Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
फैशन
फिटनेस टिप्स
रेसिपी
कोरोना वायरस के मामले
घरेलू नुस्खे
योगासन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जानिए हूमायूं के मकबरे का इतिहास, प्रवेश फीस और अन्य महत्वपूर्ण बातें
लाइफस्टाइल

जानिए हूमायूं के मकबरे का इतिहास, प्रवेश फीस और अन्य महत्वपूर्ण बातें

जानिए हूमायूं के मकबरे का इतिहास, प्रवेश फीस और अन्य महत्वपूर्ण बातें
लेखन अंजली
Apr 19, 2022, 08:00 am 3 मिनट में पढ़ें
जानिए हूमायूं के मकबरे का इतिहास, प्रवेश फीस और अन्य महत्वपूर्ण बातें
हुमायूं के मकबरे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

हुमायूं का मकबरा दिल्ली के सबसे प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसकी वास्तुकला आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। यह खूबसूरत मकबरा मुगल सम्राट हुमायूं की याद में उनकी पहली पत्नी हाजी बेगम द्वारा निर्मित करवाया गया था। अगर आप दिल्ली की खूबसूरती को गहराई से परखना चाहते हैं तो आपको एक बार हुमायूं के मकबरे की ओर रूख जरूर करना चाहिए। आइए आज हूमायूं के मकबरे का इतिहास और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

इतिहास
हुमायूं के मकबरे का इतिहास

हाजी बेगम ने हुमायूं की मृत्यु के नौ साल बाद 1565 में इस मकबरे का निर्माण कार्य शुरू करवाया था, जो 1572 ई में पूरा हुआ। लाल बलूआ पत्थर और सफेद संगमरमर पत्थरों से बने इस मकबरे को उस समय लगभग 15 लाख रुपये की लागत में बनवाया गया था और इसकी संरचना इस्लामिक और फारसी वास्तुकला का मिश्रण है। हुमायूं के मकबरे की शोभा तब बढ़ी, जब 1993 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में इसे शामिल किया गया।

समय
हुमायूं के मकबरा के खुलने और बंद होने का समय

हुमायूं का मकबरा सोमवार से रविवार तक सुबह 6:00 बजे खुलता है और रात के 6:00 बजे बंद हो जाता है। आप चाहें तो किसी भी मौसम में दिल्ली के इस खूबसूरत ऐतिहासिक पर्यटन स्थल की ओर रूख कर सकते हैं, लेकिन वसंत ऋतु और सर्दियों के मौसम में यहां घूमने का अच्छा समय है। दरअसल, गर्मियों के दौरान गर्मी और वर्षा ऋतु में बारिश आपकी घूमने की योजना में बाधा उत्पन्न करने का कारण बन सकती है।

नजदीक पर्यटन स्थल
हुमायूं के मकबरे के आसपास घूमने लायक जगह

हुमायूं के मकबरे के आसपास ऐसी कुछ जगहें और स्मारक भी हैं, जहां आप घूम सकते हैं। उदाहरण के लिए बू हलीमा का मकबरा और उद्यान, जो हुमायूं के मकबरे के पश्चिमी प्रवेश की ओर स्थित है। इसके अतिरिक्त, चारबाग गार्डन, जो हुमायूं के मकबरे से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं, हज़रत निजामुद्दीन औलिया दर्ग हुमायूं के मकबरे से एक किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।

फीस
हुमायूं के मकबरे का प्रवेश शुल्क

हुमायूं के मकबरे में घुमने के लिए आपको सबसे पहले प्रवेश शुल्क देना होगा, जो भारतीय लोगों, बिम्सटेक और सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 35 रूपये का है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए यहां का प्रवेश शुल्क लगभग 500 रूपये है और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यहां कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। अगर आप इस मकबरे में जाकर वीडियोग्राफी करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए 25 रूपये अलग से देने होंगे।

राह
हुमायूं का मकबरा कैसे पहुंचे?

हुमायूं का मकबरा दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लगभग 2.8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां से आप टैक्सी या फिर ऑटो रिक्शा लेकर इस मकबरे तक पहुंच सकते हैं। अगर आप बस से आते हैं तो सराय काले खां बस डिपो इस मकबरे के काफी निकट है। इसके अतिरिक्त, हुमायूं का मकबरे के निकटतम मेट्रो स्टेशन की बात करें तो वायलेट लाइन पर जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन है।

फ्लाइट
फ्लाइट से हुमायूं का मकबरा पहुंचने का तरीका

अगर आप हुमायूं का मकबरा पहुंचने के लिए फ्लाइट को चुनते हैं तो इसके लिए पहले इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टार्मिनल 3 पर पहुंचे, फिर आप वहां से चलने वाली दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप टैक्सी से हुमायूं के मकबरे पर पहुंच सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप चाहें तो हवाई अड्डे के बाहर उपलब्ध DTC की बस में बैठकर हुमायूं का मकबरा पहुंच सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंजली
अंजली
Twitter
फैशन और हेल्थ के साथ-साथ ऐसी खबरें लिखने का शौक है जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डाल सकती हैं। वहीं इस दुनिया में जो भी अजब-गजब चलता है उसका ध्यान रखती हूं। कुछ न मिले तो ऐसा मिजाज रखती हूं कि मनोरंजन की खबरों का भी तड़का लगा ही देती हूं।
ताज़ा खबरें
दिल्ली
ताज़ा खबरें
कैसे इतना फिट रहते हैं विराट कोहली? जानिए उनका डाइट और वर्कआउट प्लान
कैसे इतना फिट रहते हैं विराट कोहली? जानिए उनका डाइट और वर्कआउट प्लान लाइफस्टाइल
मणिपुर: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 29 पहुंची, 34 लोग अभी भी लापता
मणिपुर: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 29 पहुंची, 34 लोग अभी भी लापता देश
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,103 नए मामले, 31 मौतें
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,103 नए मामले, 31 मौतें देश
मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे
मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे मनोरंजन
लद्दाख के नजदीक मौजूद हैं ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने
लद्दाख के नजदीक मौजूद हैं ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश ऑटो
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा देश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड देश
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022