NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / ISRO दे रहा चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग लाइव देखने का मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन
    अगली खबर
    ISRO दे रहा चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग लाइव देखने का मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन

    ISRO दे रहा चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग लाइव देखने का मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 19, 2019
    12:29 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप अपनी आंखों से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को इतिहास रचते देखना चाहते हैं तो आपका पास सुनहरा मौका है।

    दरअसल, ISRO 22 जुलाई को चंद्रयान-2 मिशन को लॉन्च करेगा। अगर आप श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर में बैठकर लॉन्चिंग देखना चाहते हैं तो इसके लिए आज शाम से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं।

    19 जुलाई को शाम छह बजे से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। आप यहां क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    रजिस्ट्रेशन

    19 जुलाई शाम छह बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

    ISRO ने ट्वीट कर बताया कि सतीश धवन स्पेस सेंटर की व्यूवर्स गैलरी से GSLV Mk-III/ चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए 19 जुलाई को शाम छह बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं।ॉ

    इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप +91-7382768500 नंबर पर फोन भी कर सकते हैं।

    बता दें कि यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश का सुलुरपेता है, जो श्रीहरिकोटा से 18 किलोमीटर दूर है।

    गैलरी

    गैलरी में एक साथ बैठ सकते हैं 5000 लोग

    ISRO ने कुछ महीने पहले इस व्यूअर्स गैलरी के निर्माण का ऐलान किया है।

    संगठन स्पेस टेक्नोलॉजी को लेकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास कर रहा है और यह गैलरी उन्हीं प्रयासों का एक हिस्सा है।

    लॉन्चिंग देखने के इच्छुक लोग गैलरी से ISRO को इतिहास रचते देख सकते हैं। स्टेडियम की तरह बनाई गई इस गैलरी में एक साथ 5,000 लोग बैठ सकते हैं।

    PSLV-C45 की लॉन्चिंग को लगभग 1200 लोगों ने गैलरी में बैठकर देखा था।

    ट्विटर पोस्ट

    ISRO ने दी रजिस्ट्रेशन की जानकारी

    Online registration for witnessing the launch of #GSLVMkIII-M1/#Chandrayaan2 from viewer's gallery at Satish Dhawan Space Centre SHAR, Sriharikota will commence from 1800 hrs IST on July 19, 2019

    Registration link: https://t.co/3CbfTbkaOp

    — ISRO (@isro) July 18, 2019

    लॉन्चिंग

    22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च होगा चंद्रयान-2

    ISRO ने गुरुवार को बताया था कि वह चंद्रयान-2 को 22 जुलाई यानी सोमवार को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर लॉन्च करेगा।

    इसे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी खामी के चलते इसकी लॉन्चिंग को रोक लिया गया था।

    चंद्रयान-2 को शक्तिशाली GSLV-III रॉकेट से लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसके ऊपरी हिस्से में लगे क्रायोजेनिक इंजन में कुछ खामी आ गई थी।

    अब इस खामी को दूर कर लिया गया है।

    लाइव कवरेज

    यहां देख सकते हैं लॉन्चिंग की लाइव कवरेज

    अगर आप टीवी के सामने बैठकर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखना चाहते हैं तो दूरदर्शन पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

    वहीं अगर आपके पास टीवी नहीं है तो आप यूट्यूब पर दूरदर्शन के आधिकारिक हैंडल पर जाकर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

    दूरदर्शन आमतौर पर ISRO की लॉन्चिंग को अपनी कमेंट्री और लॉन्च पैड और ISRO कंट्रोल रूम के विजुअल के साथ कवर करता है।

    इसके अलावा ISRO अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।

    लॉन्चिंग रॉकेट

    GSLV-III से लॉन्च होगा चंद्रयान-2

    चंद्रयान-2 को GSLV-III रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। अभी तक यह रॉकेट दो सफलतापूर्वक लॉन्चिंग को अंजाम दे चुका है।

