NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है नया साल, अपने परिवार संग करें यात्रा
    अगली खबर
    इन 5 देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है नया साल, अपने परिवार संग करें यात्रा

    इन 5 देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है नया साल, अपने परिवार संग करें यात्रा

    लेखन सयाली
    Dec 20, 2024
    11:12 am

    क्या है खबर?

    जल्द ही नए साल का जश्न मनाया जाएगा, जो 2024 को अलविदा कहने और 2025 का स्वागत करने का समय है।

    वैसे तो भारत में भी इस त्योहार को धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन कुछ देशों में इसकी रौनक देखते ही बनती है। खास तौर से पश्चिमी देशों में नए साल पर विशेष उत्सवों का आयोजन किया जाता है।

    अगर आप नए साल पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इन 5 देशों का रुख करें।

    #1

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया नए साल का जश्न मनाने के लिए सबसे आदर्श देश हो सकता है। इस त्योहार पर सिडनी शहर में बेहद शानदार आतिशबाजी आयोजित की जाती है, जो दुनियाभर में मशहूर है।

    इसके अलावा, मेलबर्न और ब्रिस्बेन में भी नए साल का जश्न मनाने के लिए कई खास कार्यक्रमों, संगीत समारोहों और उत्सवों का बंदोबस्त किया जाता है।

    बता दें कि दिसंबर-जनवरी के महीनों में भी ऑस्ट्रेलिया में गर्मी रहती है, जिससे जश्न का मजा दोगुना हो सकता है।

    #2

    स्विट्जरलैंड

    स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है, जिसकी सुंदरता सर्दियों के दौरान और भी बढ़ जाती है। नए साल के दौरान यहां बर्फबारी होती है और यह देश एक 'विंटर वंडरलैंड' में तब्दील हो जाता है।

    आप जिनेवा झील या ज्यूरिख में होने वाली आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत कर सकते हैं और हॉट चॉकलेट जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

    मोंट्रेक्स के क्रिसमस बाजार में खरीदारी करना भी शानदार अनुभव होता है।

    #3

    जापान

    जापान में नए साल का जश्न पश्चिमी प्रभाव और प्राचीन परंपरा का अनोखा मिश्रण होता है। इस पर्व पर टोक्यो में कई पार्टियों का आयोजन किया जाता है।

    हालांकि, जापानी लोग शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रीति-रिवाजों को प्राथमिकता देते हैं, जैसे कि साल की पहली प्रार्थना के लिए मंदिरों या तीर्थस्थलों पर जाना।

    जापान आकर आप फुशिमी इनारी श्राइन, माउंट फूजी, क्योटो स्मारक, हिमेजी किला और टोक्यो टॉवर देख सकते हैं।

    #4

    फ्रांस

    आप नए साल पर यादगार अनुभव पाने के लिए फ्रांस में बसे पेरिस का रुख कर सकते हैं। 'रोशनी के शहर' के नाम से मशहूर पेरिस में स्थित एफिल टॉवर नए साल के मौके पर जगमगाता है।

    यहां पर होने वाली आतिशबाजी को देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।

    आप नए साल पर सीन रिवर क्रूज पर जा सकते हैं या शहर के किसी रेस्टोरेंट में बैठकर पारंपरिक फ्रांसीसी भोजन का आनंद ले सकते हैं।

    #5

    मलेशिया

    अगर आप किसी ट्रॉपिकल देश में नया साल मनाने की योजना बना रहे हैं तो मलेशिया का चुनाव करें। आप इस त्योहार के दौरान कुआलालंपुर जा सकते हैं, जो चमकदार रोशनी और क्रिसमस की सजावट से जगमगाता नजर आता है।

    पेट्रोनास टावर्स जैसे प्रतिष्ठित स्थलों पर जाएं और कैरोल गायन व स्थानीय भोजन का आनंद लें। आप लंगकावी और पेनांग समुद्र तटों पर आराम कर सकते हैं और आतिशबाजी भी देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    नया साल मुबारक हो
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    यात्रा

    लद्दाख: जांस्कर घाटी की यात्रा पर जा रहे हैं? वहां इन 5 गतिविधियों का लें आनंद लद्दाख
    उत्तराखंड: औली में बर्फीले पहाड़ों की खूबसूरती का लें आनंद, ये काम जरूर करें उत्तराखंड
    बच्चों को यात्रा के अनुकूल बनाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके बच्चों की देखभाल
    चीन की विशाल दीवार की यात्रा पर जा रहे हैं? जरूर देखें यहां के मुख्य आकर्षण चीन समाचार

    नया साल मुबारक हो

    नया साल: दिल्ली-NCR में पार्टी के लिए इन जगहों पर जाएं, जानें खर्च समेत पूरी जानकारी दिल्ली
    नया साल: फिट रहने के लिए अपने जीवन में इन स्वस्थ आदतों को जरूर करें शामिल स्वास्थ्य
    नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें दिल्ली
    नए साल पर किसी को भी देने के लिए बेहतरीन हैं ये गिफ्ट स्वास्थ्य

    त्यौहार

    दिवाली पर पालतू जानवरों को होती है परेशानी, इन 5 तरीकों से रखें उनका ख्याल  दिवाली
    दिवाली के दिन घर सजाने के लिए बनाई जाती है रंगोली, जानिए 5 खूबसूरत डिजाइन दिवाली
    देश के इन राज्यों में दिवाली मनाने का तरीका है अलग, जानें कैसे दिवाली
    धनतेरस पर सोना खरीदना होता है शुभ, इन तरीकों से करें इसकी शुद्धता की जांच धनतेरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025