हैलोवीन पर "हवा में बाइक चलाते" दिखा व्यक्ति, देखें वायरल वीडियो
क्या है खबर?
हैलोवीन एक त्योहार है, जिसे हर साल अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों में 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।
इस अवसर पर लोग अपने घर को डरावना लुक देने के साथ ही खुद को भूतिया लुक देते हैं। इसी कड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक अनोखी कॉस्टयूम पहनी, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर व्यक्ति का एक वीडियो काफी वायरल है, जिसमें वो "हवा में बाइक चलाते" दिख रहा है।
वीडियो
'स्टार वार्स' से प्रेरित है व्यक्ति का कॉस्टयूम
वीडियो को एक्स पर @latestinspace नामक अकाउंट द्वारा साझा किया गया है।
इसमें व्यक्ति ने 'डिन जैरिन' का कॉस्टयूम पहना हुआ है, जिन्हें आमतौर पर मैंडलोरियन या मैंडो कहा जाता है और वह 'स्टार वार्स' यूनिवर्स के एक काल्पनिक चरित्र हैं।
वायरल वीडियो में व्यक्ति बाइक चला रहा है, जो हवा में उड़ने का भ्रम पैदा कर रही है।
दरअसल, इसमें कुछ ऐसी तरकीबें अपनाई गई हैं कि बाइक के पहिये नहीं दिख रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'हवा में उड़ती बाइक' का वीडियो
This Halloween costume goes hard pic.twitter.com/0vXMhskJhu
— Latest in space (@latestinspace) October 31, 2023
प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखकर लोग साझा कर रहे विभिन्न प्रतिक्रियाएं
वीडियो को इतनी लोकप्रियता मिली कि इसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर लाखों बार देखा गया है और इसे देखकर लोग विभिन्न प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।
एक यूजर ने कंमेंट में लिखा, 'मुझे संदेह है कि इसे सार्वजनिक सड़कों पर चलाना कानूनी है या नहीं, लेकिन यह एक अद्भुत नजारा है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह कंप्यूटर-जनित वीडियो नहीं था।'
अन्य मामला
इस परिवार ने अनोखे अंदाज में हैलोवीन मनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
यूनाइटेड किंगडम (UK) के एक परिवार हैलोवीन मनाने के लिए कद्दू से मोजेक आर्ट बनाई है। यह आर्ट लगभग 1 टेनिस कोर्ट के आकार की है, जिसकी वजह से इसे गिनीज बुक में शामिल किया गया है।
यह रिकॉर्ड नेल्सन फैमिली ने 18 अक्टूबर को साउथेम्प्टन के सनीफील्ड्स फार्म पर बनाया।
परिवार ने मोजेक आर्ट में कद्दू से टिम बर्टन की स्टॉप मोशन एनिमेटेड फिल्म 'द नाइटमेयर बिफोर क्रिसमस' के लोकप्रिय किरदार जैक स्केलिंगटन को बनाया है।
हैलोवीन
न्यूजबाइट्स प्लस
हैलोवीन त्योहार पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है।
इस अवसर पर यूरोपीय देशों के लोग कद्दू को खोखला करके उसमें नाक, आंख और मुंह बनाते हैं। इसके बाद वह कद्दू के अंदर मोमबत्ती जलाकर इससे घर को सजाते हैं।
माना जाता है कि इससे बुरी आत्माएं घर के अंदर नहीं आ पातीं।
हालांकि, अब ज्यादातर लोग इस त्योहार को केवल मौज-मस्ती के लिए मनाते हैं और इस पर डरावनी थीम वाली पार्टी का आयोजन करते हैं।