NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / तेलुगू देशम पार्टी के सांसद भगवान शिव बनकर पहुंचे संसद, जानें क्या है पूरा मामला
    अजब-गजब

    तेलुगू देशम पार्टी के सांसद भगवान शिव बनकर पहुंचे संसद, जानें क्या है पूरा मामला

    तेलुगू देशम पार्टी के सांसद भगवान शिव बनकर पहुंचे संसद, जानें क्या है पूरा मामला
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Dec 29, 2018, 03:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तेलुगू देशम पार्टी के सांसद भगवान शिव बनकर पहुंचे संसद, जानें क्या है पूरा मामला

    आप कहीं जा रहे हों और अचानक से आपको सड़क पर चलते हुए कोई भगवान दिख जाएं तो आप क्या सोचेंगे? शायद आप यह देखकर हैरान हो जाएंगे। हाल ही में ऐसा नज़ारा देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिला, जब हाथ में त्रिशूल लिए भगवान शिव संसद पहुँच गए। दरअसल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के सांसद एन शिवप्रसाद इस समय सुर्खियों में हैं, क्योंकि वो शुक्रवार को भगवान शिव की वेशभूषा में संसद पहुंचे थे।

    आंध्र प्रदेश के लिए चाहते हैं विशेष राज्य का दर्जा

    शिवप्रसाद ने ऐसा लोगों का मनोरंजन करने के लिए नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जानें की माँग को लेकर किया था। इससे पहले भी कई बार TDP आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की माँग को लेकर प्रदर्शन करती रही है। इसी बात को लेकर TDP के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने NDA से नाता भी तोड़ लिया था। अलग होने के बाद नायडू ने NDA पर अपना वादा पूरा न करने का आरोप भी लगाया था।

    पूरे प्रदेश में हुई थी प्रदर्शन की शुरुआत

    आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जानें की माँग एक सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन है, जिसकी शुरुआत पूरे प्रदेश में 26 जनवरी, 2017 को हुई थी। आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की बात कांग्रेस सरकार ने की थी, जो अब तक अधूरी है। केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी आंध्र प्रदेश के मुद्दे को सुलझाया नहीं जा सका। इसके लिए कई विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं, लेकिन मुद्दा जस का तस बना हुआ है।

    पहले भी कर चुके हैं ऐसे कारनामे

    यह पहली बार नहीं है जब शिवप्रसाद ने ऐसा किया हो। इससे पहले कई मौक़ों पर वह अलग-अलग वेशभूषा में संसद में अपनी माँग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। शिवप्रसाद हिटलर, साईं बाबा, महात्मा गांधी, तांत्रिक, सांता क्लाज, यहाँ तक की आंध्र प्रदेश की पारंपरिक साड़ी पहनकर भी संसद जा चुके हैं। शिवप्रसाद के विरोध प्रदर्शन का तरीक़ा हर बार नया होता है। इस बार ये भगवान शिव के रूप में संसद पहुँचकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    संसद
    आंध्र प्रदेश सरकार

    ताज़ा खबरें

    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान सारा अली खान
    कानपुर: पति ने देर से आने का कारण पूछा तो महिला ने तेजाब फेंका उत्तर प्रदेश
    सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 3' का टीजर जारी, शूटिंग शुरू सुष्मिता सेन

    आंध्र प्रदेश

    श्रीहरिकोटा स्थित ISRO स्टेशन पर एक हफ्ते में 2 पुलिसकर्मी समेत 3 ने की आत्महत्या श्रीहरिकोटा
    आंध्र प्रदेश: किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला रेल पटरी से उतरना
    राजामौली को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, अदनान सामी ने क्यों जताई आपत्ति? एसएस राजामौली
    आंध्र प्रदेश: नायडू की सभा में भगदड़ के बाद रैलियों और जनसभा पर सरकार का प्रतिबंध आंध्र प्रदेश सरकार

    संसद

    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा बजट बजट सत्र
    CBI में खाली पड़े हैं 1,673 पद, सरकार ने लोकसभा में बताया संसद शीतकालीन सत्र
    देश में 5 साल में 2,900 सांप्रदायिक हिंसा के मामले दर्ज, सरकार ने संसद में बताया राज्यसभा

    आंध्र प्रदेश सरकार

    आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: प्रयोगशाला में अमोनिया गैस के रिसाव से 150 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: कोनसीमा जिले का नाम बदलने के विरोध में हिंसा, परिवहन मंत्री का घर फूंका आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश में बनाए गए 13 नए जिले, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान आंध्र प्रदेश

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023