NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जब भी गुजरात घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें
    अगली खबर
    जब भी गुजरात घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें
    गुजरात जाएं तो ये पांच चीजें जरूर खरीदें

    जब भी गुजरात घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें

    लेखन अंजली
    Sep 12, 2022
    07:51 am

    क्या है खबर?

    अपने खूबसूरत समुद्र तटों, ऐतिहासिक स्मारकों, प्राचीन मंदिरों, पहाड़ी रिसॉर्ट्स और खूबसूरत वन्यजीव अभयारण्यों के लिए लोकप्रिय गुजरात छुट्टियों के लिए एक बेहतरीन जगह है।

    घूमने के लिए ही नहीं, यूनिक चीजों की खरीदारी के लिए भी यह एक आदर्श पर्यटन स्थल है।

    अगर आप कभी भी गुजरात घूमने के लिए जाएं तो वहां से इन पांच चीजों को खरीदकर घर जरूर लाएं। ये चीजें आपकी यात्रा के समय की खूबसूरत यादों का अहसास दिलाती रहेंगी।

    #1

    बंधनी डिजाइन वाले कपड़े

    राजस्थान की तरह ही बंधनी या बंधेज डिजाइन वाले कपड़े गुजरात की परंपरा और संस्कृति का एक प्रतिष्ठित हिस्सा है।

    गुजरात का भुज शहर अपनी लाल बंधनी के लिए प्रसिद्ध है, जबकि इसका जामनगर शहर चमकदार कढ़ाई वाले बंधनी कपड़े के लिए जाना जाता है।

    आप यहां से बंधनी प्रिंटेड साड़ी, दुपट्टे, स्कार्फ, कुर्ता आदि खरीद सकते हैं। एथनिक आउटफिट के तौर पर इन कपड़ों को पहनना अच्छा है।

    #2

    माता-नी-पछेड़ी पेंटिंग

    जब आप गुजरात जाएं तो माता-नी-पछेड़ी नाम से मशहूर पेंटिंग को घर ले जाना न भूलें। इसे आप अपने घर को सजा सकते है।

    गुजरात की यह पारंपरिक कर्मकांडीय पेंटिंग दो किस्मों में उपलब्ध हैं, जिसमें महीन फिलीग्री डिजाइन वाले ब्लॉक प्रिंटेड डिजाइन और मास्टर कारीगरों द्वारा दस्तकारी देवी मां के कपड़े पर बनाए गए डिजाइन शामिल हैं।

    ये डिजाइन प्राकृतिक वनस्पति के अर्क के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं, जो काले और गहरे लाल रंग के होते हैं।

    #3

    खादी के कपड़े

    खादी मूल रूप से हाथ से बुने हुए प्राकृतिक रेशेदार कपड़ा होता है, जो आमतौर पर कपास से बना होता है।

    यह कपड़ा भारतीय स्वतंत्रता के लिए किए गए आंदोलन का प्रतीक है। इसे महात्मा गांधी द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था, जो अपने चरखे पर खादी के इस्तेमाल से कपड़ा बनाते थे।

    आप गुजरात से अपने लिए खादी की स्कर्ट, पैंट, साड़ी और कुर्ते खरीद सकते हैं।

    #4

    पटोला साड़ी

    गुजरात में सबसे लोकप्रिय आउफिट में से एक पटोला साड़ी गुजरात के पाटण शहर में बनाई जाती है। ये महीन रेशम से बनी डबल बुनाई वाली साड़ियां होती हैं।

    किंवदंतियों के अनुसार, पटोला की उत्पत्ति 900 साल पहले राजा कुमारपाल के समर्थन से हुई थी, जिन्होंने इसे धन का प्रतीक बनाया था।

    इन साड़ियों का निर्माण श्रमसाध्य है और प्रत्येक साड़ी को बनाने में छह महीने से एक साल तक का समय लगता है।

    #5

    कशीदाकारी कपड़े

    गुजरात अपनी पारंपरिक और कठिन कढ़ाई वाले कपड़ों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

    गुजरात के कच्छ जिले में सौराष्ट्र सुईवर्क का केंद्र है, जहां से आप खूबसूरत कशीदाकारी कुशन कवर खरीद सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, आप कढ़ाई वाले ब्लाउज पीस और स्टोल भी खरीद सकते हैं। बता दें कि इसकी कढ़ाई शैलियों में भावरियो, नेरन, सकरी, अभ्या मिररवर्क आदि शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    ट्रेवल टिप्स
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    गुजरात

    भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पिछले महीने छोड़ी थी कांग्रेस कांग्रेस समाचार
    गुजरात: खुद से शादी करने जा रही है यह लड़की, हनीमून पर भी जाएंगी वडोदरा
    बेरोजगारी: गुजरात में 3,400 पदों के लिए 17 लाख युवाओं ने किया आवेदन रोजगार समाचार
    कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? यूक्रेन युद्ध

    ट्रेवल टिप्स

    मनमोहक नजारों से घिरी नुब्रा घाटी घूमने जा रहे हैं? जान लें ये जरूरी बातें पर्यटन
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है अल्ची, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें लाइफस्टाइल
    अपनी रोड ट्रिप को आरामदायक और मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
    मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक हिमाचल प्रदेश

    पर्यटन

    तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं तमिलनाडु
    भारत के पांच प्रसिद्ध मठ, जहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन कर्नाटक
    मसूरी जाएं तो इन चीजों को अपनी यात्रा का जरूर बनाएं हिस्सा उत्तराखंड
    डेनमार्क घुमने जाएं तो इन पांच नेशनल पार्क में जरूर घूमें अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025