NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ब्राउन शुगर बनाम सफेद चीनी: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?
    लाइफस्टाइल

    ब्राउन शुगर बनाम सफेद चीनी: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?

    ब्राउन शुगर बनाम सफेद चीनी: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?
    लेखन अंजली
    May 18, 2020, 08:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ब्राउन शुगर बनाम सफेद चीनी: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?

    अब लोग धीरे-धीरे अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग होने लगे हैं। खासकर चीनी को लेकर लोग ज्यादा सतर्क हो गए हैं। वैसे तो बाजार में चीनी के कई प्रकार मौजूद हैं, जिनमें सफेद और ब्राउन शुगर का इस्तेमाल लोग ज्यादा करते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि सफेद चीनी और ब्राउन शुगर में से कौन-सी ज्यादा बेहतर है। अगर आप भी इसी असमंजस में हैं तो आइए जानें।

    सफेद चीनी को बनाने का तरीका

    कई वर्षों से सफेद चीनी को बनाने का एक ही तरीका अपनाया जा रहा है। सफेद चीनी बनाने के लिए सबसे पहले गन्ने से रस निकाला जाता है, जिसके बाद रस को साफ करके उसे गर्म कर गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है। अंत में गाढ़े घोल से दानेदार चीनी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। वहीं ब्राउन शुगर को बनाने के लिए दो प्रक्रियाओं को अपनाया जा सकता है।

    ब्राउन शुगर को बनाने का तरीका

    ब्राउन शुगर दो तरह से बनाया सकता है एक रिफाइंड और दूसरा अनरिफाइंड। अनरिफाइंड ब्राउन शुगर बनाने के लिए सिर्फ गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे भूरा रंग और एक अलग स्वाद देता है। यह चीनी कम रासायनिक प्रक्रियाओं से गुजरती है। वहीं, रिफाइंड ब्राउन शुगर मूल रूप से सफेद चीनी होती है। इस ब्राउन शुगर को सफेद चीनी में गुड़ मिलाकर बनाया जाता है। यह कई तरह की प्रक्रियाओं से होकर गुजरती है।

    इस तरह फायदेमंद है सफेद चीनी

    1) अगर आप या आपका कोई करीबी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो उनके लिए सफेद चीनी का सेवन बेहतर है। 2) सफेद चीनी के सेवन से डिप्रेशन जैसी गंभीर शारीरिक परेशानियों से भी दूरी बनाई जा सकती है। इसलिए मूड स्विंग से बचने और मूड को अच्छा रखने के लिए चीनी का सेवन किया जाता है। 3) सफेद चीनी का सेवन भी एनर्जी बूस्टर के रूप में किया जा सकता है।

    ब्राउन शुगर का सेवन करने के फायदे

    1) ब्राउन शुगर पाचन क्रिया को बेहतर रखने में सहायक होती है। इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारियां दूर होती है। 2) ब्राउन शुगर के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं जिससे शारीरिक दर्द से राहत मिलती है। 3) वजन कम करने के लिए ब्राउन शुगर का सेवन लाभप्रद है। 4) ब्राउन शुगर का सेवन एनर्जी बूस्टर की भी तरह काम करता है। 5) ब्राउन शुगर में मौजूद एंटी एलर्जिक गुण अस्थमा के जोखिमों से भी राहत देते हैं।

    ब्राउन शुगर और सफेद चीनी में से क्या है स्वास्थ्य के लिए बेहतर?

    अब बारी आती है यह उलझन दूर करने की कि ब्राउन शुगर और सफेद चीनी में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है। आप सफेद चीनी चुनें या ब्राउन शुगर, यह आपका व्यक्तिगत फैसला है। लेकिन ब्राउन शुगर के कुछ पौष्टिक तत्व सफेद चीनी से थोड़े ज्यादा हैं और कैलोरी के मामले में ब्राउन शुगर सफेद चीनी से बेहतर है। इसलिए ब्राउन शुगर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है पर सीमित मात्रा में।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    कोरोना वायरस के कारण फल और सब्जियों को साबुन से धो रहे हैं? हो जाएं सावधान कोरोना वायरस
    घर को सजाने के लिए किया जा सकता है टूटे शीशों का प्रयोग, जानें कैसे लाइफ हैक्स
    अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2020: भारत के मुख्य आकर्षणों की सूची में शामिल हैं ये सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय लाइफस्टाइल
    फेंकने की बजाय इन स्मार्ट तरीकों से करें पुरानी बेल्टों का दोबारा इस्तेमाल लाइफ हैक्स

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023