। हालांकि, नीलामी जीतने वाली जब्का पोलस्का ने मारिया को उनका पदक लौटा दिया।

जानकारी
64.61 मीटर भाला फेंककर मारिया ने जीता था पदक

25 साल की मारिया 2016 में ओलंपिक पदक से दो सेंटीमीटर से चूक गईं थी। हालांकि, उन्होंने टोक्यो में रजत जीतकर अपनी पदक जीतने की चाहत को पूरा कर लिया है। मारिया ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में 64.61 मीटर भाला फेंककर रजत पदक हासिल किया था। केवल चीन के लियू शियिंग ने उनसे ज्यादा 66.34 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। बता दें मारिया 2018 में बोन कैंसर से उबर चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट
मारिया ने किया दिल जीतने वाला काम

Polish javelin thrower Maria Andrejczyk auctioned off her Olympic silver medal to help send an 8-month-old boy to Stanford University for heart surgery.

Polish store chain Zabka won the auction with a bid of $125K, then returned the medal to her 🥈 pic.twitter.com/taZkhb7Mpz

— Front Office Sports (@FOS) August 17, 2021
बयान
यह पदक किसी का जीवन बचा सकता है- मारिया

पदक की नीलामी को लेकर मारिया ने द टाइम्स से कहा, "एक पदक का सही मूल्य हमेशा दिल में रहता है। पदक केवल एक वस्तु है लेकिन यह दूसरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यह रजत पदक स्टोर में धूल जमा करने के बजाय जीवन बचा सकता है। इसलिए मैंने बीमार बच्चों की मदद के लिए इसे नीलाम करने का फैसला किया है।"

सर्जरी
आठ महीने के मिलोसजेक की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में होगी सर्जरी

मारिया ने जिस छोटे लड़के के लिए अपना पदक नीलम किया था, उसका नाम मिलोसजेक है। आठ महीने के छोटे बच्चे मिलोसजेक की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सर्जरी होनी है। दिल की बीमारी से जूझ रहे मिलोसजेक के परिवार ने सर्जरी के लिए एक फंडरेजिंग मुहीम की शुरुआत की, जिसके तहत 90 प्रतिशत पैसा एकत्र कर लिया गया है। इसमें मारिया ने $125,000 का अहम योगदान दिया है।

जानकारी
टोक्यो ओलंपिक में पोलैंड ने जीते कुल 14 पदक

टोक्यो ओलंपिक में पोलैंड ने कुल 14 पदक जीते, जिसमें चार स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य शामिल थे। पदक तालिका में पोलैंड 17वें पायदान पर था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
ओलंपिक
टोक्यो ओलंपिक
ताज़ा खबरें
अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह
अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह मनोरंजन
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये ऑनलाइन कोर्स
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये ऑनलाइन कोर्स करियर
केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव
केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव करियर
छात्रा का NTA पर JEE मेन का रिजल्ट बदलने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची
छात्रा का NTA पर JEE मेन का रिजल्ट बदलने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची करियर
रोहिंग्या मुसलमान कौन हैं और उन्होंने भारत में शरण क्यों ली हुई है?
रोहिंग्या मुसलमान कौन हैं और उन्होंने भारत में शरण क्यों ली हुई है? देश
ओलंपिक
कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत कैसे हुई और कैसा रहा है इसका इतिहास?
कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत कैसे हुई और कैसा रहा है इसका इतिहास? खेलकूद
2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है ICC
2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है ICC खेलकूद
चाइनीज ओलंपिक्स ऐप चुरा रही थी यूजर्स का पर्सनल डाटा, डाउनलोड करना अनिवार्य
चाइनीज ओलंपिक्स ऐप चुरा रही थी यूजर्स का पर्सनल डाटा, डाउनलोड करना अनिवार्य टेक्नोलॉजी
ओलंपिक 2024 में हो सकता है इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी का इस्तेमाल, जल्द शुरू होगी टेस्टिंग
ओलंपिक 2024 में हो सकता है इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी का इस्तेमाल, जल्द शुरू होगी टेस्टिंग ऑटो
अमेरिका को 2024 टी-20 विश्व कप की मेजबानी सौंप सकती है ICC
अमेरिका को 2024 टी-20 विश्व कप की मेजबानी सौंप सकती है ICC खेलकूद
और खबरें
टोक्यो ओलंपिक
राष्ट्रमंडल खेल 2022: ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककॉन ने 56 देशों से अधिक पदक जीते
राष्ट्रमंडल खेल 2022: ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककॉन ने 56 देशों से अधिक पदक जीते खेलकूद
राष्ट्रमंडल खेल: रवि दहिया और विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, कुश्ती में भारत का दबदबा जारी
राष्ट्रमंडल खेल: रवि दहिया और विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, कुश्ती में भारत का दबदबा जारी खेलकूद
राष्ट्रमंडल खेल: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराकर भारत के शिवा थापा ने बनाई अगले राउंड में जगह
राष्ट्रमंडल खेल: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराकर भारत के शिवा थापा ने बनाई अगले राउंड में जगह खेलकूद
2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: इवेंट से जुड़ी अहम बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे
2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: इवेंट से जुड़ी अहम बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे खेलकूद
देश के नाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन, कहा- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई है चुनौती
देश के नाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन, कहा- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई है चुनौती देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022