उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा-बसपा का हंगामा, राज्यपाल पर फेंके गए कागज के गोले

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। दावा है कि इस दौरान कुछ सदस्यों ने राज्यपाल पर कागज के गोले भी फेंके। हंगामे के दौरान एक सदस्य के बेहोश होने की भी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों के इस हंगामे को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कड़ी आलोचना की है।
मंगलवार से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरु हुआ है जो 22 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान योगी सरकार 7 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेगी। जब सत्र की शुरुआत करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने अभिभाषण पढ़ना शुरु किया, तो सपा-बसपा के विधायक हंगामा करने लगे। विपक्षी विधायक इस दौरान वेल तक पहुंच गए। हंगामा कर रहे विधायकों के पास पोस्टर भी थे और आरोप है कि इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पर कागज के गोले फेंके।
Lucknow: SP and BSP MLAs protested against the state govt, in UP state legislative assembly today. pic.twitter.com/A56NKVkCHL
— ANI UP (@ANINewsUP) February 5, 2019
राज्यपाल नाईक अपनी चेयर पर खड़े होकर सारा हंगामा देखते रहे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मामले पर कहा, "जिस तरीके से राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की गई और सपा सदस्यों ने राज्यपाल पर कागज के गोले फेंके, वह निंदनीय है। सपा-बसपा के विधायकों ने राज्यपाल के सामने जैसा व्यवहार किया, हम उसकी आलोचना करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इस हंगामे से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह लोग किस तरीके की व्यवस्था चाहते हैं।
UP CM Yogi Adityanath on ruckus in UP Assembly: The way slogans were raised against the Governor SP members threw paper balls at him is condemnable. We criticise how SPBSP members behaved in front of the Governor. Now you can imagine what kind of system these people want. pic.twitter.com/yPNGyq9sQa
— ANI UP (@ANINewsUP) February 5, 2019
सपा विधायकों का कहना है कि यूपी में हालात काबू से बाहर हैं। उन्होंने कहा, "खेतों में आवारा जानवरों, मंडियों में बिचौलियों से किसान परेशान है। अवैध खनन की खुली लूट, महिलाओं पर रोज बढ़ता अत्याचार, युवाओं पर ऐतिहासिक बेरोजगारी की मार है।" गाय के पोस्टर लेकर पहुंचे विधायकों ने योगी सरकार को किसान विरोधी बताया। हंगामे के दौरान सपा के एक विधायक सुभाष पासी बेहोश होकर गिर पड़े। उनका इलाज किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में बेकाबू हालात हैं। खेतों में आवारा जानवरों, मंडियों में बिचौलियों से किसान परेशान है। अवैध खनन की खुली लूट, महिलाओं पर रोज बढ़ता अत्याचार, युवाओं पर ऐतिहासिक बेरोजगारी की मार है। सोती सत्ता को जगाने के लिए विधानसभा में सपा-बसपा विधायकों का संयुक्त हल्लाबोल। pic.twitter.com/8zkdErYUM0
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 5, 2019