NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कई प्रकार के होते हैं पुश अप्स, जानें उनके अभ्यास का तरीका
    अगली खबर
    कई प्रकार के होते हैं पुश अप्स, जानें उनके अभ्यास का तरीका

    कई प्रकार के होते हैं पुश अप्स, जानें उनके अभ्यास का तरीका

    लेखन अंजली
    Jun 27, 2020
    08:14 pm

    क्या है खबर?

    शरीर को चुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए जितना जरूरी संतुलित भोजन का सेवन है उतना ही जरूरी नियमित तौर पर व्यायाम करना भी है।

    व्यायाम शरीर को फिट रखने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है।

    इसलिए आज हम आपको व्यायाम के एक रूप पुश-अप्स के कुछ प्रकार और उनके अभ्यास का तरीका बताने जा रहे हैं जिनका रोजाना अभ्यास शरीर के बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। तो आइये जानें।

    #1

    स्टैंडर्ड पुश अप

    सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। फिर गर्दन को सीधा रखें और हथेलियें को कंधों के नीचे रखें। साथ ही पंजे जमीन से सटे हुए हों।

    अब हाथों पर जोर डालते हुए शरीर को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें। लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि शरीर को नीचे लाते समय छाती जमीन से छूनी चाहिए।

    इसके बाद अपने हाथों को सीधा रखें और 10 सेकंड इसी अवस्था में रहें, फिर वापस धीरे-धीरे नीचे आएं।

    #2

    मॉडिफाइड पुश अप

    इसके लिए सबसे पहले अपने हाथों को कंधे से थोड़ा नीचे की ओर रखें। साथ ही पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें और घुटने जमीन से लगे रहें।

    अब हाथों पर जोर डालते हुए शरीर को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें और अपने शरीर को तब तक नीचे ले जाएं जब तक कि आपकी छाती जमीन को न छूने लगे।

    इसके बाद शरीर को वापस ऊपर की ओर धकेलें। इस प्रक्रिया को लगभग पांच मिनट तक लगातार दोहराएं।

    #3

    वाइड पुश अप

    इस पुश अप को करने के लिए स्टैंडर्ड पुश अप की अवस्था में आ जाए लेकिन इस दौरान अपने हाथों को कंधे से थोड़ी दूरी पर रखें।

    इसके बाद अपने शरीर को आराम-आराम से नीचे की ओर लेकर आएं जब तक कि छाती जमीन से न लग जाए।

    इसी तरह शरीर को हाथों के बल धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं और वाइड पुश अप की इस प्रक्रिया को रोजाना पांच मिनट तक दोहराएं।

    #4

    डिक्लाइन पुश अप

    पुश अप के इस प्रकार का अभ्यास टेबल या फिर सीढ़ियों के सहारे किया जाता है। बस इसके लिए सबसे पहले अपने हाथों को कंधे की सीध में जमीन पर रखकर पैरों को टेबल या सीढ़ी के ऊपर रखें।

    इसके बाद आराम-आराम से अपने शरीर को नीचे की ओर लाएं और छाती को जमीन से लगाने का प्रयास करें। फिर वापस से ऊपर की ओर ले जाएं।

    इस विधि को रोजाना पांच बार दोहराएं।

    #5

    प्लायोमेट्रिक पुश अप

    इसके अभ्यास के लिए सबसे पहले स्टैंडर्ड पुश अप की अवस्था ले लें। इसके बाद अपने शरीर को नीचे की ओर ले जाएं। फिर झटके के साथ शरीर को ऊपर की ओर उठाएं और दोनों हाथों को जमीन से अलग करें या फिर ताली बजाने का प्रयास करें और फिर हाथों को वापस जमीन पर अपने स्थान पर स्थिर कर दें।

    इस प्रक्रिया को इसी तरह कम से कम पांच मिनट तक दोहराने की कोशिश करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    स्वास्थ्य

    स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभदायक भी है ड्रैगन फ्रूट, जानें इसके चमत्कारी फायदे लाइफस्टाइल
    इन परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    #WorldMilkDay: दूध के सेवन से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    याददाश्त को कमजोर करते हैं ये खाद्य पदार्थ, इनका सेवन करने से बचें लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद है मूंगफली, जानिए इसके स्वास्थ्यवर्धक लाभ स्वास्थ्य
    क्या आपने कभी खाई है तुलसी की आइक्रीम? घर पर ऐसे करें तैयार रेसिपी
    स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन, जानें इसके फायदे और रेसिपी स्वास्थ्य
    खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं तो टमाटर से घर पर बनाएं ये पांच तरह के फेसपैक त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025