NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पीरियड्स के दर्द को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार
    अगली खबर
    पीरियड्स के दर्द को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

    पीरियड्स के दर्द को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

    लेखन ईशा शर्मा
    Aug 24, 2020
    04:17 pm

    क्या है खबर?

    पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होनी वाली सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इस दाैरान महिलाओं और लड़कियाें को तेज दर्द से गुजरना पड़ता है।

    इसमें पेट के साथ-साथ पूरा शरीर दर्द करता है, जिस कारण कुछ महिलाएं दवाओं का सहारा लेने पर मजबूर हो जाती हैं।

    कुछ महिलाएं इस दर्द को सामान्य तरीके से लेती हैं, लेकिन जब यह असहनीय हो जाएं तो इसकी अनदेखी न करें।

    आज हम आपको दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

    #1

    मेथी के दानाें का उपयोग

    मेथी के दाने कई गुणाें से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल पाये जाते हैं।

    इसका उपयोग महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करता है। इसका उपयोग घरेलू तरीके से कर सकते है।

    मेथी के दानों को पीसकर चूर्ण बना लें। इसे सुबह और शाम हल्के गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है।

    इसके अलावा मेथी के दानों की चाय बनाकर पी सकते हैं।

    #2

    अजवाइन और अदरक

    पीरियड्स के समय महिलाओं के पेट में गैस बनने लगती है और पेट दर्द होने लगता है। इसे दूर करने के लिए अजवाइन और अदरक उपयोग कर सकते हैं।

    एक चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पेट दर्द में राहत मिलती है।

    इसके साथ ही अदरक का उपयोग पीरियड्स के समय लाभदायक है। अदरक के कुछ टुकड़े एक कप पानी में डालकर उबाल लें। इसमें स्वाद के लिए शहद मिलाकर सेवन करें।

    #3

    पपीता और तुलसी से फायदा

    पपीते का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इससे पीरियड्स जल्दी आते हैं।

    इसके अलावा कच्चे पपीते का जूस पीना फायदेमंद है। मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाने से पाचन क्रिया ठीक होती है और दर्द में राहत मिलती है।

    तुलसी भी एंटीबाॅयोटिक होती है। चाय बनाते समय कुछ इसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लें। यह चाय पीने से पीरियड्स के दर्द में आराम मिलेगा।

    #4

    पीरियड्स के दाैरान करें ये व्यायाम

    पीरियड्स के समय व्यायाम करना फायदेमंद है। इससे आपका मूड अच्छा रहेगा। पीरियड्स में हल्का व्यायाम करते रहना चाहिए, जिससे दर्द से आराम मिलेगा।

    व्यायाम में वाॅकिंग, स्ट्रेचिंग, एयरोबिक्स आदि कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि जबरदस्ती वर्कआउट न करें। साथ ही आराम करने के लिए समय जरूर निकालें।

    इसके साथ ही पीरियड्स के दाैरान अकेले बैठकर मेडिटेशन कर सकती हैं इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    स्वास्थ्य

    भिगोए बादाम बनाम सूखे बादाम: दोनों में से किसका सेवन है स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर? लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच बन सकता है जौ, जानिये इसके फायदे लाइफस्टाइल
    मानसून में न करें ये गलतियां, बीमारियों से रहेंगे दूर मानसून
    बेकिंग सोडा बनाम बेकिंग पाउडर: दोनों में क्या है अंतर और कौनसा कहां इस्तेमाल होता है? लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    गीले बालों में सोने से हो सकती हैं कई तरह की समस्याएं बालों की समस्या
    अगर इस तरह से रखेंगे अपनी जींस का ख्याल तो हमेशा लगेगी नई लाइफस्टाइल
    आकर्षक एब्स पाना चाहते हैं तो इन योगासनों का अभ्यास करें योग
    जानिए रोते हुए शिशु को कैसे शांत कराया जा सकता है बच्चों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025