NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह
    राजनीति

    लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह

    लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 08, 2019, 01:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह

    समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव समेत छह उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मुलायम सिंह मैनपुरी और पार्टी के मौजूदा सांसद धर्मेंद्र यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा पार्टी ने फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा से कमलेश कठेरिया, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर बाल्मिकी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें, पार्टी बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

    पहली लिस्ट में छह उम्मीदवार

    Samajwadi Party releases first list of 6 candidates for Lok Sabha polls. Mulayam Singh Yadav to contest from Mainpuri. pic.twitter.com/KUiQdNIOjR

    — ANI UP (@ANINewsUP) March 8, 2019

    मैनपुरी से ही चुनाव लड़ते आए हैं मुलायम सिंह

    मुलायम सिंह 1996, 2004 और 2009 में मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी और आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी।

    सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन

    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) मिलकर चुनाव लड़ रही है। कुल 80 लोकसभा सीट वाले सूबे में सपा 37 सीटों, बसपा 38 सीटों पर और रालोद तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगी। गठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ते हुए अमेठी में राहुल गांधी और रायबरेली में सोनिया गांधी के खिलाफ अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है।

    कांग्रेस ने गुरुवार को जारी की अपनी पहली लिस्ट

    कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी समेत कुल 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन लिस्ट आने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया। पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के चार उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

    गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम

    कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने से कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर थी। कहा गया था कि कांग्रेस यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने को तैयार है। सपा-बसपा कांग्रेस को 10-12 सीटें देने को तैयार हैं, लेकिन ये महज अटकलें ही साबित हुई। अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों का नामों का ऐलान कर दिया है। इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस इस गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुलायम सिंह यादव
    समाजवादी पार्टी
    बहुजन समाज पार्टी

    मुलायम सिंह यादव

    सोनिया गांधी के बगल में खड़े होकर बोले मुलायम सिंह, मोदीजी आप फिर से प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी
    मायावती पर 40 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाले अखिलेश अब शांत क्यों? भारतीय जनता पार्टी
    जयाप्रदा का आरोप, आजम खान ने की थी एसिड अटैक कराने की कोशिश समाजवादी पार्टी
    क्या लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी मायावती? मुलायम सिंह के लिए प्रचार करके बदलेंगी इतिहास मायावती

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा-बसपा का हंगामा, राज्यपाल पर फेंके गए कागज के गोले योगी आदित्यनाथ
    2019 लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की राह में बाधा बन सकती हैं ये तीन महिला नेता भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेशः गौशाला के लिए सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों से लिया जाएगा एक दिन का वेतन योगी आदित्यनाथ
    राहुल का खुलासा, सालों पहले ले लिया गया था प्रियंका का राजनीति में एंट्री का फैसला भारतीय जनता पार्टी

    बहुजन समाज पार्टी

    राजनीति के साथ प्रियंका गांधी की ट्विटर पर भी एंट्री, राहुल गांधी को किया फॉलो ट्विटर
    सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अपनी और हाथियों की मूर्तियों पर खर्च हुए पैसे वापस लौटाएं मायावती मायावती
    पहली बार किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईं मायावती, लोकसभा चुनाव से पहले खोला ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    जानिये कौन है वो लड़की, जिससे राज बब्बर के बेटे प्रतीक करने जा रहे हैं शादी बॉलीवुड समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023