NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अनार का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे
    अनार का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे
    लाइफस्टाइल

    अनार का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

    लेखन अंजली
    December 06, 2021 | 08:01 am 1 मिनट में पढ़ें
    अनार का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे
    अनार का अधिक सेवन करना है नुकसानदायक

    अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि ये एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लामेटेरी गुणों के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती है। हालांकि, अनार तभी फायदेमंद साबित होता है, जब इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए क्योंकि इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आइए आज आपको बताते हैं कि अनार का अधिक सेवन करने से आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    त्वचा पर हो सकती है एलर्जी

    वैसे तो अनार का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी प्रदान करता है। हालांकि, अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो अनार से त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि अनार के अधिक सेवन से त्वचा पर सूजन, खुजली और रैशेज आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।

    लो ब्लड प्रेशर का बन सकता है कारण

    अगर आपको लो ब्लड प्रेशर यानी निम्न रक्तचाप की समस्या रहती है तो ऐसे में आपको भूल से भी अनार का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जरूरत से ज्यादा अनार का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अनार का सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आपको कई गंभीर पेरशानियां हो सकती हैं।

    मधुमेह होने का रहता है खतरा

    अनार का अधिक सेवन शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ा सकता है और इससे व्यक्ति के इंसुलिन में भी बदलाव होने लगता है। यह बदलाव मधुमेह का खतरा उत्पन्न कर सकता है। बता दें कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति को मौत के मुंह में भी धकेल सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही मधुमेह है तो वे कम ही मात्रा में अनार का सेवन करें।

    हो सकती है अपच की समस्या

    अगर जरूरत से ज्यादा अनार का सेवन किया जाए तो इसके कारण बहुत असहज महसूस होने लगता है। इसकी अधिकता के कारण पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। इसके साथ ही अनार के अधिक सेवन से पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको लगातार इन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है तो कुछ दिन के लिए अनार का सेवन कम या सीमित मात्रा में ही करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    अनानास का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    पेट के कैंसर की ओर इशारा करते हैं ये लक्षण, भूल से भी न करें नजरअंदाज लाइफस्टाइल
    राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2021: जानिए इस दिन के बारे में जरुरी बातें भोपाल गैस त्रासदी
    बेहतर नींद के लिए फॉलो करें ये स्लीप हाइजीन टिप्स लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    आपके कई कामों को आसान बना देंगे ऑर्गन ऑयल से जुड़े ये हैक्स लाइफ हैक्स
    छोटे लिविंग रूम में कुछ इस तरह से करें बैठने की व्यवस्था घर की सजावट
    घर पर बहुत ही आसानी से की जा सकती है बॉडी पॉलिशिंग, जानिए तरीका त्वचा की देखभाल
    इन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है खजूर का सेवन, जानिए वजह लाइफस्टाइल
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023