    इस रॉकेट की मदद से जून 2017 में कम्यूनिकेशन सैटेलाइट GSAT-19 लॉन्च किया गया था, जिसका वजन 3,000 किलोग्राम से ज्यादा था।

    इसके बाद इस रॉकेट की मदद से पिछले साल नवंबर में 3423 किलोग्राम वजनी एक और कम्यूनिकेशन सैटेलाइट GSAT-29 लॉन्च किया गया था।

    GSLV-MkIII को ISRO का अगली पीढ़ी का रॉकेट माना जाता है।

    जानकारी

    पूरी तरह भारत में बना है मॉड्यूल

    इस मिशन पर तीन मॉड्यूल भेजे जाएंगे। इनमें एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर होगा। कुल 3.8 टन होगा वाले इस यान को पूरी तरह भारत में तैयार किया गया है। इसमें 13 पेलोड्स (ऑर्बिटर में आठ, लैंडर में तीन और रोवर में दो) होंगे।

    मिशन

    ये होंगे ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर के काम

    ऑर्बिटर चांद की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगाएगा, जबकि लैंडर चांद के दक्षिण ध्रुव के पास सतह पर उतरेगा और रोवर चांद की सतर पर प्रयोग करेगा।

    लॉन्चिंग के वक्त रोवर लैंडर के अंदर रहेगा और ऑर्बिटर और लैंडर को साथ रखा जाएगा।

    रोवर और लैंडर 14-14 दिनों और ऑर्बिटर एक साल तक एक्टिव रहेगा।

    धरती की कक्षा में पहुंचने के बाद ऑर्बिटर प्रोपल्शन मॉड्यूल की मदद से यह चांद की कक्षा में पहुंचेगा।

    ट्विटर पोस्ट

    अपना सफर ऐसे पूरा करेगा चंद्रयान-2

    What makes #Chandrayaan2🚀 special?

    - 1st space mission to conduct a soft landing on the Moon's south polar region

    - 1st Indian mission to explore the lunar terrain with home-grown technology

    - 4th country ever to soft land on the lunar surface

    Know more 👇 pic.twitter.com/Uznv7l41R2

    — PIB India (@PIB_India) July 11, 2019
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    ISRO
    श्रीहरिकोटा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    आंध्र प्रदेश

    पसंदीदा नेता को मुख्यमंत्री बनाने की चाहत में युवक ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई भारत की खबरें
    तेलुगू देशम पार्टी के सांसद भगवान शिव बनकर पहुंचे संसद, जानें क्या है पूरा मामला संसद
    आंध्र प्रदेशः चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, बेरोजगार युवाओं को देगी कारें आंध्र प्रदेश सरकार
    विज्ञान कांग्रेस में आंध्र यूनिवर्सिटी के VC बोले- कौरव थे टेस्ट ट्यूब बेबी पंजाब

    ISRO

    ISRO का एक और कारनामा, सफलतापूर्वक लॉन्च किए 31 सैटेलाइट ISRO उपग्रह लॉन्च
    ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे भारी सैटेलाइट GSAT-11, हाई-स्पीड इंटरनेट में करेगा मदद ISRO उपग्रह लॉन्च
    ISRO आज लॉन्च करेगा GSAT-7A, बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत भारतीय वायुसेना
    ISRO के 'गगनयान' मिशन को सरकार की मंजूरी, अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे तीन भारतीय भारत की खबरें

    श्रीहरिकोटा

    ISRO के PSLV-C44 का सफल प्रक्षेपण, जानें क्यों आधी रात को हुआ लॉन्च ISRO
    ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया एमीसैट, एक साथ भेजे गए 29 सैटेलाइट ISRO
    ISRO दे रहा है चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग लाइव देखने को मौका, करना होगा यह काम ISRO
    आज रात लॉन्च होगा ISRO का चंद्रयान-2, जानिये कब और कहां देखें लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025