NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / काफी खतरनाक हैं दुनिया की ये पाँच जगहें, घूमने जा रहे हैं तो बरते सावधानी
    अगली खबर
    काफी खतरनाक हैं दुनिया की ये पाँच जगहें, घूमने जा रहे हैं तो बरते सावधानी

    काफी खतरनाक हैं दुनिया की ये पाँच जगहें, घूमने जा रहे हैं तो बरते सावधानी

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 28, 2019
    11:21 am

    क्या है खबर?

    घूमना-फिरना आख़िर किसे पसंद नहीं है। लोग अपने जीवन की व्यस्तता के बीच सुकून के कुछ पल पाने के लिए यात्रा की योजना बनाते हैं।

    लेकिन हर यात्रा में आप सुकून पाएँ या समुद्र किनारे रेत पर बैठकर आराम फ़रमाएँ, ऐसा नहीं होता है।

    अपराध, मौसम, बीमारी और कई अन्य वजहें कुछ देशों को पर्यटन के लिए ख़तरनाक बनाती हैं।

    आज हम आपको ऐसी ही घूमने की दुनिया की पाँच सबसे ख़तरनाक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    मैक्सिको

    जीवंत संस्कृति का पता लगाने और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरातत्वों को देखने के लिए हर साल लाखों लोग मैक्सिको जाते हैं, लेकिन यह देश हिंसा और अपराध की वजह से पर्यटकों के लिए काफ़ी ख़तरनाक है।

    जब तक आप रिज़ॉर्ट क्षेत्र में रहते हैं, तब तक आमतौर पर नशीली दवाओं, अपहरण, डकैती और कार जैकिंग से सुरक्षित होते हैं, लेकिन बाहर की यात्रा करना पर्यटकों के लिए ख़तरनाक हो सकता है।

    मैक्सिको में पुलिस भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है।

    #2

    उत्तर कोरिया

    उत्तर कोरिया एक बहुत ख़ूबसूरत और रहस्यमयी जगह है। इस देश की यात्रा करना भी किसी बड़े ख़तरे से कम नहीं है।

    हालाँकि, यहाँ आतंकवाद और अपराध का ख़तरा कम है, लेकिन यात्रियों को गिरफ़्तारी और कानून तोड़ने के लिए लंबे समय तक हिरासत में रखने का ख़तरा है।

    यहाँ अनधिकृत धार्मिक या राजनीतिक गतिविधियाँ, अनधिकृत यात्रा या स्थानीय लोगों के साथ अनधिकृत बातचीत करने को कठोर दंड वाला अपराध माना जाता है।

    #3

    मिस्त्र

    मिस्त्र में मन मोहने वाली कई चीज़ें हैं, जैसे नील नदी, अंतहीन रेगिस्तान, प्राचीन पिरामिड और रेड सी के ख़ूबसूरत बीच।

    लेकिन वर्तमान में यात्रियों को आतंकवाद और अपहरण का सामना करना पड़ता है।

    यात्रियों को राजधानी काहिरा से बाहर जानें की सलाह नहीं दी जाती है। काहिरा में छोटे-मोटे अपराध जैसे पॉकेट मारी का सामना करना पड़ सकता है।

    इस देश की यात्रा करने से पहले देश के कानून के बारे में अच्छे से जान लेना बेहतर होता है।

    #4

    ब्राज़ील

    ब्राज़ील सफ़ेद रेत वाले बीच और वर्षा वनों के लिए मशहूर है, लेकिन अपराध, राजनीतिक तनाव और जीका वायरस जैसी समस्या इसे यात्रियों के लिए ख़तरनाक जगह बनाती है। यहाँ के शहरों में आमतौर पर प्रदर्शन होते रहते हैं।

    वहीं, जीका वायरस एक मच्छर जनित बीमारी है, जो गर्भवती महिलाओं से अजन्मे बच्चे तक में फैल सकती है और जन्मजात माइक्रोसेफली का कारण बन सकती है। इसलिए, यहाँ गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं जाना चाहिए।

    #5

    एल साल्वाडोर

    अपराध और राजनीतिक तनाव की वजह से ख़ूबसूरत एल साल्वाडोर की यात्रा करना काफ़ी ख़तरनाक है।

    यहाँ प्रदर्शन और विरोध कहीं भी हो सकते हैं। हालाँकि, वो ज़्यादातर राजधानी क्षेत्र सैन साल्वाडोर के आस-पास ही होते हैं।

    पर्यटकों को इन प्रदर्शनों से बचना चाहिए, क्योंकि देश के कानून के अनुसार, आंतरिक राजनीतिक मामलों में भाग लेने वाले किसी भी विदेशी को देश से बाहर किया जा सकता है।

    ये देश सर्फ़िंग के लिए काफ़ी मशहूर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर कोरिया
    ब्राजील
    मेक्सिको

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    उत्तर कोरिया

    किम जोंग के उत्तर कोरिया में 99.99% मतदान, वोटिंग पर्ची पर होता है एक ही नाम किम यो जोंग
    पुतिन से मुलाकात के लिए निजी ट्रेन लेकर रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग व्लादिमीर पुतिन
    उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रम्प, किम से मिले दक्षिण कोरिया

    ब्राजील

    ब्राज़ील: पुलिस ने तोते को किया गिरफ्तार, ड्रग तस्करों के लिए करता था काम ड्रग रैकेट
    सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता को फ्रांस का समर्थन, बताया 'सख्त जरूरत' चीन समाचार
    G20 समिटः डोनाल्ड ट्रंप से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर हुई बात दक्षिण कोरिया
    कैसे ब्राज़ील में एयरपोर्ट से केवल तीन मिनट में चोरी हुआ 680 किलो सोना? जानिए दुनिया

    मेक्सिको

    अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नज़र रखने के लिए व्यक्ति के खोदी सुरंग, निकलते ही पहुँचा जेल क्राइम समाचार
    मेक्सिकोः रविवार से लापता प्राइवेट जेट का मलबा मिला, 14 लोगों की मौत रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025