NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ओलंपिक इतिहास में अमेरिका ने जीते हैं सबसे ज्यादा पदक, आंकड़ों में जानें प्रदर्शन
    अगली खबर
    ओलंपिक इतिहास में अमेरिका ने जीते हैं सबसे ज्यादा पदक, आंकड़ों में जानें प्रदर्शन
    23 जुलाई से शुरू होंगे टोक्यो ओलंपिक

    ओलंपिक इतिहास में अमेरिका ने जीते हैं सबसे ज्यादा पदक, आंकड़ों में जानें प्रदर्शन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 19, 2021
    11:25 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों को टाल दिया गया था। स्थगित हुए 'खेलों के महाकुंभ' की शुरुआत अब आगामी 23 जुलाई से होनी है।

    पिछले कई सालों से अमेरिका ने ओलंपिक खेलों में अपना दबदबा बनाकर रखा है। 2016 में हुए पिछले रियो ओलंपिक में भी अमेरिका ने सबसे ज्यादा पदक अपने नाम किए थे।

    आइए अमेरिका के ओलंपिक में किए गए प्रदर्शन का विश्लेषण करते हैं।

    पदक

    अमेरिका ने समर ओलंपिक में जीते हैं 2,523 पदक

    ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश अमेरिका रहा है।

    अमेरिका ने समर ओलंपिक खेलों में 1,022 स्वर्ण सहित कुल 2,523 पदक जीते हैं।

    दूसरी तरफ विंटर ओलंपिक खेलों में अमेरिका ने कुल 305 पदक जीते हैं, जिसमें 105 स्वर्ण शामिल हैं।

    अमेरिका द्वारा जीते गए कुल 2,828 पदकों में 1,127 स्वर्ण, 907 रजत और 794 कांस्य पदक शामिल हैं।

    रियो ओलंपिक

    रियो ओलंपिक में अमेरिका ने जीते कुल 121 पदक

    पिछले ओलंपिक संस्करण (रियो 2016) में अमेरिका ने सर्वाधिक पदक (121) जीते।

    उम्मीद के मुताबिक, उन्होंने खेलों में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक (46) जीते।

    विशेष रूप से उस संस्करण में अमेरिका ने अपना 1,000वां समर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।

    ग्रेट ब्रिटेन स्वर्ण पदक (27) के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, चीन ने 27 स्वर्ण पदक (कुल मिलाकर 70) जीते और पदक तालिका में ग्रेट ब्रिटेन के ठीक नीचे रहा।

    जानकारी

    एथलेटिक्स में जीते रिकॉर्ड पदक

    अमेरिका ने एथलेटिक्स (802) में अपने अधिकांश पदक जीते हैं। इसमें 335 स्वर्ण, 260 रजत और 207 कांस्य पदक शामिल हैं। तैराकी में 553 पदक (246 स्वर्ण, 172 रजत, 135 कांस्य) जीते हैं। डाइविंग (138) और कुश्ती (133) में भी अमेरिका ने कमाल किया है।

    माइकल फेल्प्स

    पूर्व अमेरिकी तैराक फेल्प्स ने ओलंपिक में जीते हैं 23 स्वर्ण पदक

    पूर्व अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ओलंपिक खेल के इतिहास में सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं।

    महान तैराक ने इस वैश्विक स्पर्धा में 23 स्वर्ण पदक जीते हैं।

    कुल मिलाकर फेल्प्स ने 28 ओलंपिक पदक अपने नाम किए हैं। उन्होंने साल 2000 में (सिडनी ओलंपिक) महज 15 साल की उम्र में ओलंपिक में पदार्पण किया था।

    उनके नाम एक तैराक द्वारा जीते गए सर्वाधिक ओलंपिक पदकों का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अमेरिका

    अमेरिका: पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके लोगों को अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं कोरोना वायरस
    कोरोना: साल की तीसरी तिमाही में फाइजर की पांच करोड़ खुराकें खरीद सकती है सरकार भारत की खबरें
    गूगल पे की मदद से अमेरिका से भारत भेज सकते हैं फंड्स, यह है तरीका गूगल पे
    सेट पर घायल हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी चाहता है फ्लोरिडा, IOC से की पेशकश खेलकूद
    2048 ओलंपिक के आयोजन के लिए बोली लगाएगी दिल्ली- सिसोदिया दिल्ली
    भवानी देवी ने रचा इतिहास, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनी खेलकूद
    कौन हैं ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी देवी? भवानी देवी

    टोक्यो ओलंपिक

    भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, बनाया रिकॉर्ड ओलंपिक
    शरत कमल समेत चार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई टेबल टेनिस
    डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया ​ एथलेटिक्स
    टोक्यो ओलंपिक: कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर विदेशी फैंस के आने पर लगी पाबंदी ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025