LOADING...
सोशल मीडिया कंपनियों को खुद करनी होगी यूजर की पहचान, नहीं बना सकतीं बहाना- चंद्रशेखर 
सोशल मीडिया कंपनियों को खुद यूजर का पहचान करना होगा

सोशल मीडिया कंपनियों को खुद करनी होगी यूजर की पहचान, नहीं बना सकतीं बहाना- चंद्रशेखर 

Feb 01, 2024
05:01 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को पदभार संभालते हुए लगभग 1,000 दिन होने वाले हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वह नियमों को लागू कर सोशल मीडिया से जुड़ी चुनौतियों से कैसे निपट रहें। उन्होंने बताया कि भारत ऐसा पहला देश है, जिसने 2021 में सूचना प्रौद्योगिकी नियम पेश करके ऐसा ढांचा विकसित करना शुरू किया है, जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उनके कंटेंट के लिए जवाबदेह ठहराया जाता है।

 अकाउंट

गुमनाम अकाउंट को लेकर मंत्री ने क्या? 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि लोगों को गुमनाम अकाउंट का उपयोग करने की अनुमति है। उन्होंने कहा, "हमें गुमनाम अकाउंट से समस्या नहीं है। एक यूजर या यहां तक ​​कि सरकार के रूप में आप मेरे लिए गुमनाम हो सकते हैं। यह हमारे लिए ठीक है, लेकिन हम यह स्वीकार नहीं करते कि प्लेटफॉर्म को नहीं पता कि यूजर कौन है।" उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को तय करना होगा कि वह यूजर्स की पहचान कैसे करेंगी।

जिम्मेदार

पहचान के लिए कंपनियां हैं जिम्मेदार- चंद्रशेखर

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रत्येक यूजर की पहचान के लिए कंपनियां ही जिम्मेदार हैं। यह उन्हें ही तय करना होगा कि वह पहचान कैसे करेंगी। सरकार इसके लिए कोई आदेश नहीं देगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई यूजर गैर कानूनी गतिविधि करता है और उपयोग की शर्तों का उल्लंघन करता है या किसी आपराधिक चीज में संलिप्त होता है, तो प्लेटफॉर्म को यह नहीं कहना चाहिए कि उसे पता नहीं कि यूजर कौन है।़़