NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या सफेद फूड की तुलना में ब्राउन फूड स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है?
    अगली खबर
    क्या सफेद फूड की तुलना में ब्राउन फूड स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है?
    व्हाइट फूड बनाम ब्राउन फूड

    क्या सफेद फूड की तुलना में ब्राउन फूड स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है?

    लेखन अंजली
    Jan 20, 2022
    03:33 pm

    क्या है खबर?

    अक्सर यही सुनने में आता है कि सफेद ब्रेड से बेहतर ब्राउन ब्रेड होती है या ब्राउन राइस सफेद चावल से ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

    क्या आप इसका कारण जानते हैं?

    दरअसल, ब्राउन फूड अधिक फाइबर से समृद्ध होता है और इन्हें बहुत ही कम रिफाइंडिंग प्रकिया से तैयार किया जाता है।

    आइए आज हम आपको कुछ सफेद फूड और ब्राउन फूड के गुणों के बारे में बताते हैं ताकि आप अपना विकल्प चुनने में स्पष्ट हो।

    #1

    ब्राउन राइस बनाम सफेद चावल

    चावल कार्बोहाइड्रेट का एक प्रमुख स्रोत है और देश के विभिन्न हिस्सों में आपको तरह-तरह के चावल मौजूद हैं, जिनमें से सफेद चावल और ब्राउन राइस का जिक्र सबसे ज्यादा होता है।

    इन दोनों तरह के चावलों के बीच सबसे मुख्य अंतर फाइबर की मात्रा है।

    ब्राउन राइस में अधिक फाइबर और कम कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। वहीं, सफेद चावल अधिक कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी युक्त होते हैं, जो स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

    #2

    ब्राउन ब्रेड बनाम सफेद ब्रेड

    ब्राउन ब्रेड और सफेद ब्रेड की बात करें तो सफेद ब्रेड को बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है और मैदे में न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी होती है बल्कि इसमें कैलोरी भी अधिक होती है।

    वहीं, ब्राउन ब्रेड को तैयार करने के लिए आटा और आटे का चोकर इस्तेमाल किया जाता है, जो मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, फास्फोरस और कई विटामिन्स से समृद्ध होता है।

    इसलिए सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड का सेवन करना फायदेमंद है।

    #3

    ब्राउन शुगर बनाम सफेद चीनी

    ब्राउन शुगर को अनरिफाइंड प्रक्रिया से बनाया जाता है यानी यह चीनी कम रासायनिक प्रक्रियाओं से गुजरती है, जिस वजह से इसमें मौजूद पोषक तत्व को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

    सफेद चीनी क कई तरह की रासायनिक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिसके कारण इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

    #4

    भूरे अंडे बनाम सफेद अंडे

    कई अध्ययनों के मुताबिक, भूरे रंग के अंडे और सफेद अंडे के बीच कोई मुख्य अंतर नहीं है।

    हालांकि, मुर्गी का आहार और वातावरण अंडे के पोषण को प्रभावित कर सकता है।

    उदाहरण के लिए, धूप में रहने वाली मुर्गियों के अंडे में विटामिन-D की मात्रा अधिक होती है।

    सफेद अंडे भी कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त होते हैं, इसलिए यह आपका व्यक्तिगत फैसला है कि आप कौन सा अंडा खाना पसंद करते हैं।

    क्या आप जानते हैं?

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    यह बात सच है कि ब्राउन फूड को सफेद फूड से अधिक फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इनके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हैं। उदाहरण के लिए ब्राउन राइस में मौजूद चोकर पाचन संबंधित समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    खान-पान

    वर्कआउट से पहले इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन, हो सकता है सेहत को नुकसान लाइफस्टाइल
    खाने में टमाटर की जगह इस्तेमाल की जा सकती हैं ये चीजें लाइफस्टाइल
    सर्दियों में कम करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकता है वजन वजन घटाना
    इन तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करें पीनट बटर लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    लोहड़ी: जानिए इस त्योहार से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें लोहड़ी
    कोरोना वायरस का बढ़ता कहर, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हैं ये प्राणायाम योग
    लोहड़ी पर इस बार बनाएं तिल की चिक्की, आसान है रेसिपी रेसिपी
    40 साल की उम्र के बाद न करें इन चीजों का सेवन खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025