क्या आपके फोन में हैं ये 'खतरनाक' ऐप्स? तुरंत करें अनइंस्टॉल
क्या है खबर?
भारत मे एंड्रॉयड यूजर्स की एक बड़ी आबादी है, जो गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करती है। गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसी ऐप्स हैं, जो चोरी छिपे यूजर्स का डाटा चुराती हैं।
ऐसी कई ऐप्स 5,000 से अधिक बार डाउनलोड की गई हैं और 4.5 रेटिंग वाली हैं, जो बात आसानी से विश्वसनीयता को बढ़ाती है।
यहां पर हम आपको ऐसी ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए 'खतरनाक' साबित हो सकती है।
#1
कूल कॉलर स्क्रीन ऐप
'खतरनाक' ऐप्स की सूची में कूल कॉलर स्क्रीन ऐप शामिल है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह एक ऐसी ऐप है जो आपके एंड्रॉइड फोन पर कॉलर स्क्रीन पेश करके आपकी जानकारी को इकट्ठा करती हैं। वहीं, इसमें मालवेयर भी छुपा होता है।
यह ऐप स्टाइलिश तरीके से आपकी कॉल स्क्रीन बनाने और सजाने में मदद करती है, जिससे इनकमिंग कॉल के दौरान आपके फोन की स्क्रीन अच्छी दिखने लगती है।
#2
डॉक्यूमेंट मैनेजर ऐप
डॉक्यूमेंट मैनेजर ऐप नाम से पता चलता है कि यह आपकी फाइलों और मीडिया को व्यवस्थित करने में मदद करती है। यह एक स्मार्ट ऑफिस फाइल रीडर एप्लिकेशन है, जो आपको वर्ड, PDF, एक्सेल, स्लाइड और अन्य फाइलों को पढ़ने में मदद करती है।
हालांकि, डॉक्यूमेंट मैनेजर ऐप भी उस लिस्ट में शामिल है जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
इस ऐप को लाखों लोगों ने प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है।
जानकारी
RGB इमोजी की-बोर्ड
RGB इमोजी की-बोर्ड ऐप आपका डेटा और पैसा चुराने वाली ऐप्स में से एक है। RGB इमोजी की-बोर्ड ऐप को फिलहाल गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। ऐसे ऐप थर्ड-पार्टी स्टोर्स पर आसानी से मिल जाते हैं, जो खतरनाक हो सकते हैं।
#4
कैमरा ट्रांसलेटर प्रो ऐप
कैमरा ट्रांसलेटर प्रो भी लोकप्रिय ऐप है, जो फोन के कैमरे से टेक्स्ट पढ़ने में मदद करती है। यह टेक्स्ट को आपकी पसंदीदा भाषा में भी बदलती है। यह ऐप 100 से अधिक भाषाओं का सटीक रूप से अनुवाद कर सकती है, जैसे- अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच आदि।
हालांकि, कैमरा ट्रांसलेटर प्रो ऐप भी उस सूची में शामिल है जो 'खतरनाक' है। इस ऐप के बारे में रिपोर्ट्स है कि इसने करोड़ों डेटा और व्यक्तिगत जानकारी को एक्सेस किया है।
#5
स्मार्ट की-बोर्ड ऐप
गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारी की-बोर्ड ऐप्स उपलब्ध है, लेकिन कुछ ऐसी हैं जो इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित नहीं है।
'खतरनाक' ऐप्स की सूची में स्मार्ट की-बोर्ड ऐप भी शामिल है, जो संभावित रूप से आपका डेटा और व्यक्तिगत जानकारी को चुरा सकती है।
यह ऐप आपके फोन को एक सजावटी थीम पेश करती है, जो की-बोर्ड का रूप बदल देती है और टाइपिंग को आसान कर देती है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
जरूरी है कि आप हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से भरोसेमंद ऐप्स इंस्टॉल करें। अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपका डिवाइस सुरक्षित है या नहीं तो मालवेयरबाइट्स, सोफोस मोबाइल या एंटीवायरस टूल्स की मदद ले सकते हैं।