NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों के दौरान ब्लूबेरी का सेवन करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे
    अगली खबर
    गर्मियों के दौरान ब्लूबेरी का सेवन करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे
    गर्मियों में ब्लूबेरी खाने के फायदे

    गर्मियों के दौरान ब्लूबेरी का सेवन करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे

    लेखन अंजली
    May 27, 2025
    10:05 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों में ब्लूबेरी का सेवन करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं।

    ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाने में मदद करता है।

    इसके अलावा इसमें विटामिन-C, विटामिन-K और फाइबर भी पाया जाता है।

    आइए जानते हैं कि गर्मियों में ब्लूबेरी का सेवन करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    #1

    दिल को सेहतमंद रखने में है मददगार

    ब्लूबेरी में एक खास प्रकार का तत्व पाया जाता है, जो दिल को सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाता है।

    यह तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है।

    इसके अतिरिक्त ब्लूबेरी का सेवन धमनियों और नसों में सूजन और जलन को कम करने में भी मदद कर सकता है। यह दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    #2

    पेट की सेहत के लिए है फायदेमंद

    ब्लूबेरी फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पेट की सेहत को ठीक रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

    फाइबर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने और आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त फाइबर मल त्याग को भी नियमित कर सकता है।

    ब्लूबेरी में मौजूद फाइबर शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने और आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी सहायक है।

    #3

    वजन को नियंत्रित करने में है सहायक

    अगर आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो इसके लिए नियमित रूप से नाश्ते में ब्लूबेरी का सेवन करें। यह नाश्ते में शामिल करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

    इसका कारण है कि ब्लूबेरी में एक खास प्रकार का तत्व पाया जाता है, जो शरीर में चर्बी को बढ़ाए बिना वजन घटाने में मदद कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त ब्लूबेरी में फाइबर भी मौजूद होता है, जो वजन कम करने में सहायक है।

    #4

    कैंसर के खतरे को कम करने में है मददगार

    कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन ब्लूबेरी का सेवन करके आप इस बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं।

    ब्लूबेरी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर होने के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अलावा ब्लूबेरी में मौजूद तत्व कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में भी मदद कर सकते हैं।

    यह कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है, लेकिन रोग का इलाज नहीं है।

    #5

    रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में है मददगार

    ब्लूबेरी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने के साथ-साथ शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद विटामिन-A और विटामिन-C भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में सहायक हो सकते हैं। इसका सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए 9,000 रन पूरे किए, हासिल की ये उपलब्धि विराट कोहली
    IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत
    LSG बनाम RCB: मिचेल मार्श ने जड़ा IPL 2025 का छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने की विदेशी सामानों के बहिष्कार की अपील, जानिए कितना है भारत का आयात नरेंद्र मोदी

    खान-पान

    हर दिन सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे लाइफस्टाइल
    नींबू पानी बनाम गन्ने का जूस: गर्मियों में सबसे ज्यादा कौन-से पेय का सेवन करना चाहिए?  लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है पुदीना, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    शरीर के लिए लाभदायक है विटामिन-E, जानिए इसके लिए बेहतरीन सुपरफूड्स लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    चंदेरी सूट को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये तरीका, लगेंगी सबसे ज्यादा आकर्षक फैशन टिप्स
    पृथ्वी के सबसे कठोर स्थानों में पाए जाते हैं ये 5 जानवर, जानिए इनके बारे में पशु-पक्षी
    दुनिया की 5 सबसे सुंदर सेल्फ पोर्ट्रेट, जो हैं तस्वीरों से भी शानदार  लाइफस्टाइल
    इटली के पेंटर कारवागियो ने कला जगत में दिए अहम योगदान, ये हैं उनकी मशहूर कलाकृतियां लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025