NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / मेक्सिको की संसद में पेश किए गए 'एलियन के कंकालों' पर डॉक्टरों ने किया ये दावा
    अगली खबर
    मेक्सिको की संसद में पेश किए गए 'एलियन के कंकालों' पर डॉक्टरों ने किया ये दावा
    एलियन के कंकालों की जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा कि इसमें कोई हेरफेर नहीं की गई है

    मेक्सिको की संसद में पेश किए गए 'एलियन के कंकालों' पर डॉक्टरों ने किया ये दावा

    लेखन रजनीश
    Sep 20, 2023
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    कुछ दिनों पहले मेक्सिको की संसद में 2 कथित एलियन के कंकालों का प्रदर्शन किया गया था।

    अब एलियन के कंकालों का परीक्षण करने वाले मैक्सिको के डॉक्टरों ने दावा किया है कि उन्हें इन शवों की खोपड़ियों में किसी भी तरह के हेरफेर या इंसानी दखल का कोई सबूत नहीं मिला है।

    दरअसल, कई वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों का कहना था कि एलियन के शवों के साथ छेड़छाड़ की गई है और इनमें मानव या जानवरों की हड्डियां मिली हैं।

    अवशेष

    सांसारिक विकास के अवशेष नहीं हैं ये नमूने- जैम मौसन 

    एलियन के कंकालों को पत्रकार और यूफोलॉजिस्ट जैमे मौसन ने मैक्सिको की संसद में पेश किया था।

    उन्होंने कहा था कि ये नमूने हमारे सांसारिक विकास के अवशेष नहीं हैं। उनका कहना था कि हो सकता है कोई UFO धरती पर क्रैश हुआ हो और इसके बाद एलियन के शव यहीं रह गए।

    उनके मुताबिक, इन अवशेषों को खदानों से खोजा गया है, जो जीवाश्म में परिवर्तित हो रहे थे।

    दावा

    डॉक्टरों ने कंकालों के किए कई परीक्षण

    मौसन ने दावा किया कि पेरू के कुस्को में पाए गए ये गैर-मानव शव 1,000 साल पुराने हैं।

    उन्होंने कहा कि इन शवों के एक तिहाई DNA अज्ञात हैं।

    मेक्सिको की नौसेना के फोरेंसिक डॉक्टर जीसस जल्से बेनिटेज ने एक्सरे टेस्टिंग सहित कंकालों के कई परीक्षण किए।

    उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षणों से साबित हुआ कि एलियंस के कंकाल में कोई मिलावट नहीं की गई है और अंग एक ही कंकाल के हैं। इनका मनुष्यों से कोई संबंध नहीं है।

    जांच

    वैज्ञानिक समुदाय को उपलब्ध कराएं नमूने- नासा

    पेरू में 2017 में कथित तौर पर इन लाशों का पता लगाया गया था। प्रत्येक लाश में एक लंबा सिर और प्रत्येक हाथ पर 3 उंगलियां हैं।

    पेरू में भी इस बात की जांच हो रही है कि ये शव कहां पाए गए और मौसन के पास कैसे पहुंच गए।

    हालांकि, इस बारे में नासा की तरफ से मैक्सिकन सरकार से कहा गया कि यदि उनके पास कुछ ऐसा कुछ है तो पहले इसके नमूने वैज्ञानिक समुदाय को उपलब्ध कराएं।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    एलियन को कई लोग सिर्फ झूठी कहानी मानते हैं, लेकिन नासा ने एलियन से जुड़ी खोजों के लिए अनआइडेंटिफाइड एनोमेलस फेनोमेना (UAPs) रिपोर्ट जारी की है।

    इस रिपोर्ट को जारी करते समय नासा प्रमुख बिल नेल्स ने कहा, "मैं मानता हूं एलियंस होते हैं और उन्हें खोजने की जरूरत है।"

    नासा ने बताया कि वो आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर इसकी जांच करेगा और डाटा साझा करने में ज्यादा पारदर्शिता से काम करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एलियन
    मेक्सिको
    UFO

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    एलियन

    पिछले 20 सालों में बढ़ीं उड़नतश्तरी देखे जाने की घटनाएं- अमेरिकी रक्षा मंत्रालय चीन समाचार
    क्या चीन ने लगाया एलियन का पता? संदिग्ध संकेत मिलने का किया दावा चीन समाचार
    UFO के राज से उठेगा पर्दा! NASA इनकी जांच के लिए लाखों खर्च करने को तैयार नासा
    अमेरिका: आसमान में उड़ती वस्तुओं के पीछे एलियन होने की संभावना से इनकार नहीं- सेना अधिकारी अमेरिका

    मेक्सिको

    अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नज़र रखने के लिए व्यक्ति के खोदी सुरंग, निकलते ही पहुँचा जेल अजब-गजब खबरें
    मेक्सिकोः रविवार से लापता प्राइवेट जेट का मलबा मिला, 14 लोगों की मौत रूस समाचार
    काफी खतरनाक हैं दुनिया की ये पाँच जगहें, घूमने जा रहे हैं तो बरते सावधानी उत्तर कोरिया
    जनता से किए वादे पूरे न कर पाने पर महिलाओं के कपड़े पहनकर घूमा मेयर अजब-गजब खबरें

    UFO

    क्या होते हैं UFOs और क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन? नासा
    UFO-एलियंस के बारे में जानने के लिए नासा ने बनाई टीम, अगले साल देगी रिपोर्ट नासा
    अमेरिकी संसद में आज UFO पर सुनवाई, 3 गवाह देंगे बयान अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: पूर्व अधिकारी ने किया अमेरिका के पास एलियन होने का दावा, जानें पूरा मामला  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025