NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रात को अच्छी नींद के लिए कितना होना चाहिए कमरे का तापमान? जानिए अध्ययन की रिपोर्ट
    अगली खबर
    रात को अच्छी नींद के लिए कितना होना चाहिए कमरे का तापमान? जानिए अध्ययन की रिपोर्ट

    रात को अच्छी नींद के लिए कितना होना चाहिए कमरे का तापमान? जानिए अध्ययन की रिपोर्ट

    लेखन सयाली
    Mar 31, 2025
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    अच्छी नींद लेने के लिए कुछ लोग रात को किताबें पढ़ते हैं, ध्यान लगाते हैं या सुगंधित मोमबत्तियां जलाते हैं। इन सबके बावजूद भी कई बार वे रातभर करवट बदलते रह जाते हैं।

    अगर आपको भी घंटों नींद नहीं आती है तो यह लेख आपके काम आएगा। दरअसल, विशेषज्ञों ने एक नया अध्ययन किया है, जिसके जरिए पता चला है कि सोते समय आपके कमरे का तापमान कितना होना चाहिए।

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    अध्ययन

    50 लोगों पर नजर रखकर पूरा हुआ था अध्ययन

    अमेरिका स्थित हिंडा एंड आर्थर मार्कस इंस्टीट्यूट फॉर एजिंग रिसर्च के शोधकर्ताओं ने मिलकर इस अध्ययन को पूरा किया है।

    इसमें 65 साल या उससे अधिक आयु के 50 लोगों के परिणामों को डेढ़ साल तक रिकार्ड किया गया था। सभी प्रतिभागियों पर सोते वक्त नींद मॉनिटर लगाए गए थे।

    उनके माध्यम से ये देखा जा सका कि उनके आस-पास का वातावरण और तापमान उनकी नींद की गुणवत्ता को किस तरह से प्रभावित करता है।

    विश्लेषण

    सोते समय कितना होना चाहिए कमरे का तापमान?

    सभी 50 प्रतिभागियों का कुल 11,000 रातों तक विश्लेषण किया गया था। इससे सामने आया कि प्रतिभागियों को सबसे अच्छी नींद तब मिली जब बेडरूम का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

    इस तापमान सीमा के दौरान, प्रतिभागी सबसे कम बेचैन थे। जब नींद के घंटों के हिसाब से अध्ययन किया गया तो पता चला कि 20 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान के रूप में सबसे अच्छा होता है।

    नतीजे

    किस तापमान पर आती है सबसे खराब नींद?

    इस अध्ययन को जर्नल साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया था।

    इससे सामने आया कि प्रतिभागियों को सोते समय सबसे ज्यादा बेचैनी तब महसूस हुई जब उनके कमरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था।

    इस दौरान उनकी नींद की गुणवत्ता में 5 से 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। शोधकर्ताओं ने बताया कि, "हमारे अवलोकन से पता चलता है कि अधिक आरामदायक वातावरण बनाकर नींद बेहतर आती है।"

    टिप्स

    आरामदायक नींद सुनिश्चित करने के लिए अपनाएं ये तरीके

    कमरे के तापमान को 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रखने के अलावा आप कुछ अन्य टिप्स अपनाकर भी अच्छी नींद पा सकते हैं।

    रात को सोने से एक घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप जैसे उपकरण इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, हर दिन एक ही समय पर सोने की कोशिश करें और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।

    आप ध्यान लगाकर, योग करके और स्नान करके भी आरामदायक नींद पा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नींद

    ताज़ा खबरें

    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    नींद

    नींद में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मानसिक स्वास्थ्य भी रहेगा स्वस्थ मानसिक स्वास्थ्य
    नींद पूरी न होने से हो सकती हैं बड़ी परेशानिया, इन संकेतों पर रखें नजर स्वास्थ्य
    शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्सीफाई करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    रोजाना आधी रात में सोते हैं? हो सकती हैं ये समस्याएं, जानिए आदत सुधारने के तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025