NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लॉकडाउन में सबसे ज्यादा सर्च की गईं कनिका कपूर, 'रामायण' भी सबको पछाड़कर निकली आगे
    अगली खबर
    लॉकडाउन में सबसे ज्यादा सर्च की गईं कनिका कपूर, 'रामायण' भी सबको पछाड़कर निकली आगे

    लॉकडाउन में सबसे ज्यादा सर्च की गईं कनिका कपूर, 'रामायण' भी सबको पछाड़कर निकली आगे

    लेखन भावना साहनी
    Apr 26, 2020
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में पिछले डेढ़ महीने से लोगों का ध्यान सिर्फ कोरोना वायरस पर ही लगा हुआ है।

    वहीं इंटरनेट पर भी लोगों ने सबसे ज्यादा इसी से जुड़ी चीजों के बारे में सर्च भी किया है।

    लॉकडाउन में कोरोना से संबंधित 427 प्रतिशत सर्च बढ़ गए हैं।

    याहू इंडिया द्वारा की गई एक ऑनलाइन रीसर्च के मुताबिक, कनिका कपूर सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं।

    रिपोर्ट

    कनिका ने दी सभी हस्तियों को मात

    इस सर्वे के मुताबिक कहा गया कि कनिका सिर्फ सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाला महिला सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि लॉकडाउन में उन्होंने बॉलीवुड की सभी मेल-फीमेल हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है।

    मार्च तक कनिका सिर्फ 'बेबी डॉल' गाने की सिंगर हुआ करती थीं, लेकिन कोरोना वायरस पॉजीटिव होने के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।

    बता दें कि कनिका बॉलीवुड की पहली कोरोना पॉजीटिव हस्ती थीं। पिछले कुछ हफ्तों से वह खबरों में छाई हुई हैं।

    पहले रिजल्ट

    कनिका से पहले इन सितारों को किया जाता था सर्च

    फिल्मी हस्तियों के सर्च किए जाने की बात करें तो कनिका कपूर से पहले महिला सितारों में प्रियंका चोपड़ा जोनस और दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा था।

    मेल हस्तियों की बात करें तो सुपरस्टार रजनीकांत और महानायक अमिताभ बच्चन को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजा जाता था।

    हालांकि, कनिका की कोरोना अपडेट जानने के लिए लोगों ने उन्हें इतना सर्च किया कि वह मोस्ट सर्च्ड सेलिब्रिटी बन गईं।

    सीरियल

    'रामायण' भी निकली आगे

    फिल्मी हस्तियों के अलावा वहीं अगर शोज और फिल्मों की बात करें तो रामानंद सागर की 'रामायण' के बारे में भी लोगों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया है।

    यह शो रातों-रात मोस्ट सर्च्ड शोज की लिस्ट में शुमार हो गया है और देखते ही देखते यह टॉप पर आ गया।

    लॉकडाउन के कारण लोगों का मनोरंजन करने के लिए हाल ही में 90 के दशक की 'रामायण' का फिर से प्रसारण किया जाने लगा है।

    शोज

    'रामायण' से पहले ये शोज ये टॉप लिस्ट में

    इंटरनेट पर सर्च किए जाने वाले शोज की बात करें तो इसमें बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं।

    टॉप 5 की लिस्ट में हॉलीवुड फिल्म 'कॉन्टेजियन' ने भी अपनी जगह बनाई है।

    लॉकडाउन से पहले 'हाउसफुल 2', 'गुड न्यूज', 'बिग बॉस', 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' और 'ड्राइव' को सर्च किया जा रहा था।

    हालांकि, 'रामायण' ने तेजी से इन्हें पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान अपने नाम कर लिया है।

    जानकारी

    सर्वे में कई चीजे कोरोना से संंबंधित

    बता दें कि यह रिपोर्ट हाल ही में की गई पिछले एक महीने तक हर दिन की रिपोर्ट के आधार पर है। इसमें कोरोना वायरस से संबंधित और भी कई चीजों को शामिल किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    लॉकडाउन
    कनिका कपूर

    ताज़ा खबरें

    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली
    शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज तारीख पर लगी मुहर, जानिए क्या है निर्माताओं की योजना  शाहरुख खान
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    छह साल बाद टूटने की कगार पर पहुंचा आशा नेगी और रित्विक का 'पवित्र रिश्ता' टीवी शो
    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता मनोरंजन
    मदद के लिए आगे आए आयशा टाकिया और फरहान, क्वारंटाइन के लिए दिया अपना होटल शाहरुख खान
    लॉकडाउन में रोहित शेट्टी ने फोटोग्राफर्स के अकाउंट में भेजे पैसे, ऋतिक ने भी रखा ध्यान ऋतिक रोशन

    मनोरंजन

    लॉकडाउन में किसी काम का नहीं रहा सुपरहिट शो 'बिग बॉस 13', करना पड़ा बंद टीवी शो
    इस टिक-टॉक गर्ल से इम्प्रेस हुए राम गोपाल वर्मा, एक्टिंग करने का दिया ऑफर बॉलीवुड समाचार
    इस तरह जोया मोरानी ने कोरोना वायरस से जीती जंग, सुनाई आपबीती बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? 'दृश्यम' में एक साथ 10 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं ने किया था काम बॉलीवुड समाचार

    लॉकडाउन

    महाराष्ट्र: उप मुख्यमंत्री की रेल मंत्री से मांग, प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जाएं विशेष ट्रेनें महाराष्ट्र
    अमेरिका में सात बाघों और शेरों में हुई कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि न्यूयॉर्क शहर
    हरियाणा: पांच जिलों में कोरोना वायरस के 85% एक्टिव केस, इन 10 जिलों में जीरो हरियाणा
    तोड़ा जाएगा आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट, लॉकडाउन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला बॉलीवुड समाचार

    कनिका कपूर

    लॉकडाउन के बावजूद अपने घर से "गायब" हैं कनिका कपूर? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025