NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जब भी पंजाब घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें
    अगली खबर
    जब भी पंजाब घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें
    पंजाब जाएं तो वहां की ये चीजें जरूर खरीदें

    जब भी पंजाब घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें

    लेखन अंजली
    Sep 27, 2022
    04:14 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब अपने समृद्ध इतिहास, प्राकृतिक परिदृश्य, प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों की वजह से एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है।

    घूमने के लिए ही नहीं, यूनिक चीजों की खरीदारी के लिए भी यह एक आदर्श जगह है।

    अगर आप कभी भी पंजाब घूमने के लिए जाएं तो वहां से इन पांच चीजों को खरीदकर घर जरूर लाएं।

    ये चीजें आपकी यात्रा के समय की खूबसूरत यादों का अहसास दिलाती रहेंगी।

    #1

    फुलकारी दुपट्टा

    जब महिलाएं पंजाब जाएं तो वहां से फुलकारी दुपट्टा खरीदना न भूलें।

    आमतौर पर पंजाब की महिलाएं फुलकारी दुपट्टा शुभ समारोहों और शादियों के दौरान पहनती हैं।

    यह पंजाब की पारंपरिक कढ़ाई और फूलों के डिजाइन वाला दुपट्टा होता है। इसकी जटिल कढ़ाई मोटे सूती कपड़े पर की जाती है, जिसे खद्दर कहा जाता है।

    पंजाब में सही दाम पर विभिन्न रंग और पैटर्न में फुलकारी दुपट्टे उपलब्ध हैं, जिनमें से महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार दुपट्टा खरीद सकती हैं।

    #2

    पंजाबी जूती

    पंजाब के सबसे लोकप्रिय फुटवियर में से एक पंजाबी जूती सभी महिलाओं के लिए एक बेहतरीन फुटवियर विकल्प हो सकता है।

    ये जूतियां पंजाब में विभिन्न आकृतियों और आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं।

    ये स्टाइलिश और आरामदायक भी होती हैं और शुद्ध चमड़े से तैयार की जाती हैं, इसलिए इन्हें पंजाब में लोकप्रिय जूतों में गिना जाता है।

    अच्छी बात यह है कि पंजाब में आपको खुद के लिए और अपने पार्टनर के लिए पंजाबी जूतियां मिल जाएंगी।

    #3

    पंजाबी परांदा

    कई पंजाबी महिलाएं बालों में वॉल्यूम लाने और इन्हें स्टाइलिश लुक देने के लिए अपनी चोटी को परांदे के साथ बांधती हैं।

    पंजाबी परांदा काले और भूरे रंग में आता है और इसके अंत में रंगीन और सुनहरा धागा या मोटी लटकन लगी होती है।

    महिलाएं इस यूनिक हेयर एसेसरीज को अमृतसर और पटियाला के बाजारों से खरीद सकती हैं।

    आमतौर पर पंजाबी महिलाएं इन्हें पारंपरिक समारोहों, लोक नृत्य प्रदर्शनों और शादियों के दौरान पहनती हैं।

    #4

    पंजाबी पखी

    पंजाबी पखी हाथ वाला पंखा होता है। अगर कभी लाइट चली जाएं तो आप पंजाबी पखी का इस्तेमाल करके गर्मी से थोड़ी-बहुत राहत पा सकते हैं।

    इस पंखे पर लकड़ी का हैंडल होता है और इसके फैब्रिक पर सुंदर फुलकारी कढ़ाई वाले डिजाइन होते हैं।

    पहले पंजाब के घरों में गर्मियों के दौरान इसका इस्तेमाल काफी होता था, लेकिन अब यह सजावटी वस्तु बन चुके हैं।

    इसलिए आप इन्हें अपने घर की सजावट का हिस्सा बना सकते हैं।

    #5

    पंजाबी कड़ा

    लगभग सभी सिखों द्वारा पहना जाने वाला पंजाबी कड़ा लोहे या स्टील से बना होता है और यह परिवार और दोस्तों को उपहार में देने के लिए एक बेहतरीन चीज है।

    यह गुरुद्वारों के महत्व को दर्शाता है और ऐसा माना जाता है कि इसे पहनने वाला व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा से भी सुरक्षित रहता है।

    यह सिख धर्म के लिए एक स्थायी बंधन के रूप में कार्य करता है और इस कड़े पर पंजाबी शब्द लिखे होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    ट्रेवल टिप्स
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    पंजाब

    हेल्थ मैनेजमेंट में MBA है बेहतर करियर विकल्प, मिलेंगे नौकरी के ढेरों अवसर कोरोना वायरस
    पंजाब: NHM में फार्मासिस्ट और मेडिकल अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    पंजाब: संगरूर के लोकसभा सांसद ने भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताया, हो रही निंदा आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: भठिंडा में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कनाडा

    ट्रेवल टिप्स

    कोयंबटूर की ये जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, एक बार जरूर घूमने जाएं तमिलनाडु
    उत्तरी-सिक्किम की ये पांच जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं सिक्किम
    मेघालय घूमने जा रहे हैं तो इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ मेघालय
    तेलंगाना में मौजूद हैं ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने तेलंगाना

    लाइफस्टाइल

    नेपाल की यात्रा के दौरान इन पांच चीजों की खरीददारी करना न भूले नेपाल
    सेहत के लिए लाभदायक है इलायची, जानिए इससे बनने वाले व्यंजनों की रेसिपी खान-पान
    हैदराबाद की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें खरीदारी हैदराबाद
    दुर्गा पूजा: पश्चिम बंगाल के मशहूर व्यंजन बनाकर खाएं, आसान है रेसिपी पश्चिम बंगाल

    पर्यटन

    माथेरान के नजदीक मौजूद ये पांच पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन महाराष्ट्र
    मानसून के दौरान राजस्थान के इन पर्यटन स्थलों की यात्रा जरूर करें जयपुर
    रेलवे की यात्रियों का डाटा बेचकर 1,000 करोड़ कमाने की योजना, खड़ा हुआ गोपनीयता का मुद्दा IRCTC
    भारत के पांच प्रमुख अनोखे गांव, जहां की विचित्रता आपको कर देंगी हैरान कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025