NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाने से पहले आम को पानी में भिगोना क्यों जरूरी है?
    अगली खबर
    खाने से पहले आम को पानी में भिगोना क्यों जरूरी है?

    खाने से पहले आम को पानी में भिगोना क्यों जरूरी है?

    लेखन अंजली
    Apr 09, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    गर्मी का मौसम अपने साथ कई चीजों को लेकर आता है, जिनमें आम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

    आमतौर पर लोग बाजार से आम खरीदने के बाद उन्हें फ्रिज में रख देते हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो इन्हें खाने से पहले कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखना ठीक समझते हैं।

    आइए जानते हैं कि क्या आम को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगोने का कोई फायदा है या यह सिर्फ एक भ्रम है।

    कारण

    क्या आम को पानी में भिगोना जरूरी होता है?

    आम को खाने से पहले पानी में भिगोना जरूरी है क्योंकि इसमें फाइटिक एसिड नामक एक प्राकृतिक तत्व होता है, जो शरीर में पहुंचकर न सिर्फ अधिक गर्मी उत्पन्न कर सकता है, बल्कि आवश्यक खनिजों के अवशोषण में भी बाधा डाल सकता है।

    आम को 1 या 2 घंटे के लिए पानी में भिगोने से सारा फाइटिक एसिड निकल जाता है, लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आम को 25-30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं।

    सफाई

    आम को भिगोने का सही तरीका

    सबसे पहले सारे आमों को चलते पानी से अच्छी तरह धो लें।

    इसके बाद जितने आम हैं, उसके हिसाब से कोई बर्तन लें और उसे ठंडे पानी से भरकर उसमें सारे आम डालें।

    जब सारे आम अच्छे से पानी में भीग जाएं तो समय पूरा होने पर उन्हें पानी से निकालकर माइक्रोफाइबर तौलिये से पोंछकर सुखा लें।

    इसके बाद आम का सेवन जैसे चाहें वैसे करें।

    स्टोर

    आम को स्टोर करने के तरीके

    आम को कुछ दिनों तक फ्रेश रखने के लिए पेपर टॉवल का इस्तेमाल किया जा सकता है। लाभ के लिए आम को पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें।

    आम को काटकर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए पहले सारे आम को छीलकर इनकी गुठलियां निकाल लें, फिर इनके गूदे को टुकड़ों में काटें। इसके बाद टुकड़ों पर थोड़ा बूरा छिड़कर इन्हें फ्रीजर में रख दें।

    यहां जानिए आम को स्टोर करने के अन्य तरीके।

    फायदे

    आम के सेवन से मिलने वाले फायदे

    आम विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E, विटामिन-K, जैंथोफिल, पॉलीफेनोलिक्स, फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन जैसे गुणों से भरपूर फल होता है।

    ये गुण त्वचा की देखभाल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इससे पाचन को स्वस्थ रखने से लेकर वजन घटाने जैसे कई लाभ मिल सकते हैं।

    आम में मौजूद बीटा-कैरोटीन एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करके आंखों के स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकता है।

    यहां जानिए कच्चे आम के सेवन से मिलने वाले फायदे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    खान-पान

    प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर नताशा दिद्दी का हुआ निधन, पति ने साझा की जानकारी  सेलिब्रिटी की मौत
    आंत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें इन घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन डाइट
    जन्मदिन विशेष: राम चरण को स्वस्थ रखने में काफी मददगार हैं ये खान-पान की आदतें  राम चरण
    कोल्ड कॉफी बनाम आइस्ड टी: इनमें से किसका सेवन करना है ज्यादा बेहतर? लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    PCOS के संबंधित समस्याएं कम करने के लिए जीवनशैली में करें ये 5 बदलाव पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम
    पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात के लिए ये 5 आदतें बदलें स्वास्थ्य
    टीवी देखते-देखते न खाएं खाना, हो सकते हैं मोटापे समेत ये नुकसान खान-पान
    कोल्ड प्लंज थेरेपी: बर्फ के पानी से नहाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे  स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025