NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान, 30 नवंबर से पांच चरणों में डाले जाएंगे वोट
    झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान, 30 नवंबर से पांच चरणों में डाले जाएंगे वोट
    1/5
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान, 30 नवंबर से पांच चरणों में डाले जाएंगे वोट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 01, 2019
    05:19 pm
    झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान, 30 नवंबर से पांच चरणों में डाले जाएंगे वोट

    झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर से पांच चरणों में चुनाव होंगे। चुनावों के नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को किया जाएगा। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और राज्य में वह रघुबर दास के नेतृत्व में सरकार चला रही है।

    2/5

    राज्य में आचार संहिता लागू

    झारखंड में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि पहले चरण के तहत 30 नवंबर, दूसरे चरण के लिए 7 दिसंबर, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर और पांचवे चरण के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनावों के नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को किया जाएगा। चुनावों की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।

    3/5

    क्या थे पिछले चुनावों के नतीजे

    2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 37, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (ASJU) को पांच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 19, कांग्रेस को सात और झारखंड विकास मोर्चा (JVM) को आठ और अन्य को छह सीटें मिली थीं। नतीजों के बाद JVM के छह विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा 31.3, JMM को 20.4, कांग्रेस को 10.5 और JVM को 10 फीसदी वोट मिले थे।

    4/5

    दोबारा सत्ता पाने की कोशिश में भाजपा

    मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राज्य में दोबारा सत्ता पाने की कोशिश में है। इस बार पार्टी ने राज्य में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

    5/5

    हाल ही में संपन्न हुए हैं हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव

    गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। 24 अक्टूबर को घोषित किए चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। हरियाणा में उसे दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के सहारे सरकार बनानी पड़ी, वहीं महाराष्ट्र में अभी तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है। महाराष्ट्र में शिवसेना 2.5 साल के लिए मुख्यमंत्री पद लेने की मांग पर अड़ी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    झारखंड
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र
    कांग्रेस समाचार
    विधानसभा चुनाव

    झारखंड

    नौ सालों में नक्सली हिंसा में गई 3,700 से ज्यादा लोगों की जान- रिपोर्ट ओडिशा
    चोर या डकैत, जिसे भी चुनावी मैदान में उतारे पार्टी उसका समर्थन करें- भाजपा सांसद हरियाणा
    बिहार में साथ सरकार चला रही भाजपा-जदयू झारखंड में अलग-अलग लड़ेंगी चुनाव भारतीय जनता पार्टी
    JPSC Recruitment 2019: 600 से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा

    हरियाणा

    गैस चैंबर बनी दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक स्तर से पार पहुंचा वायु प्रदूषण दिल्ली
    हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत चौटाला बने उप मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी
    दुष्यंत ने कल दिया था भाजपा को समर्थन, आज जेल से फरलो पर आएंगे उनके पिता भारतीय जनता पार्टी
    भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, रविवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ भारतीय जनता पार्टी

    भारतीय जनता पार्टी

    उद्धव ठाकरे बोले- कांग्रेस और NCP के साथ बातचीत जारी, शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाना मकसद महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार से बाहर रहेंगे आदित्य ठाकरे, जानें क्या है इसका मतलब महाराष्ट्र
    ट्विटर यूज़र बोले- 'नायक' अनिल कपूर को बनाओ महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, अभिनेता ने दिया जवाब महाराष्ट्र
    मुख्यमंत्री पद पर दावा छोड़ने पर शिवसेना को कई अहम मंत्रालय देने को तैयार भाजपा महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    बिग बॉस 13: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संबंधी हैं तहसीन पूनावाला, घर में करेंगे 'नेतागिरी' रॉबर्ट वाड्रा
    एक नवंबर से बदल जाएँगे ये नियम, पहले ही जान लें नहीं तो होगा नुकसान भारत की खबरें
    शिवसेना के 50-50 फॉर्मूले पर बोले फडणवीस, मैं ही रहूंगा पांच साल के लिए मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी
    मुख्यमंत्री पद पर लड़ाई के बीच राज्यपाल से अलग-अलग मिले भाजपा और शिवसेना भारतीय जनता पार्टी

    कांग्रेस समाचार

    पाकिस्तान के न्योते पर करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे सिद्धू? पाकिस्तान समाचार
    महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, कल से तैनात होंगे 13,000 बस मार्शल दिल्ली
    हरियाणा: ये सीटें बदल सकती थी सियासी समीकरण, बहुत कम रहा वोटों का अंतर हरियाणा
    हरियाणा: भाजपा को मिला JJP का समर्थन, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे खट्टर हरियाणा

    विधानसभा चुनाव

    आज से दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं, हर बस में होगा मार्शल दिल्ली
    भाजपा के लिए 'किंगमेकर' बने गोपाल कांडा, कभी पार्टी ने किया था उनके खिलाफ प्रदर्शन हरियाणा
    हरियाणा में भाजपा द्वारा सरकार गठन की खबरों पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा? हरियाणा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: JJP की बैठक आज, तिहाड़ में अपने पिता से मिलेंगे दुष्यंत चौटाला हरियाणा
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023