Loading...
गर्मियों में मिलने वाले अनानास से बनाएं ये 5 रेसिपी, बार-बार खाने का करेगा दिल 

गर्मियों में मिलने वाले अनानास से बनाएं ये 5 रेसिपी, बार-बार खाने का करेगा दिल 

लेखन सयाली
Apr 10, 2024
11:17 am

क्या है खबर?

गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को ताजगी पहुंचाने वाले कई तरह के फल बाजार में मिलते हैं। इनमें से एक बेहद स्वादिष्ट और पसंद किया जाने वाला फल है अनानास। इस खट्टे-मीठे फल को खाने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे पेट ठंडा रहता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और त्वचा मुलायम बनती है। अपनी डाइट में अनानास को शामिल करने के लिए आप इसकी 5 लजीज रेसिपी बनाकर खा सकते हैं।

#1

अनानास शोरबे 

सामग्री:

1- अनानास (1)

2- ताजे नींबू का रस

3- चीनी (1 कप)

4- पुदीने की पत्तियां

विधि:

सबसे पहले अनानास को छीलकर 2 इंच के टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर में अनानास, नींबू का रस और चीनी डालकर पीस लीजिए।

तैयार मिश्रण को एक आइस क्रीम के कंटेनर में डालें और फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। फ्रीजर में रखने से पहले इसे ढकना न भूलें।

इसे निकालें और पुदीने की पत्ती से सजाकर परोसें।

#2

अनानास का चीजकेक 

सामग्री:

1- डाइजेस्टिव बिस्कुट

2- पिसी चीनी

3- मक्खन

4- क्रीम चीज

5- वनीला का अर्क

6- अनानास

7- विप्ड क्रीम

विधि:

एक बर्तन में पिसे हुए डाइजेस्टिव बिस्कुट, चीनी और मक्खन मिलाएं और बेक करें।

एक दूसरे बर्तन में क्रीम चीज, पिसा हुआ अनानास, चीनी और वनीला का अर्क डालकर मिलाएं। अब इसे बिस्कुट वाली परत पर डालकर 50 मिनट बेक करें।

अनानास के टुकड़ों को चाशनी में पकाकर चीजकेक के ऊपर डालें और ठंडा करें।

ADVERTISEMENT

#3

अनानस के पॉपसिकल

सामग्री:

1- अनानास का जूस

2- कटा हुआ अनानास

विधि:

आइस क्रीम बनाने वाले सांचों में अनानास का जूस डालें, लेकिन इसे पूरा ऊपर तक न भरें। अब इसमें कटे हुए अनानास के टुकड़े डालें।

आप अपनी पसंद के और फल भी डाल सकते हैं। अब इसपर और जूस डालकर आइस क्रीम स्टिक लगाकर फ्रीजर में रख दें।

इसे करीब 3 घंटे जमने दें और निकालकर इसका आनंद लें। गर्मी दूर करने के लिए बनाएं ये आइस क्रीम।

ADVERTISEMENT

#4

अनानास का अपसाइड-डाउन केक 

सामग्री:

1- मक्खन

2- भूरी चीनी

3- अनानास के गोल टुकड़े

4- चेरी

5- पिसी चीनी

6- बेकिंग पाउडर

7- मैदा

8- दूध

9- वनीला का अर्क

विधि:

एक केक टिन में मक्खन डालें और ऊपर से भूरी चीनी का छिड़काव करें। इसपर अनानास के टुकड़े और चेरी की एक परत बिछा दें।

अब एक बर्तन में मैदा, मक्खन, चीनी, बेकिंग पाउडर, वनीला का अर्क और दूध डालकर मिलाएं। इस मिश्रण को केक टिन में डालकर बेक करें।

#5

अनानास और नारियल के बार्स

सामग्री:

1- पिसा हुआ अनानास

2- कॉर्न स्टार्च

3- भूरी चीनी

4- वनीला का अर्क

5- बेकिंग पाउडर

6- मैदा

7- मक्खन

8- कसा नारियल

विधि:

एक बर्तन में अनानास का गूदा और कॉर्न स्टार्च डालकर गरम करें। एक बर्तन में मक्खन और चीनी को मिलाएं और उसमें मैदा डाल दें।

इसमें बेकिंग पाउडर और कसा हुआ नारियल डालकर मिलाएं। इस मिश्रण को बेकिंग ट्रे में बिछाएं और ऊपर से अनानास के टुकड़े और नारियल छिड़ककर बेक करें।

ADVERTISEMENT