क्या मुंहासे, झुर्रियों और महीन रेखाओं को दूर कर सकता है इमली-धनिया का पानी?
क्या है खबर?
आजकल बाजार में त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने का दावा करने वाले कई उत्पाद मौजूद हैं, लेकिन इनमें मौजूद रसायन और आर्टिफिशियल तत्व त्वचा की स्थिति को बिगाड़ सकते हैं।
इससे अच्छा है कि रसायन युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करने की बजाय प्राकृतिक उपचार को अपनाया जाए।
इसके लिए डाइट में इमली और धनिये का पानी शामिल करना लाभदायक हो सकता है।
आइए इस पानी की रेसिपी और इससे मिलने वाले फायदे जानते हैं।
रेसिपी
इमली और धनिये का पानी बनाने का तरीका
सामग्री: 10 ग्राम इमली, कुछ पत्तेदार धनिया और शहद (स्वादानुसार)
रेसिपी: सबसे पहले एक गिलास पानी में इमली और पत्तेदार धनिये को डालें और इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें। करीब 2 से 3 घंटे के बाद इस पानी को छानकर दूसरे गिलास में डालें और इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
यह पेय मुख्य रूप से शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ मुंहासें, झुर्रियों और महीन रेखाओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
इमली
इमली से मिलने वाले फायदे
इस पेय की मुख्य सामग्री इमली है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव मौजूद होता है। यह प्रभाव चेहरे की सूजन को दूर करने में काफी मदद कर सकता है।
इमली में विटामिन-C की भी अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो कोलेजन का स्तर बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण समय से पहले बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं।
यहां जानिए इमली के जूस के फायदे।
धनिया
पत्तेदार धनिये के लाभ
इस पेय के लिए इस्तेमाल किया गया पत्तेदार धनिया भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
इसमें मौजूद कूलिंग प्रभाव त्वचा को ठंडक देकर मुंहासें की समस्या को दूर रखने में मदद कर सकता है।
यह त्वचा को भरपूर हाइड्रेशन देने में भी कारगर है।
इसके अतिरिक्त पत्तेदार धनिये के अर्क इथेनॉल में कई फ्लेवोनोइड यौगिक पाए जाते हैं। ये यौगिक इम्यूनोमॉड्यूलेटर की तरह काम करते हैं, जिससे त्वचा कई समस्याओं से सुरक्षित रहती है।
शहद
शहद के सेवन से मिलने वाले फायदे
शहद का सेवन हल्का-फुल्का जलने पर और घावों की स्थिति को सुधारने के लिए भी किया जा सकता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफेक्शन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण पाए जाते हैं।
शहद में पाए जाने वाले ये गुण स्किन बर्निंग को कुछ हद तक कम करने के साथ ही घाव के उपचार में भी लाभदायक हो सकते हैं।
इसके अलावा शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने में सहायक हो सकता है।