Page Loader
असम घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों को खरीदकर जरूर लाएं
असम जाएं तो इन चीजों को जरूर लेकर आएं

असम घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों को खरीदकर जरूर लाएं

लेखन अंजली
Sep 02, 2022
06:00 am

क्या है खबर?

भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित असम अपनी ऐतिहासिक स्मारकों, सुगंधित चाय बागानों, प्राचीन मंदिरों और आकर्षक नेशनल पार्क के लिए जाना जाने वाला एक अद्भुत गंतव्य है, जहां आप घूमने जाने का विचार कर सकते हैं। खैर, आप चाहें कभी भी असम जाएं तो वहां से कुछ चीजें खरीदकर अपने घर लाना एक शानदार तरीका है, जो आपको असम की यात्रा की खूबसूरत यादों का अहसास दिलाती रहेंगी। आइए जानते हैं कि असम से किन-किन चीजों को खरीदना चाहिए।

#1

सिंगिंग बाउल

सिंगिंग बाउल असम से अवश्य ही खरीदे जाने वाले सामानों में से हैं। इन बाउल पर आध्यात्मिक मंत्र उकेरे हुए होते हैं और आमतौर पर मठों में उपयोग किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये आसपास के लोगों के जीवन में शांति और सकारात्मकता के साथ-साथ खुशियां भी लाते हैं। जब आप बाउल पर हैंडल मारकर इसके चारों ओर तरफ घुमाते हैं तो यह एक शांत ध्वनि और कंपन पैदा करता है, जिसे सुनकर काफी सुकून मिलता है।

#2

फूलम गामुसा

फूलम गामुसा, जिसे गमोचा, गमोसा या गामुसा भी कहा जाता है, असम की संस्कृति का प्रतीक है जो स्थानीय लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। यह सफेद कपड़े का एक आयताकार टुकड़ा है, जिसके तीन तरफ लाल रंग के डिजाइन वाला बॉर्डर होता है। इस कपड़े का उपयोग असम के लोग हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों के दौरान करते हैं।

#3

जापी

असम की पारंपरिक फनल के आकार की टोपी, जापी भी असम की संस्कृति का एक और महत्वपूर्ण प्रतीक है। आमतौर पर इस टोपी को बिहू नृत्य के दौरान पहना जाता है। इस टोपी को बांस, बेंत और एक बड़े ताड़ के पत्ते से बुनाकर बनाया जाता है और इसे टोको पाट भी कहा जाता है। जापी को आप अपने घर के दरवाजे के पास या घर के चारों ओर एक सजावटी वस्तु के रूप में भी रख सकते हैं।

#4

कौना मैट

कौना एक प्रकार की ईख होती है, जिसे मैट का रूप दिया जाता है। असम में कौना मैट का इस्तेमाल आमतौर पर मंदिरों और अनुष्ठानों और अन्य पवित्र समारोहों में बैठने के लिए किया जाता है। वहीं, असम के स्थानीय लोग इन मैट का इस्तेमाल घर में बैठने और सोने के लिए भी करते हैं। ये काफी हल्के होते हैं, इसलिए आप इसे असम से खरीदकर अपने घर ला सकते हैं।

#5

मेखेला छादोर

मेखेला छादोर असम की महिलाओं का एक पारंपरिक परिधान है। यह पोशाक एक लॉन्ग स्कर्ट, एक ब्लाउज और एक दुपट्टा के साथ आता है। इस परिधान को पहनने के लिए दुपट्टे को स्कर्ट में अटकाएं और साड़ी की तरह कंधे पर रखें। असम में यह परिधान आपको अलग-अलग रंगों में मिल जाएगा, लेकिन आमतौर पर सफेद और लाल रंग वाला मेखेला छादोर काफी मशहूर है।